Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:07 AM IST

देश की इन 7 जगहों पर रहते हैं सबसे अमीर लोग, 5वां नाम है सबसे खास

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि भारत में ऐसा कौन सा शहर है, जहां सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं। 
Updated:- 2023-12-13, 12:46 IST
india famous place where top richest people live

देश के आर्थिक हालातों पर भले ही कितनी भी चर्चा हो, लेकिन हमारे देश में अमीर लोगों की कोई कमी नहीं है। अमीर का मतलब आप समझ गए होंगे कि हम किसी करोड़पति की बात कर रहे हैं। ये करोड़पति पेशे से उद्योगपति हैं, तो कोई बड़ा स्टार या कोई बड़ा नेता हो सकता है। इस लिस्ट में अंबानी से लेकर टाटा, बिड़ला सभी आते हैं।

उनकी सालाना कमाई एक आम आदमी की पूरी जिंदगी की कमाई से भी ज्यादा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर भारत में अमीर लोग कहां रहते हैं। 

मुंबई

mumbai india famous city where top richest people live

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर आता है मुंबई, क्योंकि देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ व्यापारिक नगरी मुंबई में ही रहते हैं।

बेशक, मुंबई शहर में सिर्फ अंबानी ही नहीं, करीब 328 कंपनियों के उद्योगपति रहते हैं। लेकिन यहां करोड़पति की लिस्ट लंबी है। इसमें उद्योगपति मुकेश अंबानी के अलावा और कई सेलिब्रिटीज भी हैं जिनकी गिनती अमीरों में होती है।

नई दिल्ली

delhi india famous city where top richest people live

राजधानी दिल्ली अमीर लोगों की सूची में दूसरे स्थान पर है। 199 संगठनों के नेता दिल्ली में रहते हैं। वहां शिव नादर समेत कई अमीर लोग रहते हैं। ये केवल अमीर ही नहीं बल्कि भारत के तीसरे सबसे अमीर लिस्ट में आते हैं। 

साथ ही,  दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में इनका नाम 55वें नंबर पर आता है। रिपोर्ट के अनुसार शिव नादर के पास 28.9 अरब डॉलर की संपत्ति है और ये दिल्ली के ही निवासी हैं। (ये हैं भारत की 5 सबसे अमीर महिलाएं)

बैंगलोर

bangalore  india famous city where top richest people live

इस लिस्ट में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है। इस शहर में अजीम प्रेमजी समेत 100 कंपनियां हैं जो बेहद अमीर हैं। उनका नाम भारत के टॉप 20 अमीरों में होती है। अमीरी के मामले में ये देश का चौथा सबसे अमीर शहर है।

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों 8000 अमीर भारतीय छोड़ रहे देश, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

 

 

हैदराबाद

hyderabad mumbai famous city where top richest people live

हैदराबाद 87 अमीर लोगों का घर है और वे भारत की आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। यहां मीर उस्मान (Hyderabad Nizam Mir Osman Ali Khan) के सबसे अमीर आदमी थे, जो रहते थे। उनके पास हीरे-सोने और नीलम-पुखराज जैसे बहुमूल्य रत्नों की खान थी।

इसे भी पढ़ें- मुकेश अंबानी से लेकर सावित्री जिंदल तक, साल 2022 की Forbes Billionaires List में शामिल हैं इन भारतीय अरबपतियों के नाम

चेन्नई

अमीर लोगों के घर के मामले में चेन्नई पांचवें स्थान पर है। इस शहर में 67 अमीर लोग या कंपनी प्रमुख रहते हैं।  राधा वेंबू सबसे अमीर शख्स के नाम पर पिछले कुछ सालों में उभर कर सामने आए हैं।  वह सॉफ्टवेयर प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनी 'जोहो' की डायरेक्टर हैं। (ये हैं भारत के सबसे अमीर भिखारी)


अहमदाबाद

गौतम अडानी के परिवार के अलावा, गुजरात का अहमदाबाद शहर 55 अमीर लोगों का घर है।

 अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।