महाराष्ट्र, गुजरात और अरब सागर के बीच में स्थित दमन और दीव बेहद ही खूबसूरत जगह है। प्राकृतिक सुंदरता के अलावा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार परिदृश्य के लिए काफी लोकप्रिय है।
इस खूबसूरत स्थान का इतिहास इस कदर लोकप्रिय है कि यहां हर महीने लाखों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन कई लोगों के पास यहां घूमने की सटीक जानकारी नहीं होने की वजह से अच्छे से एक्सप्लोर नहीं कर पाते हैं।
ऐसे में अगर आप भी दमन और दीव घूमने का प्लान बना रहे हैं तो लेख में ट्रैवल इन्फ्लुएंसर जीविका शर्मा दमन और दीव में स्थित कुछ बेहतरीन जगहों और साथ में यहां ठहरने और खाने-पीने की जगहों के बारे में बताने जा रही हैं। आइए जानते हैं।
दमन-दीव में घूमने की जगहें
दमन और दीव में मौजूद बेहतरीन जगहों के बारे में बताने से पहले आपको बता दें कि दमन दो भागों में मौजूद है। पहले भाग को मोती दमन और दूसरे भाग को नानी दमन के नाम से भी जाना जाता है। इन दोनों ही स्थानों पर खूबसूरत समुद्री तट और मध्यकालीन फोर्ट मौजूद है।
मोती दमन किला- लगभग 30 हज़ार से भी अधिक वर्ग मीटर में फैला यह किला दमन में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि इस फोर्ट का निर्माण लगभग 1559 में पुर्तगालियों द्वारा किया गया था। इस फोर्ट के 'आवर लेडी ऑफ रोज़री' नामक आकर्षण का केंद्र है।(दिल्ली वाले 4 घंटे में पहुंचें जयपुर)
फोर्ट के अंदर आप आसानी से घूम सकते हैं। फोर्ट के ऊपर से आप समुद्री नजारों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसके अलावा एक से एक बेहतरीन तस्वीर भी ले सकते हैं। इसके अलावा पुर्तगाली वास्तुकला से भी रूबरू हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:नॉर्थ-ईस्ट की अद्भुत जगहों में शामिल है सिक्किम का यह छोटा शहर
बेसीलिका ऑफ बोम जीसस चर्च- दमन में मौजूद फेमस बेसीलिका ऑफ बोम जीसस चर्च घूमना भी एक सुखद अनुभव हो सकता है। कहा जाता है कि यह चर्च लगभग 450 साल से भी प्राचीन है। पुर्तगाली कारीगरों की प्रतिभा के रूप में विख्यात इस चर्च में आपको ज़रूर घूमने जाना चाहिए।
जैम्पोर बीच- दमन घूमने जा रहे हैं और यहां मौजूद किसी बीच का जिक्र न हो ऐसा बहुत कम भी देखा जा सकता है। दमन में मौजूद जैम्पोर बीच एक फेमस बीच है। सम़ुद्र की झलक पाना चाहते हैं और एकांत चाहते हैं तो फिर आपको यहां ज़रूर पहुंचना चाहिए।
दमन के खाना खाने की जगहें
अगर आप दमन घूमने जा रहे हैं और घूमने के साथ-साथ कुछ लजीज व्यंजन का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो फिर आपको इधर-उधर जाने की ज़रूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप खाना खाने जा सकते हैं।
मीरा कैफे- मोती दमन बीच के पास में ही स्थित मीरा कैफे में बेहतरीन फूड्स के साथ पेय पदार्थ का भी स्वाद चख सकते हैं। यहां आप महाराष्ट्रियन और गुजरती व्यंजन के अलावा अन्य फूड्स का भी भी स्वाद चख सकते हैं।
इसके अलावा अन्य कई छोटे-छोटे होटल है जहां समुद्र के नज़ारों के साथ भोजन का आनंद ले सकते हैं। यहां बैठकर कोई भी आसानी से घंटों बैठकर नजारों का लुत्फ उठा सकता है।
इसे भी पढ़ें:इस दिन से शुरू हो रहा है फेमस सूरजकुंड मेला, जानें टिकट और घूमने का समय
कैसे पहुंचें दमन?
दमन पहुंचना बहुत आसान है। दमन के लिए कोई सीधी सड़क कनेक्टिविटी भी नहीं है। निकटतम स्टॉप वापी है। यहां से आप लोकल टैक्सी लेकर जा सकते हैं। महाराष्ट्र के रास्ते होते हुए भी आप दमन पहुंच सकते हैं।
अगर आप हवाई यात्रा से जाना चाहते हैं तो आप मुंबई या फिर सूरत पहुंचकर लोकल टैक्सी या कब लेकर यहां जा सकते हैं। वहीं अगर ट्रेन से जाना चाहते हैं तो निकटतम रेलवे स्टेशन वापी में है।
Recommended Video
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों