Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

फ्रिज में स्‍टोर किया हुआ खाना, क्‍या सही मायने में हेल्‍दी है?

डॉक्‍टर अरोड़ा फूड को सही तरीके से फ्रिज में रखने के कुछ टिप्‍स के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप अपने फूड को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकती है। 
Updated:- 2018-06-26, 17:59 IST
food storage health main

गर्मियों में रेफ्रिजरेटर का काम बहुत ज्‍यादा बढ़ जाता है। क्‍योंकि गर्म मौसम होने के कारण बाहर चीजें रखने पर वह खराब होने लगती है। इसलिए अपने फूड को सही तरीके से रेफ्रिजरेट करना बहुत जरूरी है, ताकि वह बैक्टीरिया फ्री और खाने में सुरक्षित रहें। फूड सेफ्टी हेल्‍पलाइन के फाउंडर डॉक्‍टर सौरभ के अनुसार, 'कुछ चीजें हैं जिन्‍हें हम रेफ्रिजरेटर की मदद से अच्‍छे तरीके से कर पाती हैं। सही तापमान में फूड स्‍टोरेज करना बहुत जरूरी है। फूड स्‍टोरेज फूड को प्रभावित करने वाला एक सबसे महत्‍वपूर्ण कारक है।' डॉक्‍टर अरोड़ा फूड को सही तरीके से फ्रिज में रखने के कुछ टिप्‍स के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप अपने फूड को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकती है।

Read more: संजय दत्त के हाथों का स्वाद चखा है?

 

food storage health inside

फूड को रेफ्रिजरेटिंग करने का तरीका

  • कच्चे, प्रोसेस्ड या पैक फूड को प्रकार और आवयकता के अनुसार स्‍टोर करने की जरूरत होती है।
  • रेफ्रिजरेटर का तापमान -5 डिग्री सेल्सियस पर बनाए रखा जाना चाहिए।
  • फ्रीजर का तापमान -18 डिग्री सेल्सियस पर बनाए रखा जाना चाहिए।
  • सारे फूड को सही तरीके से कूलिंग मिलें इसे सुनिश्चित करने के लिए फूड को फ्रिज में छोटे-छोटे वॉल्यूम में बांट कर रखना चाहिए।
  • ताजे कटे और जूसी फ्रूट्स को तुरंत खाया जाना चाहिए। हालांकि थोड़े समय के लिए आप इसे फ्रिज में स्‍टोर करके रख सकती हैं।
  • पके खाने को थोड़ा ठंडा होने के बाद फ्रिज में रखा जाना चाहिए- तैयार किए गए फूड का ट्रैक रखने के लिए स्टिकर का उपयोग करके तारीख के साथ फूड पैकेजों को लेबल करना एक अच्छा अभ्यास है।
  • रेफ्रिजरेटर में, पके हुए फूड को सबसे ऊपर वाली शेल्‍फ और कच्‍चे फूड को नीचे वाली शेल्‍फ में रखना चाहिए। 
  • मीट, फिश जैसे संभावित खतरनाक फूड को आदर्श रूप से फ्रिजर में या 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखा जाना चाहिए, लेकिन फ्रिज में 5 डिग्री सेल्सियस पर या उससे नीचे रखा जा सकता है। इन वस्तुओं को रेफ्रिजरेटर में पके हुए भोजन के नीचे कवर और संग्रहीत किया जाना चाहिए।

Read more: डायनिंग टेबल सेट करें ऐसे कि देखने वाले बस देखते रह जाएं

  • प्री कुक्ड फूड जैसे फ्रेंच फ्राइज़, टिकी आदि को फ्रीजर में रखा जाना जरूरी है।
  • इसके अलावा, आपके रेफ्रिजेरेटेड और फ्रोजन फूड की पैकेजिंग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, ECOWARE की फाउडर रिया सिंघल ने कहा।
  • टिन में स्‍टोर करने से आपके फूड में मैटेलिक टेस्‍ट आने लगता है। इसलिए चीजों को फ्रिज में स्‍टोर करने से पहले दूसरे कंटेनर में बदलना बहुत जरूरी होता है।
  • जब फूड को अच्‍छी तरह से स्‍टोर नहीं किया जाता है, तो इसमें हानिकारक बैक्‍टीरिया बढ़ने लगते हैं जो आपको बीमार भी कर सकते हैं। प्‍लास्टिक स्‍टोरेज बैग फ्रिज में इधर-उधर मूव करने पर फट सकते हैं, जिससे बैक्‍टीरिया के विकास और प्रसार का कारण बन सकता है।
  • पैकेजिंग स्पष्ट रूप से तोड़ने, क्रैक करने या टूटने के बिना तापमान का सामना करने में सक्षम होना चाहिए।
  • ऐसी पैकेजिंग चुननी चाहिए जो फ्लेवर, कलर, नमी और सबसे जरूरी फूड के पोषक तत्‍वों को सेफ करने में सक्षम हो। अपने फूड के लिए अनुचित स्‍टोर का उपयोग प्रोडक्‍ट की गुणवत्ता को कम कर देता है।

तो देर किस बात की इन गर्मियों में एक्‍सपर्ट के बताये इन टिप्‍स की हेल्‍प से अपने फूड को फ्रिज में स्‍टोर करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।