herzindagi

5 unexplored beaches जहां आप बिता सकती हैं peaceful टाइम

अगर आपसे पूछा जाए कि खूबसूरत beaches देखने के लिए आप कहां घूमने जाना चाहेंगी तो आपके मुहं पर गोआ, मुंबई या फिर केरल का नाम आएगा। जब कभी इंडिया में खूबसूरत beaches की बात जाती है तो पश्चिमी तटों के beaches का नाम पहले लिया जाता है लेकिन पूर्वी तटों के beaches की खूबसूरती भी कुछ कम नहीं है। आपको लेकर चलते हैं पूर्वी तटों के उन beaches की तरफ जहां पहुंचकर आपको लगेगा कि इन beaches की खूबसूरती भी कुछ कम नहीं। 

Kirti Jiturekha

Her Zindagi Editorial

Updated:- 28 Sep 2017, 13:09 IST

इलियट्स Beach

Create Image : Image Courtesy: purobeach

चेन्नई से 13 किमी की दूरी पर स्थित बसंत नगर का इलियट्स Beach पर बेस्ट पीसफूल टाइम स्पेंड किया जा सकता है। यहां के लोकल लोग इसे बेसी Beach के नाम से जानते हैं।

गोपालपुर Beach

Create Image : Image Courtesy: mayfairhotels

यह Beach इतना फेमस नहीं है लेकिन इसकी ब्यूटी कुछ कम नहीं। ओडिशा में स्थित इस Beach पर स्कूबा डाइविंग, वाटर सर्फिंग, पैडल नौकायन और रोइंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा लिया जा सकता है। यहां जाने का बेस्ट टाइम अक्टूबर से मार्च है।

चांदीपुर Beach

Create Image : Image Courtesy: Ar. Shakti Nanda

ओडिशा के खूबसूरत beaches में से एक है चांदीपुर Beach। इसके ईस्ट में बंगाल की खाड़ी और वेस्ट में मयूरभंज का इलाका आता है। आप इस Beach पर कई दूरों तक भी चलेंगे तब भी पानी घुटनों से ऊपर नहीं जाएगा। इसकी यही खासियत इसे बाकी दूसरे beaches से अलग करती है। भारत में बनी अधिकतर मिसाइलें जैसे त्रिशूल, आकाश, पृथ्वी और अग्नि का प्रक्षेपण यहीं से किया गया था। आप अक्टूबर से लेकर मार्च तक कभी भी इस Beach के मजे लेने जा सकते हैं।

रामकृष्णा Beach

Create Image : Image Courtesy: c1.staticflickr

विशाखापट्टनम के समुद्री किनारे पर स्थित यह आंध्र प्रदेश स्टेट का फेमस Beach है। इस Beach का नाम रामकृष्ण मिशन पर आधारित है। इस Beach पर अक्टूबर से लेकर मार्च तक कभी भी फैमली पिकनिक के लिए भी जाया जा सकता है।

रशिकोंडा Beach

Create Image : Image Courtesy: thehighheeltalk

यह रामकृष्णा Beach से छोटा Beach है। यहां वो लोग घूमना ज्यादा पसंद करेंगे जिन्हें समुद्री लहरों से अकेले बातें करना पसंद हैं। पैरासेलिंग और सर्फिंग के लिए excited लोग इस Beach पर ज्यादा लुफ्त उठाएंगे।