प्राकृतिक सौंदर्य ही नहीं, आध्यात्मिकता से भी सराबोर है सिक्किम, देखें यहां पर स्थित यह मंदिर

मंदिर सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टिकोण से ही महत्वपूर्ण नहीं होते, बल्कि वह किसी स्थान, धर्म या संस्कृति की पहचान को परिभाषित करने वाला एक पूजा स्थल होता है। कई बार मंदिरों का अपना एक ऐतिहासिक महत्व भी होता है। वैसे अगर बात सिक्किम ही हो तो यह भारत के एक लोकप्रिय राज्य के रूप में जाना जाता है, जहां पर शानदार हिल स्टेशन से लेकर उसकी ट्रॉपिकल वातावरण उसे अन्य राज्यों से बेहद अलग व खूबसूरत बनाता है।
इस राज्य की प्राकृतिक सुंदरता सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के सैलानियों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है। अगर आप यहां पर हैं तो राज्य की प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के अलावा यहां पर स्थित कुछ बेहतरीन मंदिरों के दर्शन भी कर सकती हैं, जिनकी अविश्वसनीय वास्तुकला यकीनन आपको भी चकित कर देगी।
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सिक्किम में स्थित कुछ दर्शनीय स्थलों के बारे में बता रहे हैं। इन मंदिरों को आपको अपनी सिक्किम ट्रेवल बकिट लिस्ट में जरूर शामिल रखना चाहिए-
हनुमान टोक

हनुमान टोक, सिक्किम की राजधानी गंगटोक के हाईलैंड पर स्थित एक अद्भुत रूप से निर्मित मंदिर है। ऐसा मंदिर विशेष रूप हनुमान भगवान को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में आने वाले भक्तों की इच्छाएं भगवान हनुमान पूरी करते हैं। इस मंदिर का प्रबंधन भारतीय सेना द्वारा किया जाता है। कंचनजंगा पर्वत श्रृंखला का इसका शांत वातावरण और शानदार मनोरम दृश्य मन को अभिभूत कर देता है। अगर आप मंदिर में दर्शन करने जा रही हैं तो पास में प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण नाथुला का दौरा भी कर सकती हैं।
किर्तेश्वर महादेव मंदिर

किर्तेश्वर महादेव मंदिर, सिक्किम के ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। यह राज्य के किराती लोगों द्वारा शिव मंदिर के रूप में स्थापित है। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भगवान किर्तेश्वर को समर्पित है, जो शिकारी के रूप में भगवान शिव के सुंदर अवतार हैं।
इसे भी पढ़ें:इंडिया में ही नहीं विदेशों के भी हर कोने में बसते हैं भगवान शिव
यात्री हर साल फरवरी या दिसंबर में भव्य रूप से बाला चतुर्दशी और शिव रात्रि मनाने के लिए यहां पर आते हैं। अगर आप इस मंदिर में एक अलग अनुभव प्राप्त करना चाहती हैं तो इस समय मंदिर में घूमने का प्लॉन करें।
शिरडी साईं मंदिर

सिक्किम राज्य के नामची में स्थित श्री साईं बाबा मंदिर एक बेहद ही खूबसूरत मंदिर है। यह आधुनिक वास्तुकला को प्रदर्शित करती दो मंजिला इमारत है। ग्राउंड फ्लोर पर भक्तों के लिए बाबा की प्रशंसा में भजन गाए जाते हैं और पहली मंजिल में श्री साई बाबा की संगमरमर की मूर्ति के साथ भगवान विष्णु के दस अन्य सुंदर चित्रों को दस अलग-अलग अवतारों में रखा गया है। मंदिर एक सुंदर बगीचे से घिरा हुआ है जहां से माउंट कंचनजंगा का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है।
गणेश टोक

गंगटोक में एक पहाड़ी पर स्थित, गणेश टोक सिक्किम के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह एक छोटा मंदिर है जो हिंदू भगवान, भगवान गणेश को समर्पित है। यह एक तीर्थ स्थान है, जो कि इंद्रधनुष से मिलता जुलता मल्टी कलर prayer patakas से सजा हुआ है और यही धार्मिक यात्रा का ट्रेडमार्क है।
यहां से आप ताशी हिल्स के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकती हैं। इस तरह आप मंदिर के दर्शन करने के साथ-साथ अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता का भी अनुभव कर सकती हैं।
ठाकुरबारी मंदिर

ठाकुरबारी मंदिर सिक्किम में एक प्राचीन मंदिर है, जो शहर के मध्य में स्थित है। यह गंगटोक में हिंदू संस्कृति के विशाल प्रमुख देवताओं को समर्पित है। इस मंदिर में छठ पूजा का आध्यात्मिक अनुष्ठान बेहद ही धूमधाम से किया जाता है, जिसे मंदिर समिति और स्थानीय लोगों द्वारा मिलकर भव्य रूप से मनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें:दक्षिण भारत से बिहार तक, ऐसे प्राचीन मंदिर जिनका वर्षों पुराना है इतिहास
इसे सूर्य देवता, भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध हिंदू त्योहार कहा जाता है। नवंबर, फरवरी, मार्च और जून के महीनों के दौरान, यहां पर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाता है। यह निश्चित रूप से भारतीय राज्य सिक्किम में इस प्राचीन मंदिर में जाने का सबसे अच्छा समय है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।