Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:51 AM IST

Famous Buddha statue in World: विदेश की इन जगहों पर स्थित है बुद्ध प्रतिमा, हर दिन हजारों लोग जाते हैं देखने

12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाने वाली है। ऐसे में इस मौके पर विदेश यात्रा पर घूम रहे लोग, बुद्ध भगवान की विशाल प्रतिमाओं के दर्शन के लिए जा सकते हैं। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यहां का माहौल चहल-पहल वाला होता है।
Updated:- 2025-05-06, 17:38 IST
famous buddha statue out of india

भारत एक ऐसा देश है, जिसे अपनी संस्कृति और देवताओं के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा के लिए जाना जाता है। यहां हर त्योहार लोग धूम-धाम से मनाते हैं। लोगों को अपनी संस्कृति से स्नेह है और वह इसका सम्मान करते हैं। यही कारण है कि धर्म और आध्यात्मिकता की गूंज केवल देश की सीमाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह विदेशों तक फैल चुकी है। आप दुनिया के कोने-कोने में भारतीय सभ्यता की चर्चा होते हुए सुन सकते हैं। इसी तरह बुद्ध भगवान से जुड़ी प्रतिमाएं आपको देश के साथ-साथ विदेशों में भी देखने को मिलेगी। ध्यान, ज्ञान और उपदेश की मुद्राओं में दर्शाने वाली बुद्ध भगवान की प्रतिमा एशिया, यूरोप और अमेरिका जैसे कई देशों में आपको देखने को मिल जाएगी। अगर आप बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विदेश यात्रा पर हैं, तो इन प्रतिमाओं के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

विदेश में बुद्ध भगवान की विशाल प्रतिमा कहां स्थित है? (Buddha Statues Outside India)

famous buddha statue out of india

थाईलैंड में लेटे हुए बुद्ध- अधिकतर जगहों पर आपको बुद्ध भगवान की प्रतिमा बैठे हुए मुद्रा अवस्था में बनाई गई है। लेकिन थाईलैंड में प्रतिमा अनोखे स्वरूप में है। यह प्रतिमा इतनी खूबसूरत है कि लोग खास तौर पर इसे देखने के लिए आते हैं। यह प्रतिमा बैंकॉक के वाट फो (Wat Pho) मंदिर में स्थित है। यह दुनियाभर के पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है।
लंबाई- वाट फो में स्थित बुद्ध प्रतिमा 46 मीटर लंबी है।

इसे भी पढ़ें- Buddha Purnima Weekend: बुद्ध पूर्णिमा लॉन्ग वीकेंड में अपनों के साथ देश की इन बेहतरीन जगहों पर पहुंच जाएं

लेक्यून सेटक्यार म्यांमार

लेक्यून सेटक्यार म्यांमार

इसे दुनिया की सबसे बड़ी तीन प्रतिमाओं में से एक माना जाता है। इसकी ऊंचाई 116 मीटर है। भगवान बुद्ध की एक विशाल खड़ी प्रतिमा है, जहां बुद्ध भगवान आशीर्वाद देने की मुद्रा में है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि प्रतिमा के अंदर 20 मंजिल है। पर्यटक इन मंजिलों पर जा सकते हैं। यहां अंदर आपको बुद्ध प्रतिमा के बारे में बहुत कुछ जानने और समझने को मिलेगा।

उशिकु दायबुत्सु (जापान)

उशिकु दायबुत्सु (जापान)

इस मूर्ति की ऊंचाई 120 मीटर है। इस प्रतिमा के अंदर ध्यान केंद्र और प्रोजेक्शन स्क्रीन लगाए गए हैं। इसलिए यात्रियों को यहां आना अच्छा लगेगा। इस प्रतिमा को दुनिया के 5 सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमा में से एक माना जाता है। यहां पर बुद्ध प्रतिमा सोने के रंग सुनहरी नहीं बनाई गई है। इसलिए भी इसे खास माना जाता है। क्योंकि, लगभग हर जगह आपको बुद्ध भगवान की प्रतिमा सुनहरे रंग की ही दिखाई देगी।

इसे भी पढ़ें- Triyuginarayan Temple: वो मंदिर जहां शिव पार्वती ने लिए थे फेरे, आज भी जल रहा है अग्निकुंड

इन जगहों के अलावा विदेश में विशाल बुद्ध प्रतिमाएं वसंत मंदिर बुद्ध (चीन), जापान में सेंदाई डाइकानन, लेशान शहर में एमी पर्वत पर स्थित प्रतिमा और मिस्र में रेड सी के पास बेर्निस में भी देखने को मिल जाएंगी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।