केवल बेकिंग ही नहीं, आलू उबालने से लेकर लहसुन छीलने में कर सकती हैं माइक्रोवेव का इस्तेमाल....जानें कमाल के हैक्स

4 Amazing Microwave Hacks:आमतौर पर लोग माइक्रोवेव का इस्तेमाल बेकिंग काम के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसकी मदद से आलू से लेकर लहसुन छीलने के लिए कर सकती हैं। हो सकता है कि आपको इस बात पर भरोसा न हो। लेकिन यह सच है। नीचे जानिए माइक्रोवेव के 4 ऐसे कमाल के हैक्स-
amazing hacks to use microwave

Useful Microwave Hacks:बाजार से लाई हुई लहसुन की कलियों को छीलना थका देने वाला काम है। अक्सर हम इस काम को करने के कारगर तरीके खोजते रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसे माइक्रोवेव की मदद से छील सकते हैं। आज के समय लगभग हर घर की रसोई में माइक्रोवेव का इस्तेमाल आमतौर पर बेकिंग करने और खाना गर्म करने के लिए किया जाता है। हालांकि आज भी हम में से ज्यादातर लोग इसे एक साधारण उपकरण मानते हैं। जबकि यह मल्टीटास्किंग उपकरण है जो आपके रसोई के कामों को काफी हद तक आसान बना सकता है।

अगर आप भी माइक्रोवेव को सिर्फ खाना गर्म करने की मशीन समझते हैं तो आपको बता दें कि आप गलत है। माइक्रोवेव की मदद से न केवल केक बल्कि आलू और लहसुन छीलने के लिए यूज कर सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको माइक्रोवेव के 4 ऐसे कमाल के हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जान आप हैरान हो जाएंगी।

माइक्रोवेव में उबाल सकती हैं आलू

how to boil potato with help of microwave

आमतौर पर हम सभी आलू उबालने के लिए कुकर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसके लिए माइक्रोवेव की मदद ले सकती हैं। माइक्रोवेव की मदद से आप न केवल खाना को गर्म कर सकती हैं बल्कि आलू पका सकती हैं। इसके लिए माइक्रोवेव में एक बर्तन में आलू रखकर इसे चार-पांच मिनट के लिए छोड़ दें।

इसे भी पढ़ें-क्या माइक्रोवेव में कांच का इस्तेमाल किया जा सकता है? यहां जानें अमेजिंग हैक्स

सूखे-मेवे को रोस्ट करने के लिए करें इस्तेमाल

how to roasting dry fruits in microwave

बेकिंग का काम करने के साथ ही आप माइक्रोवेव की मदद से सूखे-मेवे रोस्ट कर सकती हैं। इसके लिए केवल एक बाउल में मनपसंद मेवे लें और उन्हें माइक्रोवेव में रखकर 30 सेकंड के लिए सेट कर दें। कुछ ही देर आप मेवे को रोस्ट पाएंगी।

खट्टे फल से जूस निकालने के लिए माइक्रोवेव कर सकता है मदद

आमतौर पर हम सभी फल लाने के बाद उन्हें फ्रिज में रख देते हैं ताकि लंबे समय तक ये सही रहें। लेकिन कई बार खट्टे फल के ठंडे होने के बाद उसमें से जूस निकालना थोड़ा मुश्किल होता है।

बता दें कि इस समस्या से बचने के लिए आप माइक्रोवेव की मदद ले सकती हैं। इसके लिए बाउल में जिन फलों का जूस निकालना है, उन्हें रखकर 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें। गर्म होने के बाद उसमें से जूस निकालने में आसानी होगी।

लहसुन छीलने में करें माइक्रोवेव का इस्तेमाल

easy garlic peeling with microwave

सब्जी का छौंक लगाते समय हम सभी लहसुन का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही चटनी बनाना या फिर अचार अधिकतर लहसुन का यूज करते हैं। लेकिन जब बारी इन्हें छीलने की आती है, तो मेहनत भरा काम होता है। इस समस्या के समाधान के लिए आप लहसुन को 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें। इसके बाद इन्हें निकाल कर छीलें।

इसे भी पढ़ें-माइक्रोवेव इस्तेमाल करते समय कहीं आप तो नहीं करते हैं ये गलतियां?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • माइक्रोवेव की मदद से कैसे लहसुन छील सकते हैं?

    माइक्रोवेव की मदद से लहसुन छीलने के लिए इसे 30 सेकंड के लिए सेट करके रख दें।