herzindagi
must visit places in hastinapur in hindi

हस्तिनापुर में घूमने के लिए हैं बेहतरीन जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर

हस्तिनापुर, वह जगह जिसके लिए कौरव-पांडव के बीच लड़ाई हुई थी, सोचिए इस जगह के बारे में जानने और देखने के लिए कितना कुछ होगा। 
Editorial
Updated:- 2023-07-06, 15:48 IST

क्या आप घूमने के शौकीन हैं? इसलिए महीने में एक बार ट्रिप पर जरूर जाते हैं। नई जगह एक्सप्लोर करने से नए अनुभव मिलते हैं। सफर के दौरान नए लोगों से मिलना, कल्चर जानना जैसी तमाम चीजें होती हैं। ट्रैवलिंग करने से दिमाग और मन को भी शांति मिलती है। कुछ दिन खुद से बात करने और फ्री रहने का मौका मिलता है। 

क्या आप कभी हस्तिनापुर घूमने गई हैं? अगर नहीं, तो इस बार इस जगह को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल करें। मेरठ में बसा शहर हस्तिनापुर हिंदुओं के लिए बेहद खास स्थल है, क्योंकि यह वह शहर है जिसके लिए महाभारत हुई थी। कुरुक्षेत्र में महाभारत की लड़ाई लड़ी गई थी। इसलिए इस लिहाज से हस्तिनापुर एक खास जगह है। आज इस आर्टिकल में हम आपको हस्तिनापुर में घूमने लायक जगह बताएंगे। 

वाइल्ड लाइफ सेंचुरी

where is hastinapur national parkअगर आपको जानवरों से प्यार है, तो यकीनन आपको वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घूमने का शौक होगा। हस्तिनापुर में भी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी है, जिसे हस्तिनापुर नेशनल पार्क कहा जाता है। यह सेंचुरी 2073 स्काव्यर किमी तक फैली हुई है। यहां आपको अलग-अलग प्रकार के पेड़-पौधे और जीव देखने को मिलेंगे। खासतौर पर इस सेंचुरी में आपको आसानी से मोर दिख जाएंगे। 

बड़ा दिगंबर जैन मंदिर के करें दर्शन

where is bada digambar jain mandir

क्या आप जानते हैं कि हस्तिनापुर  जैनियों के महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों में से एक है। यही कारण है कि इस शहर में आपको कई जैन मंदिर देखने को मिलेंगे। यह मंदिर पहाड़ पर स्थित है, जो 40 फुट ऊंचा है। इस मंदिर में भगवान शांतिनाथ की पद्मासन में स्थित बेहद बड़ी मूर्ति मौजूद है। इस मूर्ति को देखने के लिए देश भर से लोग इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं।

इस मंदिर की यह मान्यता है कि यहां की गई प्रार्थना का हमेशा फल मिलता है। यहां आपको अन्य मंदिर भी देखने को मिलेंगे, जिनमें दीश्वर द्वीप, त्रिमूर्ति मंदिर, मान स्तंभ, 24 टोंक आदि शामिल हैं। (केरल में घूमने की जगहें)

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में मौजूद इन हॉरर प्लेसेस की है एक अलग ही दिलचस्प कहानी

अष्टापद जाएं

where is ashtapad

अष्टापद वह जगह है, जहां मोक्ष की प्राप्ति होती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान ऋषभदेव को अष्टापद के पहाड़ों में ही मोक्ष मिला था। यह जगह बद्रीनाथ से करीब 160 मील दूर हिमालय के ऊंचे पर्वत में स्थित है। कहा जाता है कि उस समय के महाराजा  भरत चक्रवर्ती ने यहां पर एक महल का निर्माण करवाया था। इस महल को हीरों से सजाया गया था, जिससे यह महल देखने में बेहद खूबसूरत लगता था।

यह विडियो भी देखें

ऐसे में जैन धर्म से जुड़े लोगों ने हस्तिनापुर में भी अष्टापद बनवाया। अष्टापद यानी आठ सीढियां होता है। यह 151 फीट लंबा है और व्यास 108 मीटर है। अष्टापद देखने में बेहद सुंदर लगता है। इसलिए जब भी हस्तिनापुर जाएं, तब इस जगह को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। (नोएडा में घूमने की जगहें)

इसे भी पढ़ें: मानसून में उत्तर प्रदेश की इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

कैसे पहुंचें?

हस्तिनापुर जाने के लिए आपको ट्रेन से जाना चाहिए। मेरठ स्टेशन पर उतरें। यहां से हस्तिनापुर करीब 41.6 किमी दूर है। आप बस या ऑटो से 1 घंटे के भीतर हस्तिनापुर पहुंच जाएंगी। साथ ही, गर्मी के मौसम में हस्तिनापुर न जाएं। हस्तिनापुर घूमने का सही समय सर्दी का मौसम है। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।