सर्दियों में एक्सपर्ट के इन 5 टिप्स से करें अपनी हेल्थ की केयर

सर्दियों में सर्द हवाओं के चलते हर कोई किसी ना किसी समस्या से परेशान रहता है। जी हां सर्दियों की कठोर हवा बॉडी और स्किन दोनों पर बुरा असर डालती है। इसलिए सर्दियों में हर किसी के लिए अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। कुछ खास सावधानियां अपनाकर और डॉक्टर की सलाह पर अमल करके ही हेल्दी रहा जा सकता है। इस आर्टिकल में स्टेहैप्पी फार्मेसी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर सुजीत पॉल ने सर्दियों में हेल्थ केयर के लिए कुछ टिप्स बताए हैं। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानें।
Read more: विंटर में बाल हो जाते हैं बेजान तो इन घरेलू नुस्खों से लाएं उनमें नई जान, बालों को इस तरह बनाए शाइनी
1. ब्लड शुगर को कंट्रोल करें
सर्दियों के मौसम में अक्सर हम तला-भुना और मीठा ज्यादा खा लेते हैं। जिससे हमारा ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। लेकिन अपने ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल रखें। इस समय नमक का सेवन कम मात्रा में करें, क्योंकि ज्यादा नमक से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
2. खाने-पीने की आदतें
साबुत अनाज, दलिया आदि हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे हैं और सर्दियों के बढ़ते वजन को कम करने में भी हेल्प करते हैं। तले हुए तथा सैचुरेटेड फूड्स का सेवन न करें। इसकी बजाय फलों और सब्जियों का सेवन भरपूर मात्रा में करें। इनमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स इस मौसम में बीमारियों से लड़ने के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
3. पानी पीने की आदत
सर्दियों में ठंड के कारण हम बहुत कम मात्रा में पानी पीते हैं। जबकि सर्दियों में भी पानी का सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहिए। हर्बल-टी पीने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का लेवल कम होता है।
4. वेट पर कंट्रोल रखें
अपने वजन पर कंट्रोल रखें, फिट रहने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करें। वॉक करें, ये फिट रहने के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। साथ ही चलने से बॉडी में गर्मी आती है। रोज कम से कम 15 मिनट चलें, इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। साथ ही दिन में 6-8 घंटे की नींद लें।
Read more: पहली सर्दी में कैसे करें अपने नन्हें-मुन्ने की care, जानें
5. बुरी आदतों से बचें
दिल की बीमारियों से बचने के लिए स्मोकिंग और शराब का सेवन न करें। सिगरेट का धुएं दिल, धमनियों और फेफड़ों के लिए बहुत बुरा होता है। अगर आप स्मोकिंग छोड़ देते हैं, तो यह आपकी हेल्थ के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा, इसलिए जब भी संभव हो स्मोकिंग से बचें। इसके अलावा शराब पीना भी ब्लड प्रेशर और बैड फैट के लेवल को बढ़ाता है। इसलिए अच्छे स्वास्थ के लिए आप शराब पीने की आदत को कम करें या उससे बचें।
इसके अलावा सर्दियों में फिट रहने के लिए खुद को गर्म कपड़ों से कवर करके रखें, खासतौर पर पैर, सिर और कानों को ढक कर रखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।