Mon Oct 5, 2026 | Updated 05:45 PM IST

तेलंगाना की इन छिपी हुई जगहों पर जाते ही दिल हार बैठेंगे कपल्स, यहां 3 दिनों के लिए बर्थडे ट्रिप प्लान कर सकती हैं आप

सितंबर और अक्टूबर के सुनहरे मौसम में अगर आपके पार्टनर का बर्थडे आ रहा हैं, तो आप तेलंगाना की चारमीनार, गोलकुंडा किला और वारंगल जैसी खूबसूरत जगहों पर ट्रिप प्लान कर सकती हैं। इसके अलावा भी हम इस आर्टिकल में आपको तेलंगाना की रोमांटिक जगहों के बारे में बताएंगे।
Updated:- 2025-10-20, 13:31 IST
hidden places in telangana for a romantic birthday trip with your partner

बर्थडे पर कहीं ट्रिप प्लान करना के आजकल ट्रेंड हो गया है। होटल या रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी मनाने के बजाय अब लोग खूबसूरत जगह पर घूमना पसंद करते हैं। बर्थडे खास और रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट करने का यह सबसे ज्यादा अच्छा तरीका माना जाता है। क्योंकि, एक ट्रिप में आप कई तरह की यादें बनाते हैं, यह पल आपको जिंदगीभर याद रहता है। इस बार आप तेलंगाना घूमने का प्लान कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको तेलंगाना की कुछ खूबसूरत रोमांटिक जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

पाखल लेक (वारंगल)

तेलंगाना राज्य के वारंगल जिले में स्थित पाखल लेक बेहद खूबसूरत लगता है। लेक के किनारे पार्टनर का बर्थडे सेलिब्रेट करना वाकई आपके लिए यादगार होगा।

  • वारंगल शहर से पाखल लेक दूरी- यहां पहुंचने में आपको लगभग 1.30 घंटे का समय लग जाएगा। यह 56 किमी की दूरी पर स्थित है।
  • खासियत- यहां चारों तरफ हरियाली, साफ पानी और शांत वातावरण की वजह से कपल्स जाना पसंद करते हैं।

hidden places in telangana for a romantic birthday trip with your partner1

बोगाथा वॉटरफॉल (मुलुगु)

यह खूबसूरत वॉटरफॉल तेलंगाना राज्य के मुलुगु जिले में स्थित है। यह घने जंगलों के बीच स्थित है, इसलिए यहां पहुंचने का सफर भी रोमांचक है।

  • खासियत- प्राकृतिक खूबसूरती और रोमांचक माहौल के लिए जाना जाता है। बहते पानी के झरने के किनारे पार्टनर के बर्थडे मनाना वाकई यादगार होगा।
  • मुलुगु से बोगाथा वॉटरफॉल की दूरी लगभग 33 किमी है। यहां पहुंचने में आपको 45 से 1 घंटे का समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें:One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में छिंदवाड़ा के आसपास में स्थित इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करें

places to visit in Telangana for couples

अनंतगिरि हिल्स (विकाराबाद)

पार्टनर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए आप अनंतगिरि हिल्स जाने का भी प्लान कर सकती हैं। भीड़भाड़ से दूर यह जगह हरी-भरी वादियों से घिरी हुई है। ठंडी हवाओं का आनंद लेना चाहती हैं, तो अनंतगिरि हिल्स एक बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है।

  • खासियत- सूर्योदय और सूर्यास्त व्यू प्वॉइंट्स बेस्ट है। यहां आपको छोटे-छोटे झरने और बहते पानी का नजारा भी देखने को मिलेगा।

इसे भी पढे़ं-Telangana Travel: तेलंगाना की इस जगह घूमने के बाद खुशी से झूम उठेंगे, जल्दी प्लान बनाएं

romantic birthday celebration Telangana

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।