Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:46 AM IST

लद्दाख जाने का प्लान है तो Ice Cafe जाना ना भूलें, जानें इसकी खासियत

अगर आप भी सोच रही है कि अगले वीकेंड में कौन सी नई जगह को एक्सप्लोर के लिए जाए तो आप अपनी लिस्ट में लद्दाख का नाम जोड़ सकती है।
Updated:- 2019-11-14, 18:45 IST
trip to Ladakh dont forget to visit Ice Cafe tips

भारत के प्राकृतिक जगत में गिने-चुने ही जगह है जिसे देख कर दिल को सुकून मिलता है। हिमाचल के कुछ दृश्य हो या उतराखंड का कोई दृश्य हो हमेशा से यहां का नजारा खूबसूत ही होता है। इसी क्रम में लद्दाख भी एक ऐसा जगह है जहां की कुछ प्रकृति नजारो को देख कर सभी अचरज में रह जाते हैं। लद्दाख ऐसी जगह है जहां हमेशा प्रयर्टको का जमावड़ा लगा रहता है। सालों-साल यहां की प्राकृतिक और बर्फ का मजा लेने के लिए सैलानी आते रहते हैं। यही वजह है कि लद्दाख को अपने आप में खास बनाती है। लेकिन आज का लेख लद्दाख में मौजूद Ice Cafe के बारे में हैं। Ice Cafe जहां आपको तरह-तरह की चीजों को चखने का स्वाद ले सकती है। तो चलिए जानते हैं इस Ice Cafe के बारे में मजेदार बाते-

इसे भी पढ़ें: Pink Water Fall: रंग बदलना है इसकी फितरत, जानें कैसे

क्यों खास है- 

trip to Ladakh dont forget to visit Ice Cafe inside two

अगर आप सोच रही है कि आने वाले वीकेंड में कौन सी नई जगह को एक्सप्लोर करे तो आप अपनी लिस्ट में लद्दाख में मौजूद Ice Cafe का नाम जरुर जोड़ सकती हैं। ये कैफे बर्फ के स्तूप के अंदर है। इसे तीन स्थानीय लोगों ने बनाया था। तीनों स्थानीय निवासी कुछ अलग करना चाहते थे इसलिए उन्होंने बर्फ के स्तूप के अंदर कैफे बनाया, जिससे वहां आने वाले यात्री यहां के खाने-पीने का लुत्फ उठा सकें। कहा जाता है कि लद्दाख के इस आइस कैफे प्रोजेक्ट को मशहूर इंजीनियर सोनम वांगचुक ने शुरू किया था। जिसे बाद में यहां के स्थानीय नीवासीयों और 'बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन' के अधिकारियों की मदद से सर्दियों में निर्माण किया गया है।

 

कौन सी खास चीजे मिलती है यहां-

trip to Ladakh dont forget to visit Ice Cafe inside four

Ice Cafe में वो तमाम चीजें मिलती है जो सैलानी पसंद करते हैं। हालांकि यहां जिजंर लेमन टी, मसाला टी, कॉफी, लोकल बटल टी, Hot ड्रिंक्स, और मैगी होती है। इस कैफे के मालिक का कहना है कि कैफे की बहुत डिमांड रहती है। वीकडेज़ में हर दिन यहां लगभग 100-150 सैलानी और वीकेंड में करीब 500-600 सैलानी आ जाते हैं। 14,000 हजार फीट की ऊंचाई पर देश का यहा पहला Ice Cafe है। 

 

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: इन 5 खूबसूरत राजस्थानी हवेली होटल में जाना आपको भी आएगा पसंद

इसलिए भी बनाया गया Ice Cafe को-

trip to Ladakh dont forget to visit Ice Cafe inside three

 

गर्मियों के दिनों में लद्दाख में पानी की समस्या हमेशा रहती है। इसी कारण सर्दियों में गिरने वाली बर्फ को यहां के लोग इकठ्ठा करते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए यहां के स्थानीय लोगों नें बर्फ से इस Ice Cafe को एक टीले के आकार में बनाया। वसंत में यह बर्फ पिघलने लगती है जिसे बाद में इसके पानी को खेतो के सिंचाई के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।  

तो आप किस बात का इंतज़ार कर रही है? लद्दाख ट्रिप का प्लान करिए और इस शानदार कैफे का लुत्फ उठाइए जनाब। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।