मानसून का मौसम साल का एक ऐसा मौसम होता है जिसका लुत्फ़ उठाने के लिए कई लोग घूमने के लिए निकलते हैं। मानसून के मौसम में प्रकृति की सुंदरता को देखने का सबसे अच्छा समय माना जाता है, इसलिए कई लोग पहाड़ों की यात्रा पर निकल जाते हैं। लेकिन बारिश में पहाड़ों में घूमना सही नहीं माना जाता है।
ऐसे में अगर आप रिमझिम बारिश का भरपूर मज़ा उठान चाहते हैं तो फिर उत्तर प्रदेश की कुछ अद्भुत जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में मानसून के मौसम में अच्छी बारिश होती है जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश की कई जगहें दुल्हन की तरह सज जाती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप मानसून में घूमने के लिए जा सकते हैं।
आगरा
उत्तर प्रदेश में मानसून का भरपूर मज़ा उठाना और सबसे पहले आगरा का जिक्र नहीं हो ऐसा शायद ही होता है। आगरा में ताजमहल घूमने के लिए तो हर कोई जाता है, लेकिन मानसून में घूमने के लिए बहुत कम लोग हो जाते हैं। यमुना नदी के किनारे मौजूद यह शहर रिमझिम बारिश के समय और भी सुहावना हो जाता है। आप मानसून में आगरा घूमने का प्लान बना सकते हैं तो यहां आप फतेहपुर सीकरी, मेहताब बाग, चीनी का रौज़ा, अंगूरी बाग और आगरा का किला घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश की यह अलौकिक जगह आज तक बची हुई है सैलानियों की नजर से
कुशीनगर
उत्तर प्रदेश के सबसे प्राचीन शहर में से एक कुशीनगर भी मानसून के मौसम में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है। यहां मौजूद सुंदर बौद्ध मंदिर देखने के लिए विदेश से भी लोग पहुंचते हैं। खासकर बौद्ध तीर्थ यात्री यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें कि इसी स्थान पर महात्मा बुद्ध ने महापरिनिर्वाण (मृत्यु) प्राप्त किया था। मानसून में यहां आप महापरिनिर्वाण मंदिर, सूर्य मंदिर और कुशीनगर संग्रहालय घूमने के लिए जा सकते हैं।
Recommended Video
वाराणसी
मौसम कोई भी हो वाराणसी घूमने का एक अलग ही मज़ा होता है। भारत के सबसे प्राचीन शहरों से एक है वाराणसी शहर मानसून में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। गंगा नदी के किनारे मौजूद यह शहर मानसून के मौसम में देखते ही बनता है। इस धार्मिक शहर में घूमने के लिए ऐसी कई जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं। गंगा नदी में आप नाव की सवारी का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां आप काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी में अस्सी घाट और रामनगर किला जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत की इन जगहों पर हवा में बैठकर लंच और डिनर का लुत्फ उठा सकते हैं आप
सोनभद्र
उत्तर प्रदेश का सोनभद्र मानसून में घूमने के लिए भी एक बेस्ट जगह है। इस शहर को ऊर्जा की राजधानी भी कहा जाता है। ऐसे में अगर आप प्रकृति के बीच रिमझिम बारिश का अद्भुत नज़ारा देखना चाहते हैं तो फिर आप सोनभद्र घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आप अगोरी का किला, विजयगढ़ का किला, धंधरौल बांध और रेणुकेश्वर महादेव मंदिर जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@quoracdn,holidify)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।