केरल के इन 4 खूबसूरत डेस्टिनेशन्स पर जरूर घूमने जाएं

अरब सागर के तट पर स्तिथ भारत के केरल राज्य का प्रकृतिक नजारा देखने लायक है। यहां की खूबसूरत बीच, वॉटरफॉल और प्रकृतिक सौन्दर्यं देखते ही दिल खुश हो जाता है। केरल में ऐसे कई पर्यटन स्थल है जो हमेशा से सैलानियों के लिए प्रमुख स्थान रहा है। अगर आप इस समय कही घूमने का ट्रिप प्लान कर रही है तो केरल के मुन्नार, कोवलम और वर्कला जैसे टूरिस्ट प्लेस का प्लान बना सकती है। यहां की प्रकृतिक नजारा आपके यात्रा को ज़रूर चार चांद लगाएगी। यहां राष्ट्रीय उद्यान भी एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस माना जाता है। चलिए जानते है कुछ ऐसे ही जगहों के बारे में जहां आप ढेर सारा मस्ती कर सकती है-
इसे भी पढ़ें: भारत में मौजूद वो आइलैंड्स जहां जाने को तरसते हैं लोग
Varkala

वर्कला दक्षिण भारतीय राज्य केरल में एक शहर है। यह अरब सागर पर है और वर्कला बीच के लिए जाना जाता है। वर्कला अपने प्रकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ अपने बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस के लिए जाना जाता है। यहां की पहाड़ी पर प्राचीन जनार्दनस्वामी मंदिर एक हिंदू तीर्थ स्थल है जो विष्णु को समर्पित है। ये मंदिर पुरे केरल में सबसे पवित्र माना जाता है। अगर आप एक शांत और हरियाली भारी जगह के तलाश में है तो यह एक बेहतर डेस्टिनेशन हो सकता है।
Munnar

मुन्नार भारत के केरल राज्य में पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला का एक शहर है। ब्रिटिश राज में यह एक हिल स्टेशन और रिसॉर्ट हुआ करता था। इस जगह को 19 वीं सदी के अंत में स्थापित किया गया था। टूरिस्ट प्लेस के लिए केरल में मुन्नार को सबसे बेहतरीन जगहों में से एक माना जाता है। यहां की प्रकृतिक सौन्दर्यं और नदी और झरने पुरे भारत में जाना जाता है। अगर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ कही घुमने का ट्रिप बना रही है तो केरल के इस जगह पर ज़रूर जाएं। यहां आपको लगभग 1,700 मीटर ऊँची ट्रेकिंग स्थल भी करने को मिलेगा है।
Kovalam

कोवलम दक्षिण भारतीय राज्य केरल के तिरुवनंतपुरम के दक्षिण में एक छोटा सा तटीय शहर है। यह शहर जितना छोटा है उतना ही प्रकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां की बीच, झरने और नदिया पुरे भारत में फेमस है। अगर आप किसी समुंद्री तट का बेहतरीन लुफ्त उठाना चाहती है तो बिना सोचे समझे केरल के इस जगह को अपने ट्रिप में शामिल कर ले। कोवलम हरियाली से पूरा हरा भरा ही आपको हर साल मिलेगा। केरल में कोवलम टूरिस्ट के लिए सबसे पसंदिता जगह में से एक माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: ऊटी की इन 5 खूबसूरत जगहों को 'वादियों की रानी' कहा जाता है
Poovar

अगर केरल में सबसे बेहतरीन जगहों में से एक की बात हो और पूवर का नाम नहीं लिया जाए, ऐसा कभी नहीं हो सकता है। यहा पर सबसे आकर्षित करने वाला नज़ारा है नदियों के उपर आने घरों का। जी हां, केरल के तिरुवनंतपुरम जिले स्तिथ पूवर अपने प्रकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ अपने आकर्षण समुद्र तट के लिए भी पर्यटकों में जाना जाता है। आपको ये भी बता दे कि इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन के आस-पास आपको कई बड़े-बड़े होटल भी मिल जाएंगे जहां आप आराम से रुक सकते हैं। तो अगली बात अगर केरल जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जाना कभी ना भूले।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।