Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

अमेरिकन्स भी देखने आते हैं भारत के ये 5 पुल, जानें क्या है इनमें खास बात

ये पुल सिर्फ सड़कों पर नहीं बल्कि नदियों और समुद्रों पर भी बने हैं। इन पुलों की खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दराज से आते हैं। 
Updated:- 2019-10-30, 14:57 IST
bridges in india that you must visit Main

बेहतरीन आर्किटेक्चर और शानदार इंजीनिरिंग के नमूने सिर्फ विदेशों में ही नहीं बल्कि हमारे देश में भी खूब हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां कई लोगों ने राज किया है। जिसके चलते सभी लोगों ने अपनी सुविधानुसार और अपने व्यापार के हिसाब से पुल बनवाएं। जैसे जैसे वक्त बदला इन सदियों पुराने पुलों की मरम्मत के साथ ही इन्हें आधुनिक रूप भी दिया गया। जिसका नतीजा यह है कि आज के समय में भारत में कई ऐसे पुल हैं जो आकर्षक का केंद्र हैं। ये पुल सिर्फ सड़कों पर नहीं बल्कि नदियों और समुद्रों पर भी बने हैं। इन पुलों की खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दराज से आते हैं। सिर्फ देसी ही नहीं बल्कि विदेशी भी इस पुलों का दीदार करने के लिए इंडिया आते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे पुलों के बारे में बता रहे हैं जो बहुत खूबसूरत और आकर्षक हैं।

इसे भी पढ़ें: फैमिली के साथ जरूर करें ये 4 रोड ट्रिप, रिश्तों में आएगी नई मिठास

पंबन ब्रिज

bridges in india that you must visit inside

भारत के मुख्‍य भू-भाग से जोड़ने वाला यह ब्रिज 100 साल पुराना है। हालांकि अब की सरकार ने इस ब्रिज के समानांतर एक नया पुल बनाने का बिल पास किया है। उम्मीद है कि इसे अगले साल तक पूरा कर लिया जाएगा। पंबन ब्रिज दो किलोमीटर तक फैला हुआ है। पानी के बीचोबीच स्थित यह पुल बहुत ही सुंदर है।

 

बांद्रा-वर्ली सी लिंक

मंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक ब्रिज सिर्फ शहर का ही नहीं देश का भी आकर्षक पुल है। इस पुल की खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर दराज से आते हैं। यह ब्रिज बांद्रा को मुम्बई के पश्चिमी और दक्षिणी (वर्ली) उपनगरों से जोड़ता है। इस पुल का निर्माण 2009 में हुआ था, जिसकी लंबाई करीब 5.6 किलोमीटर है। पानी पर बना हुआ यह देश का सबसे लंबा पुल है।

कोलिया भोमोरा सेतु

bridges in india that you must visit inside

असम का कोलिया भोमोरा ब्रिज देखने के लिए भी लोग देश विदेश से आते हैं। यह ब्रिज असम के सोनितपुर जिले में बना है जिसकी लंबाई कुल 3 किलोमीटर है। यह ब्रिज सोनितपुर को दक्षिण तट पर नागांव जिले से जोड़ता है। रात के वक्त यह ब्रिज लाइट से जगमगा जाता है। रात के वक्त इस पुल पर ड्राइव करने का मजा ही कुछ और है।

 

न्यू यमुना ब्रिज

bridges in india that you must visit inside

प्रयागराज में स्थित यह बिल पूरे देश का सबसे बड़ा पुल है। यह बिल इंजीनियर्स की शानदार कलाकारी का स्पष्ट नमुना है। यह पुल 1.5 किलोमीटर लंबा है और प्रयागराज सिटी को नैनी से जोड़ता है। इस पुल में कुल छह लेन हैं। रात के समय इस पुल में काफी रौशनी होती है जो दर्शकों को खासा आकर्षित करती है।

इसे भी पढ़ें: ताज महल ही नहीं बल्कि ये इमारतें भी हैं सच्चे प्यार की निशानी, जानें

गोदावरी ब्रिज

bridges in india that you must visit inside

आंध्र प्रदेश का गोदावरी ब्रिज बहुत खास और खूबसूरत है। यह 4.2 किलोमीटर लंबा है। यह पुल साउथ इंडिया की सबसे बड़ी नदी गोदावरी पर बना है। दूर दूर के सैलानी इसलिए भी इसे देखने के लिए आते हैं क्योंकि यह देखने पर 2 मंजिला लगता है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।