इस तरह से घर पर बनाएं पाव भाजी मसाला

पावभाजी खाने में काफी मजा आता है। यह हेल्दी भी होती है क्योंकि इसमें खाई जाने वाली भाजी कई सारी सब्जियों को मिलाकर बनाई जाती है। पावभाजी तो मुंबई का एक पसंदीदा डिश है जिसके कारण ये वहां के हर सड़क और चौपाटी पर मिलती है। लेकिन इसे घर पर भी बनाया जा सकता है इसलिए कई महिलाएं वीकेंड पर घर पर ही पाव भाजी बनाती हैं।
लेकिन घर पर बनाए हुए इस पाव भाजी वे वह स्वाद नहीं आता जो बाहर के पाव भाजी में आता है। ऐसा मसाले में अंतर के कारण होता है। घर पर नियमित तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले ही मसालों का यूज़ किया जाता है। वहीं बाहर मिलने वाले पाव भाजी के लिए पाव भाजी मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण ही बाहर मिलने वाले पाव भाजी का स्वाद घर पर बनाए हुए पाव भाजी के स्वाद से अलग होता है।
ऐसे बनाएं पावभाजी मसाला
बच्चों को पाव भाजी बहुत पसंद होता है। लेकिन घर में बने पाव भाजी में वह स्वाद नहीं आने के कारण बच्चे इसे नहीं खाते हैं। अगर आपके भी बच्चे ऐसा करते हैं तो इस तरह से घर पर पाव भाजी मसाला बनाएं और इसे भाजी में डालकर बच्चों को खिलाएं।

जरूरी चीजें
- 2 बड़ी इलायची
- 4 चम्मच साबुत धनिया
- 2 चम्मच जीरा
- 2 चम्मच काली मिर्च
- 3 चौथाई चम्मच सौंफ
- 5 साबुत सूखी लाल मिर्च
- 1 दालचीनी की डंडी
- 6 लौंग
- 1 चम्मच अमचूर पाउडर
इस तरह बनाएं
- अमचूर को छोड़कर सभी साबुत मसालों को सूखा भून लें।
- अंत में जब सारे मसालें भून जाएं तो जली आंच में ही अमचूर डालकर गैस बंद कर दें। जिससे उसकी खुशबू मसालों में मिल जाये।
- ठंडा होने पर मिक्सी में इन मसालों को पीस कर बारीक पाउडर बना लें और छानकर एयर टाइट डिब्बे में रख लें।
- इस मसालों को पाव भाजी में डालें। यह मसाला छह महीने तक खराब नहीं होगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।