बर्तन नहीं! डिशवॉशर में जरूर धोकर देखें ये 3 चीजें, सफाई होगी आसान और टाइम भी बचेगा

अगर आप भी डिशवॉशर के इस्तेमाल के बारें में नहीं जानती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे, कि आप डिशवॉशर की मदद से किन चीजों को अच्छी तरह साफ कर सकती हैं।  
image

अधिकतर घरों में आपको बर्तन धोने के लिए डिशवॉशर देखने को मिल जाएगा। महिलाएं इसका इस्तेमाल कर अपने घर के बर्तनों को कम समय में आसानी से साफ़ कर लेती हैं, लेकिन बहुत कम महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें इस बात का पता है, कि डिशवॉशर में बर्तन धोने के अलाव और भी कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनको आप डिशवॉशर की मदद से साफ़ कर सकती हैं। अगर आप भी इस बारें में नहीं जानती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे, कि आप डिशवॉशर की मदद से किन चीजों को अच्छी तरह साफ कर सकती हैं।

माइक्रोवेव टर्नटेबल और रेफ्रिजरेटर शेल्फ

डिशवॉशर की मदद से आप बर्तन धोने के साथ-साथ माइक्रोवेव टर्नटेबल और रेफ्रिजरेटर शेल्फ की भी सफाई आसानी से कर सकती हैं। रेफ्रिजरेटर शेल्फ और माइक्रोवेव टर्नटेबल दोनों को अगर आप हाथ से धोती हैं, तो इसमें समय ज्यादा लगने के साथ साथ मेहनत भी करनी होती है, लेकिन आप डिशवॉशर में कम समय में आसानी से काम कर सकती हैं। इन चीजों की गंदगी साफ करने के लिए आप इन्हें अपने डिशवॉशर के निचले रैक में रखें। फिर धीरे धीरे एक-एक कर चलाएं।

1 - 2025-06-27T174658.648

पौधे रखने वाले गमले की सफाई

इसके अलावा आप पौधे रखने वाले गमले को भी डिशवॉशर की मदद से आसानी से धो सकती हैं। इसके लिए आप छोटे और हलके गमलों को ऊपर की शेल्फ पर रखें और बड़े और भारी गमलों को नीचे रखें, ऐसा करने से कम समय में इनकी सफाई अच्छे से हो सकती हैं। अगर आपके घर पर डिशवॉशर नहीं हैं, तो आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें:अगर बड़ा भाई जरूरत से ज्यादा करता है कंट्रोल? इन आसान तरीकों से करें हैंडल

पालतू जानवरों के बर्तन और खिलौने

आप अपने डिशवॉशर में पालतू जानवरों के बर्तन और खिलौने को भी साफ़ कर सकती हैं। इन्हें आप अलग से साफ करें, अपने बर्तनों के साथ साफ करने से बचे। खिलौने साफ़ करते वक्त आप ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें और अगर खिलौने ज्यादा छोटे हैं, तो आप उन्हें ऊपरी रैक में रखकर ही साफ करें। इसके अलावा आप बाथरूम के छोटे सामान को भी इस डिशवॉशर में साफ कर सकती हैं। इससे आप कम मेहनत और कम समय में आसानी से अपना काम कर पाएंगी और इन सभी चीजों से गन्दगी को दूर कर पाएंगी।

2 - 2025-06-27T174700.622

इन बातों का रखें ध्यान

डिशवॉशर का सही इस्तेमाल कर आप और भी चीजों को कम समय में आसानी से साफ कर सकती हैं और इन्हें स्वच्छ भी बना सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे जब भी आप इसमें कोई भी चीज साफ करने के लिए डाले, तब सबसे पहले यह देख लें की इन चीजों में लकड़ी, कास्ट आयरन, तेज़ धार वाले सामान जैसी कोई चीज तो नहीं हैं। अगर ऐसा कुछ है, तो आप इसे तुरंत निकालकर अलग कर दें, नहीं तो इससे डिशवॉशर और सामान दोनों ख़राब हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:इस तरह के मिरर डिजायन्स से बढ़ाएं अपने कमरे की खूबसूरती, रुम को दें ग्लैमरस और क्लासी फील

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • डिशवॉशर मशीन कितने की आती है?

    डिशवॉशर मशीन आप 45,000 से 50,000 तक खरीद सकते हैं.