दीपिका पादुकोण शादी के बाद पहली बार अपने पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची। हाल ही में मुंबई में ग्रेंड रिसेप्शन देने के बाद दीपिका और रणवीर गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं।
यहां पर दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस बीच वहां पहुंचे मीडिया फोटोग्राफर्स के कैमरों में दोनों की खूबसूरत तस्वीरें कैद हुई। खास बात यह रही कि मीडिया के कैमरो को देखते ही रणवीर सिंह हमेशा अपने खास अंदाज में पोज देते नजर आए।
अभी एक और रिस्पेशन बाकी है जो खास तौर पर बॉलीवुड सितारों के लिए होगा। बताया जा रहा है कि यह रिसेप्शन 1 दिसंबर को मुंबई में होगा।
सिद्धिविनायक मंदिर में दीपिका की आस्था
दीपिका पादुकोण को सिद्धिविनायक मंदिर में बहुत आस्था है, उन्हें जब भी टाइम मिलता है वो बप्पा के दर्शन करने जरूर जाती है। इस बार दीपिका गणपति बप्पा के दर्शन करने अपने पति के साथ गई हैं। शादी के बाद यह पहली बार है जब दीपिका और रणवीर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे हैं।
Read more: दीपिका के पुराने प्यार को छीन चुकी कैट को रणवीर ने किया पर्सनली इंवाइट
View this post on Instagram
यहां आपको बता दें कि हाल ही में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी का कार्ड भी सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर दिया गया था।
सिद्धिविनायक मंदिर
मुंबई के प्रभादेवी में स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर देश में स्थित सबसे पूजनीय मंदिरों में से एक है। मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है। मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर का निर्माण 1801 में विट्ठु और देउबाई पाटिल ने किया था। सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश सबसे लोकप्रिय मंदिर है। भगवान गणेश की जिन प्रतिमाओं की सूड़ दाईं तरफ मुड़ी होती है वो सिद्घपीठ से जुड़ी होती हैं। इस मंदिर में गणपति का दर्शन करने सभी धर्म और जाति के लोग आते हैं। ऐसा कहते हैं कि सिद्धिविनायक की महिमा अपरंपार है वे भक्तों की मनोकामना को तुरंत पूरा करते हैं। साथ ही ऐसी मान्यता है कि ऐसे गणपति बहुत ही जल्दी प्रसन्न होते हैं और उतनी ही जल्दी कुपित भी होते हैं।
शादी को शुभ कार्यों में गिना जाता है और शादी की रस्मों की शुरुआत करने से पहले सबसे पहले भगवान गणेश को निमंत्रण दिया जाता है। भगवान गणेश के सबसे मशहूर मंदिरों में से एक सिद्धिविनायक मंदिर है और इस मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि यहां हर मुराद पूरी होती है।