बारिश के मौसम में बेंगलुरु में घूमने की 3 जगहें

बेंगलुरु की कुछ जगहों पर जाने से पहले लोग बारिश का इंतजार करते हैं। क्योंकि, यहां बारिश के बाद नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। बारिश के बाद हरे-भरे वातावरण वाली जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। क्योंकि, इन जगहों पर पेड़ पौधों की वजह से हवा भी ठंडी चलती है। यहां जगह-जगह पर चाय की टपरियों पर रुककर चाय पीने का आनंद और भी ज्यादा मजेदार हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां बारिश के बाद नजारा अच्छा होता है।
नंदी हिल्स
- बेंगलुरु से नंदी हिल्स की दूरी लगभग 2 घंटे की है। गर आप अपनी गाड़ी से सफर कर रही हैं, तो आपको 50 से 55 किमी का ड्राइव करना होगा।
- यह 4850 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहबेंगलुरु की रोमांटिक जगहमें से एक है।
- ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से बारिश के बाद यहां का मौसम और भी अच्छा हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु में मिल गई है दोस्तों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह
सकलेशपुर
- बेंगलुरु से सकलेशपुर की दूरी लगभग 221 किमी है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 4 से 5 घंटे का समय लग जाएगा। अगर आप बस से जा रही हैं, तो समय ज्यादा भी लग सकता है।
- घूमने के लिए जगह- मंजराबाद किला, बिसले व्यू प्वाइंट, जेनुकल गुड्डा, श्री बेट्टदा भैरवेश्वर मंदिर और सकलेश्वर मंदिर घूम सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-बेंगलुरु में बच्चों के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह
कुर्ग
- बेंगलुरु वालों के लिए कुर्ग भी अच्छी जगह है। यहां पहुंचने में भी आपको 4 से 5 घंटे का समय लग जाएगा।
- बेंगलुरु से कुर्ग 258 किमी की दूरी पर स्थित है। बस से जा रही हैं, तो यात्री की पूरी योजना बना लें।
- कहां घूमने जाएं- राजा की सीट, इरुप्पू फॉल्स, एबे फॉल्स, दुबारे एलिफेंट कैंप, स्वर्ण मंदिर और नागरहोल राष्ट्रीय जा सकती हैं।
- यह बैंगलुरु के पास मबेस्ट कपल स्पॉटमाना जाता है।
इसके अलावा आप मुन्नार, कोडईकनाल, चिकमगलूर और कुन्नूर भी जा सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।