स्कूटी से भी घूम सकती हैं ये 3 मिनी कंट्री, नेचर लवर्स के लिए है जन्नत

Small Countries for Travel: विदेश घूमने के शौकीन लोगों के लिए यह जगहें बस्ट हैं। क्योंकि, आप बजट में इन जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए हर साल जा सकती हैं। इन देशों का कल्चर और नजारा दोनों आपको अच्छा लगेगा।
3 small countries you can visit with scooty easily

Budget International Trips:गांव और शहर छोटे होते हैं, इसलिए उन्हें स्कूटी या बाइक से घूमना आसान होता है। लेकिन अगर एक पूरा देश आप स्कूटी पर घूम सकती हैं, तो इससे अच्छा और क्या होगा। बजट में घूमने वालों के लिए तो यह बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि, इससे पेट्रोल का खर्च भी कम होगा और आप एक देश की सभी खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर भी कर लेंगी। अगर आप देश से बाहर कहीं घूमने का प्लान बना रही हैं, तो इन देशों का ट्रिप प्लान कर सकती हैं। इन देशों को घूमने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा, क्योंकि यह छोटे हैं और जनसंख्या भी काफी कम है।

दुनिया के 5 छोटे देश (Smallest Country in The World)

तुवालु- हवाई और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्थित इस देश में बहुत कम लोग रहते हैं। ध्यान रखें कि यह एक एक द्वीपीय देश (Island Country) है। जिसका अर्थ है कि यह यह देश समुद्र से घिरा है। इस देश में आपको कोई भीड़-भाड़ नहीं और ट्रैफिक नहीं मिलने वाला। बस शांत आराम से आप समंदर की लहरें और ताजगी का मजा उठा सकती हैं। यहां पर किराए पर स्कूटी या साइकिल आसानी से मिल जाती है। इसे दुनिया के तीसरे कम जनसंख्या वाले देश में से एक भी माना जाता है। हालांकि, इसे पूरी तरह से सही नहीं कहा जा सकता।

3 small countries you can visit with scooty easilys

मोनाको

यह एक ऐसा देश है, जो भले ही छोटे देशों की लिस्ट में आता हो, लेकिन फिर भी खास है। क्योंकि, यह अमीर देशों में गिना जाता है। यूरोप में भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) के किनारे स्थित है। इसे आप तुवालु की तरह द्वीपीय देश नहीं कह सकते। लेकिन यह छोटा तटीय देश है। इसे दुनिया के दूसरे सबसे छोटे देश में गिना जाता है। लेकिन भले ही यह देश छोटा हो, लेकिन यहां लगभग हर व्यक्ति करोड़पति की लिस्ट में आता है।

इसे भी पढे़ं-कम बजट में विदेश घूमने का बना रहे हैं प्लान? इस देश को कर लें लिस्ट में शामिल

मोनाको

वेटिकन सिटी

यह दुनिया का इतना छोटा देश है कि इसे लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर गिना जाता है। इसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर, जिससे आप समझ सकते हैं कि यह कितना छोटा होगा। यह यूरोप में है और यह इटली के रोम शहर के अंदर आता है। इसे आप स्कूटी छोड़िए पैदल ही पूरा कवर कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यहां लगभग 800-1000 करीब ही लोग रहते हैं। यह दुनिया के खूबसूरत देश में से एक है।

वेटिकन सिट

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP