मुंबई के इन स्ट्रीट फूड दुकानों में पाव-भाजी मिलते हैं बेहतरीन

खाने के मामले में आपको ये अफसोस नहीं करना पड़ेगा, मुंबई के इन जगहों पर पाव-भाजी का स्वाद लेने के बाद 
Updated:- 2020-01-18, 17:53 IST
pav bhaji restaurants in mumbai

मुंबई के स्ट्रीट फूड पाव-भाजी से लगभग कम ही लोग होंगे जो वाकिफ नहीं होंगे। मुंबई गए और वहां की पाव-भाजी नहीं खाया तो फिर यात्रा अधूरा है। ये स्ट्रीट फूड्स मुंबई वासियों और दूसरे राज्यों से गए सैलानियों के लिए गिफ्ट वाउचर की तरह हैं। क्योंकि कम पैसे में कुछ अच्छा खाने को मिल जाता है। मुंबई में चलते फिरते राहगिर और प्रयटको के लिए पाव-भाजी का स्वाद चखना किसी और स्ट्रीट फूड्स से बेहद पसंद होता है। कई बार बच्चे भी काफी जिद कर जाते हैं और बच्चों की जिद को टालना अच्छा भी नहीं लगता। खासकर पैसों की कमी से बच्चों की जिद पूरी ना कर पाने का अफसोस पैरेंट्स को काफी होता है। लेकिन खाने के मामले में आपको ये अफसोस नहीं करना पड़ेगा। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे ही मुंबई के पाव-भाजी स्ट्रीट फूड्स की लिस्ट लाए हैं जो आपके मुंह का स्वाद भी बना देंगा और आपका वॉलेट भी हल्का नहीं होने दैगा। आप मुंबई के इन जगहों पर पाव-भाजी का स्वाद ले सकती हैं-

इसे भी पढ़ें: पांडिचेरी ट्रिप का प्लान कर रही है तो इन 5 रेस्टोरेंट्स में जरूर जाएं

1. द स्क्वायर- जुहू 

best street food pav bhaji restaurants in mumbai inside one

मुंबई का जूहु बीच जितना फेमस है उसके आसपास के बिकने वाली स्ट्रीट फूड्स भी फेमस होने का मोहताज नहीं है। सुबह से लेकर शाम तक आपको जुहू बीच के किनारे बहुत से स्ट्रीट फुड्स मिल जाएंगे। लेकिन द स्क्वायर स्ट्रीट फूड के पाव-भाजी का स्वाद आपको नहीं मिल पाएंगा। जब भी आप अकेले, दोस्त या फैमलि के साथ जाए तो एक बार जुहू के द स्क्वायर के पाव-भाजी का स्वाद जरुर चखे। The Square, Pav bhaji में पाव-भाजी खाने के बाद आपको अफसोस नहीं होगा कि मुंबई गए और पाव-भाजी नहीं खा पाए। 

 

2. अमर रस केंद्र, विले पार्ले

best street food pav bhaji restaurants in mumbai inside

जब शाम के टाइम कुछ चटपटा खाने का मन करे तो फिर पाव-भाजी क्यों नहीं। अगर आप मुंबई के विले पार्ले के आसपास रहते हैं और कुछ चटपटा सा खाने का मन कर रह है तो अमर रस केंद्र का पाव-भाजी क्यों नहीं। यहां का पाव-भाजी इतना लोकप्रिय है कि 50-50 किलोमिटर दूर से आते हैं पाव-भाजी खाने। यहां पाव-भाजी के अलावा हिट अमर रस पाव भाजी थाली का टेस्ट करना भी ना भूले। 

3. कंनन पाव भाजी, (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन) सीएसटी 

best street food pav bhaji restaurants in mumbai inside

रेलवे के आसपास में किसी फूड का दूकान होना और ट्रेन देरी से आना फुड लवर के लिए किसी चमत्कारी से कम नहीं। कँनन पाव भाजी दूकान इसी का आंनद देता है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल रेलवे स्टेशन के एक कोने में अक्सर भीड़ देखा जा सकता है। भीड़ किसी और के लिए नहीं बल्कि ये भीड़ पाव भाजी के लिए होती है। पाव-भाजी को खाने के लिए मुंबई के स्थानीय यात्री और पर्यटक के लिए यह स्थान किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। 

4. सरदार रिफ्रेशमेंट्स, टार्डियो

best street food pav bhaji restaurants in mumbai inside

खाने कि बात हो और किसी सरदार के रेस्टोरेंट्स की बात ना हो ऐसा हो नहीं सकता। सरदार रिफ्रेशमेंट्स होटल इसी लिस्ट में से एक ऐसा होटल है जहां पाव-भाजी कई तरह के मिलते हैं। इस होटल को देख कर आपको एक देहाती होटल लग सकता है लेकिन इसके पाव-भाजी के स्वाद की तुलना किसी बड़े होटल से जरुर कर सकते हैं। यहा कि मक्खन पाव-भाजी का स्वाद लेना तो कतई ना भूले।   

इसे भी पढ़ें: फूड स्टाइलिस्ट में करियर बना करें शानदार कमाई

5. श्री सिद्धिविनायक फास्ट फूड, जुहू बीच

जहां दोनों चीज मिले वहा कौन नहीं जाना चाहता। मतलब भगवान के दर्शन भी और पेट पुजा भी। श्री सिद्धिविनायक के मंदिर के पास श्री सिद्धिविनायक फास्ट फूड का पाव-भाजी इसी दर्शन और पेट पुजा का अनुभव देता है। श्री सिद्धिविनायक के दर्शन के बाद अधिकतर लोग आपको यही मिलेंगे। 50 से 100 रुपए के बीच में इससे बेहतर पाव-भाजी मुंबई के किसी मंदिर के आसपास शायद ही मिले।  

 

6. द गोठ पाव भाजी, मसाला बार, बांद्रा

best street food pav bhaji restaurants in mumbai inside

सुबह या रात को अगर आपको खाना नहीं मिल रहा तो द गोठ पाव भाजी होटल के पाव-भाजी से पेट जरुर भर सकते हैं। यह एक मास्टर-शेफ द्वारा खोला गया दूकान है। यहां के पाव-भाजी को खाने के लिए लोग अपने-अपने गाड़ियों में भर के आते हैं।तो अगर आप मुंबई में है या मुंबई के लिए जा रहे हैं तो इन स्ट्रीट दुकानों के पाव-भाजी का स्वाद एक बार जरुर चखे। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।