अगर आपकी शादी होने वाली है और आप उससे पहले एक रोड़ ट्रिप प्लान कर रही हैं और ये सोच रही हैं कि आपको कहां जाना चाहिए तो हमसे जानिए। इंडिया में ऐसे कौन से रोड़ ट्रिप हैं जो लड़कियों के लिए बेस्ट हैं आइए जानते हैं। लड़कियां जब बाहर घूमने का प्लान बनाती हैं वो भी अकेले तो उन्हें सबसे ज्यादा एक ही बात का डर होता है कि वो जहां जा रही हैं वो जगह उनके लिए सुरक्षित है या नहीं। अगर आप अपने यात्रा के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखेंगी को आपको कोई भी ट्रिप खराब नहीं होगा। रोड़ ट्रिप का मज़ा ही अलग है। अगर आप ये नही जानती कि कौन से रोड़ ट्रिप पर आपका सफर कैसा होगा तो ये भी जान लीजिए।
दिल्ली से ऋषिकेश
Image Courtesy: imagesbazaar.com
दिल्ली से ऋषिकेश का रोड़ ट्रिप भी काफी खूबसूरत है। सिर्फ 250 किलोमीटर की दूरी तय करके जब आप दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचेगीं तो आपको यहां गंगा नदी में राफ्टिंग करने का मज़ा मिलेगा। इसके अलावा आप यहां पर टेंट में रात बिता सकती हैं। रात को यहां पर लाइव म्युज़िक और डांस भी होता है इसके अलावा अगर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स पसंद करती हैं तो आप यहां पर बंजिंग जम्पिंग भी कर सकती हैं।
Read more: ये हैं इंडिया के टॉप 5 बेस्ट स्पा resorts
मनाली से लेह लद्दाख
Image Courtesy: imagesbazaar.com
मनाली-लेह का सफर भी ऐसा है जिसे आपको अपने 30s में एक बार जरूर एक्सपीरियंस करना चाहिए। मनाली से लेह लद्दाख जाते समय आपको व्हाइट कारीडोर मिलेंगे। ये नज़ारा आपका दिल खुश कर देगा। यहां आपको पहाड़ों की खुबसूरती अपना दीवाना बना देगी कि आप फिर यहां से लौटना ही नहीं चाहेंगी। लेह लद्दाख ज़मीन से 13 हज़ार फीट की ऊंचाई पर है। यहां जाने के बाद आपको चारों ओर पहाड़ों पर बर्फ ही बर्फ नज़र आएगी और ये नज़ारा आपका मन खुश कर देगा।
Read more: ऐसी 5 जगहें जहां वुमेन टूरिस्ट कर सकती हैं अकेले ट्रेवल
मुम्बई से गोआ
Image Courtesy: imagesbazaar.com
अगर आप सड़क के रास्ते से मुंबई से गोआ जाने के बारे में सोच रही हैं तो ये सबसे बेस्ट प्लान होगा। मुम्बई से गोआ जाने वाली सड़क पर आप आराम से बाइक चलाकर भी जा सकती हैं। बाइक पर रास्ते का ये सफर आपके यादगार सफर में से एक होगा। फिल्म दिल चाहता है तो आपको याद होगी जिसमें आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना सड़क से गोआ जाते हैं तो बस आप फिल्म के उस सीन को देखकर भी एक बार मुम्बई से गोआ जाने का प्लान बना सकती हैं।
Read more: ये 8 रोड ट्रिप्स सर्दियों के लिए हैं शानदार
चंडीगढ़ से कसौली
अगर आप दिल्ली या पंजाब के आसपास रहती हैं तो आप चंडीगढ़ से कसौली भी रोड़ ट्रिप पर जा सकती हैं। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो चंडीगढ़ से कसौली का ट्रिप सिर्फ 60 किलोमीटर ही है। पहाड़ों के बीच में से होता हुआ ये सफर आपको बहुत पसंद आएगा। सर्दी हो या फिर गर्मियों का मौसम आप किसी भी मौसम में इस रोड़ ट्रिप का मज़ा ले सकती हैं।
Recommended Video
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।