Ram Guru Vashishta Gufa: उत्तराखंड पूरी दुनिया में देव भूमि के नाम से फेमस है। उत्तराखंड के प्रमुख शहरों में शामिल ऋषिकेश भी दुनिया भर में योग नगरी के नाम से फेमस है।
ऋषिकेश में ऐसी कई प्राचीन और पौराणिक जगहें मौजूद हैं, जो दुनिया भर में फेमस हैं। जैसे-लक्ष्मण झूला, भरत मंदिर, ऋषिकुंड, गीता भवन और बीटल्स आश्रम जैसी जगहों को एक्सप्लोर करने हर रोज सैलानी पहुंचते हैं।
ऋषिकेश में मौजूद ऋषि वशिष्ठ की गुफा भी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है। इस आर्टिकल में हम आपको ऋषि वशिष्ठ की गुफा की पौराणिक कथा और आसपास घूमने की जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
ऋषि वशिष्ठ कौन थे? (Vashistha Cave)
ऋषि वशिष्ठ गुफा की पौराणिक कथा जानने से पहले यह जान लेते हैं कि ऋषि वशिष्ठ कौन थे। दरअसल, पौराणिक कथा के अनुसार वशिष्ठ जी भगवान श्री राम के दीक्षा और शिक्षा दोनों ही गुरु थे।
पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री राम बालक थे तभी अपने चारों भाइयों सहित गुरु वशिष्ठ कौन के आश्रम में शिक्षा प्राप्ति के लिए आए थे। वशिष्ठ जी दशरथ जी के कुल पुरोहित भी थे।
इसे भी पढ़ें:Rishikesh Travel: जन्नत से कम नहीं हैं ऋषिकेश के आसपास छिपी हुई ये बेहतरीन जगहें
ऋषिकेश में कहां है ऋषि वशिष्ठ की गुफा? (Vashistha cave gufa rishikesh location)
ऋषि वशिष्ठ गुफा की पौराणिक कथा क्या है? (Vashistha cave story)
वशिष्ठ गुफा की पौराणिक कथा बेहद ही दिलचस्प है। पौराणिक कथा के अनुसार ये वही स्थान है जहां वशिष्ठ ने अपने प्रवास के दौरान ध्यान लगाया था। कहा जाता है कि अपने बच्चों के दुखद मृत्यु के बाद वशिष्ठ ने गंगा नदी में आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन गंगा मां ने इस मांग को ठुकरा दिया। इसके बाद वशिष्ठ जी गंगा नदी से कुछ ही दूरी पर मौजूद एक गुफा में चले गए और ध्यान लगा लिया।
वशिष्ठ गुफा से जुड़ी रोचक जानकारी (Vashistha cave facts)
- कहा जाता है कि गुफा में ऋषि वशिष्ठ और उनकी पत्नी, दोनों एक साथ इस स्थान कई वर्षों तक प्रभु के ध्यान में तप किया था।
- वशिष्ठ गुफा एक प्राकृतिक गुफा मानी जाती है। यह गुफा करीब 60 फीट गहरी है।
- गुआ के आसपास ऐसे कई कमरे बने हुए हैं, जहां साधु निवास करते थे।
वशिष्ठ गुफा के आसपास घूमने की जगहें (Places near vashistha cave)
वशिष्ठ गुफा के आसपास घूमने और एडवेंचर एक्टिविटीज करने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें मौजूद है। इन जगहों पर हर दिन हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
शिवपुरी व्यू पॉइंट- शिवपुरी व्यू पॉइंट एक बेहद ही शानदार और मनमोहक जगह है। इस पॉइंट से शिवपुरी का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। शिवपुरी व्यू पॉइंट पहुंचने के लिए ट्रेकिंग भी करनी पड़ती है।
एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ उठाएं- शिवपुरी एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। यहां कई पर्यटक कैंपिंग, बंजी जम्पिंग, फ्लाइंग फॉक्स और रिवर राफ्टिंग का बेहतरीन लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image-insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों