Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:40 PM IST

योग कैपिटल के नाम से फेमस ऋषिकेश के बारे में जानें ये रोचक बातें

ऋषिकेश घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। राफ्टिंग से लेकर गंगा आरती तक आप कई चीजों का आनंद यहां ले सकते हैं। 
Updated:- 2022-06-01, 16:59 IST
interesting facts about rishikesh

एक दो दिन की छुट्टी मिलते ही सबसे पहले दिमाग में आता है कि चलो ऋषिकेश घूम आएं। यह जगह पास है, सिर्फ इस वजह से लोग यहां घूमना पसंद नहीं करते बल्कि फन एक्टिविटीज के साथ मन के सुकून के लिए भी आते हैं। ऋषिकेश शहर अपने हाई स्प्रिचुअल माहौल के लिए जाना जाता है। राफ्टिंग से लेकर बंजी जंपिंग और ऐसी कई गतिविधियों का यहां मजा लिया जा सकता है।

शायद इसी कारण से यह एक फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन भी है। गंगा किनारे बैठना और गंगा आरती में शामिल होना। मंदिरों के दर्शन करने के साथ-साथ यह योग और ध्यान के लिए भी एक अच्छी जगह है। मगर क्या आपको पता है कि ऋषिकेश इससे कहीं ज्यादा है! आज हम आपको ऋषिकेश के बारे में कुछ ऐसे ही अमेजिंग फैक्ट्स बताने जा रहे हैं।

विश्व की योग राजधानी के नाम से फेमस

yoga capital rishikesh

क्या आपको पता है कि ऋषिकेश को तपोभूमि भी कहा जाता है? आपको पता है कि दूर-दूर से लोग यहां रिवर राफ्टिंग के लिए नहीं, बल्कि योग के लिए आते हैं। जी हां, ऋषिकेश में असंख्य योग केंद्र हैं जहां दुनिया भर से लोग इस पवित्र स्थान पर पढ़ने और योग के बारे में जानने के लिए आते हैं। इसी कारण इसे विश्व की योग राजधानी के रूप में जाना जाता है। उत्तराखंड पर्यटन बोर्ड द्वारा 1 मार्च से 7 मार्च तक यहां एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित किया जाता है। एकांत और प्रकृति की गोद में ध्यान और योग का अभ्यास करने का मजा ही अलग होता है।

इसे भी पढ़ें : Travel Guide : सिर्फ 2000 रुपये में कैसे घूमें ऋषिकेश, जानें

133 साल पुराना कैलाश आश्रम ब्रह्मविद्या पीठ

कैलाश आश्रम ऋषिकेश के सबसे पुराने और पहले बड़े आश्रमों में से एक है। इसे श्री कैलाश ब्रह्मविद्या पीठ के नाम से भी जाना जाता है। भारत में कैलाश आश्रम की 12 शाखाएं हैं। कैलाश आश्रम की गतिविधियों में वेदों का अध्ययन, धार्मिक पुस्तकों का प्रकाशन और संरक्षण और संन्यास की दीक्षा शामिल है। आश्रम में 900 पांडुलिपियों सहित 11000 से अधिक पुरानी पुस्तकें हैं। आश्रम में मुफ्त होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं और गौ आश्रय भी है। कैलाश आश्रम ही ब्रह्मचारियों को आश्रम में रहने की अनुमति देता है।

फर्स्ट एंड हाइएस्ट बंजी जंपिंग डेस्टिनेशन

bungee jumping in rishikesh

प्रकृति से सजा हुआ ऋषिकेश अपनी साहसिक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग के साथ यहां पर बंजी जंपिंग जैसी दिलचस्प साहसिक खेलों का आनंद लिया जा सकता है। इतना ही नहीं, यह भारत में बंजी जंपिंग शुरू करने वाला पहला शहर भी है। ऋषिकेश में जंपिन हाइट्स वर्तमान में 83 मीटर की ऊंचाई पर भारत का सबसे ऊंचा बंजी है। यह ऋषिकेश के मोहनचट्टी में मौजूद है।

बीटल्स आश्रम

beatles ashram in rishikesh

1960 का एक लोकप्रिय इंग्लिश बैंड था 'द बीटल्स', जिसमें जॉन लेनन, पॉल मेकार्टनी, जॉर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार शामिल थे। इस बैंड को अब तक का सबसे प्रभावशाली बैंड माना जाता है। क्या आपको पता है कि इनके नाम पर बना एक आश्रम ऋषिकेश में स्थित है। 1968 में बैंड यहां आया था और मेडिटेशन सीखा था, यहीं उन्होंने 'द हैप्पी ऋषिकेश सॉन्ग' रिकॉर्ड किया था। बस उनके आने के बाद ऋषिकेश और लोकप्रिय हो गया। बीटल्स आश्रम यहां स्वर्ग आश्रम में ही स्थित है।

इसे भी पढ़ें : ऋषिकेश की इन ऑफबीट जगहों पर एक बार जरूर घूमें

नीलकंठ महादेव का मंदिर

neelkanth mahadev mandir

यहां से बस 30 किमी दूर नीलकंठ महादेव का मंदिर स्थित है। यह 1325 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और ऐसा माना जाता है भगवान शिव ने जब अमृत से निकला विष पी लिया था तो उसके बाद वह यहां मेडिटेशन करने के लिए आए थे। बस उसके बाद से ही यहां मंदिर बना जिसे नीलकंठ नाम दिया गया। शिवरात्रि और कांवड़ के दौरान यहां श्रद्धालुओं का हुजूम लगता है।

कई अन्य साहसिक गतिविधियों की तरह, ऋषिकेश माउंटेन बाइकिंग के प्रति उत्साही लोगों के लिए भी बेस्ट स्पॉट है। राजाजी नेशनल पार्क का इलाका माउंटेन बाइकिंग के शौकीनों के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान करता है। यहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। इसी कारण यह लोगों की फेवरेट डेस्टिनेशन में शामिल है।

गर्मियों में व्हाइट वॉटर राफ्टिंग के लिए और सुकून पाने के लिए आप भी ऋषिकेश की यात्रा कर सकते हैं। हमने जिन जगहों के बारे में आपको बताया आप उन्हें भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।