विदेश ट्रिप पर पहली बार जा रही महिलाओं के लिए जरूरी हैं ये 5 यात्रा टिप्स

विदेश घूमने जाना हर किसी का सपना होता है। वह अपनी जिंदगी में एक बार विदेश जाना जरूर चाहेंगे। लेकिन पहली बार यात्रा पर जाने वाला महिलाओं को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि, यहां की नियम कानून भारत जैसे नहीं होते। जब आप दूसरे देश में जाते हैं, तो वहां भाषा के साथ-साथ हर चीज आपके देश के मुकाबले अलग होती है। ऐसे में अगर आप यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं रखेंगे, तो आपको यात्रा में परेशानी हो सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम पहली बार विदेश यात्रा पर जा रही महिलाओं के लिए 5 जरूरी बातें विस्तार से बताएंगे।
विदेश जाने के लिए जरूरी चीजें

- सबसे पहले आपको अपना वीजा और पासपोर्ट बनाना होगा। अगर आपके पास नहीं है, तो आप विदेश यात्रा नहीं कर पाएंगी। इसके अलावा अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ में लेकर यात्रा करें। कोशिश करें कि आप इनकी फोटो कॉपी भी रखें।
- विदेशी करेंसी भी जरूरी है। जिस देश में आप जा रहे हैं, वहां की करेंसी आपको पास होनी चाहिए। क्योंकि, आप भारतीय रुपये का इस्तेमाल वहां नहीं कर पाएंगी। आप पैसों को अलग-अलग जगह रख लें, ताकि यह गुम न हो। आप इसे अपने सामान में अलग-अलग जगह थोड़ा थोड़ा रख सकती हैं। अपने साथ भारतीय रुपये भी लेकर जाएं। अगर आपकी विदेशी करेंसी खत्म हो जाए, तो वहां आप भारतीय रुपये को बदलवा सकती हैं। अगर आप एडवेंचर और ट्रैकिंग के शौकीन हैं, तो इसके लिए भी आपको पूरा तैयारी पहले ही करनी होगी।
इसे भी पढे़ं- कम बजट में विदेश घूमने का बना रहे हैं प्लान? इस देश को कर लें लिस्ट में शामिल

- पहले ही टूरिस्ट प्लेसिस की जानकारी ले लें। किसी भी ऐसी जगह पर घूमने न जाएं, जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं है। क्योंकि बजट में यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह जरूरी है। आपको टूरिस्ट प्लेसिस की जानकारी ऑनलाइन मिल जाएगी और वहां के खर्च के बारे में भी पता चल जाएगा।
- होटल की बुकिंग पहले ही ऑनलाइन कर लें, यह अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट है। अगर आप पहले ही बुकिंग कर लेती हैं, तो आपको रहने में कोई परेशानी नहीं होगी। अगर आपको यात्रा में किसी तरह की परेशानी होती है, तो आप शांति से अपने होटल में बैठकर समय निकाल सकती हैं।
- अपने रिश्तेदारों का नंबर आप बैग में कहीं किसी पेपर पर लिख कर भी रख सकती हैं। अगर आपके फोन खराब या गुम हो जाता है, तो आप किसी से सहायता ले पाएंगी। इसके अलावा आप विदेश में महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी पहले ही पता लगा लें। ताकि जरूरत पड़ने पर आप मदद मांग सकें।
इसे भी पढ़ें- लाखों खर्च किए बिना भी घूम सकते हैं ये Countries, अगले महीने बना सकते हैं प्लान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।