दक्षिण-भारतीय राज्य आंध्र-प्रदेश उन चुनिंदा राज्यों में से एक है जहां घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और अद्भुत जगहें हैं। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां मौजूद समुद्री तट, खूबसूरत हिल स्टेशन और सांस्कृतिक परिवेश से रूबरू होने के लिए लाखों देशी और विदेशी सैलानी पहुंचते हैं।
आंध्र प्रदेश की राजधानी बदलने वाली है। जी हां, इससे पहले आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती थी, लेकिन अब विशाखापट्टनम होने वाली है। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी है कि अब विशाखापट्टनम राज्य की राजधानी बनने वाली है। उन्होंने इस शहर में सैलानियों को आने के लिए भी न्योता दिया।
इस लेख में हम आपको विशाखापट्टनम का इतिहास और वहां मौजूद कुछ अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप विशाखापट्टनम घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आइए जानते हैं।
विशाखापट्टनम का इतिहास
विशाखापट्टनम का इतिहास बेहद ही दिलचस्प है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि यह लगभग 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व का है। इस शहर का उल्लेख पाणिनि और कात्यायन के संस्कृत लेखन में मिलता है।
कहा जाता है कि वेंगी साम्राज्य और पल्लव वंश के कई शासकों ने इस शहर पर शासन किया था। कई लोगों का मानना है कि विशाखापट्टनम शहर को 11वीं और 12वीं शताब्दी के आसपास बनाया गया था। 16वीं शताब्दी में यहां मुगलों का राज था। इसके अलावा 18वीं शताब्दी तक यह शहर फ्रांसीसी शासन के अधीन रहा था।
इसे भी पढ़ें: Delhi Jaipur Expressway: दिल्ली वाले 4 घंटे में पहुंचें जयपुर, रास्ते में इन जगहों को करें एक्सप्लोर
आंध्र प्रदेश के लिए क्यों खास है विशाखापट्टनम?
आंध्र प्रदेश के लिए विशाखापट्टनम सामरिक और आर्थिक रूप से बेहद ही खास है। जी हां, शहर में देश का प्रमुख बंदरगाह होने से चलते इसे आर्थिक नगरी के रूप में भी जाना जाता है।
कहा जाता है कि भारत के कोरोमंडल तट पर यही एकमात्र संरक्षित बंदरगाह है जहां से विदेशों को सामान भेजा जाता है और विदेशों से सामान भारत आता है। आपको बता दें कि भारत में बने पहले स्टीमर का विशाखापट्टनम के बंदरगाह में ही 1948 में उद्घाटन हुआ था। बंदरगाह होने के चलते यह शहर सैलानियों के लिए बेहद खास है। (साउथ इंडिया के फेमस हिल स्टेशन्स)
Recommended Video
विशाखापट्टनम में घूमने की बेहतरीन जगहें
इस खूबसूरत शहर में घूमने के लिए एक नहीं बल्कि ऐसी कई अद्भुत जगहें हैं जहां घूमने के बाद दक्षिण-भारत के अन्य शहरों को भूल सकते हैं। जैसे-
यारदा बीच- इस खूबसूरत शहर में कोई बीच सबसे अधिक फेमस है तो उसका नाम यारदा बीच है। इस खूबसूरत समुद्र तट पर सुबह और शाम के समय सैलानियों की भीड़ मौजूद रहती हैं। खासकर सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए कुछ अधिक भी सैलानी पहुंचते हैं।
अरकू घाटी-विशाखापट्टनम में मौजूद अरकू वैली बेहद ही खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। आपको बता दें कि अरकू/अरकु घाटी दक्षिण भारत में सबसे कम प्रदूषित क्षेत्रों में से एक है। इसलिए यहां सिलनी भी भारी संख्या में पहुंचते हैं।
I invite you to our beautiful state for the Andhra Pradesh Global Investors Summit to be held on the 3rd & 4th of March in Visakhapatnam.
— YS Jagan Mohan Reddy (@ysjagan) January 31, 2023
Experience the ease of doing business in our state and partake in our vibrant culture.
Welcome! #APGlS2023#AndhraPradeshpic.twitter.com/i2WmrvpgV8
कैलासगिरि- कैलासगिरि को विशाखापट्टनम शहर का सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक माना जाता है। शिव और पार्वती की विशाल मूर्तियों के कारण यह स्थान और भी अधिक फेमस है। इसके कई लोग हिल स्टेशन के रूप में भी जानते हैं।
कटिकी जलप्रपात-लगभग करीब 50 फीट की ऊंचाई से जब पानी नीचे गिरता है तो सिर्फ देखने का ही मन करता है। आपको बता दें कि पास में ही फेमस बोर्रा गुफाएं भी मौजूद हैं।
इसे भी पढ़ें: दमन और दीव की ट्रिप हो जाएगी शानदार, जीविका शर्मा के ये ट्रेवल टिप्स करें फॉलो
विशाखापट्टनम कैसे पहुंचें?
- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु आदि किसी भी शहर से आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। हवाई यात्रा आप सीधे विशाखापट्टनम पहुंच सकते हैं।
- अगर आप ट्रेन से जाना जाता है तो दिल्ली, पुणे, औरंगाबाद और नासिक आदि शहर से विशाखापट्टनम रेवले स्टेशन पहुंचकर शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- इसके आलवा अगर आप सड़क मार्ग से विशाखापट्टनम जाना चाहते हैं तो फिर आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, औरंगाबाद आदि शहरों से आप आसानी से पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit:(@sutterstocks,wiki)