भारत के ह्रदय राज्य यानि मध्य प्रदेश में ऐसे कई छोटे शहर, गांव और कस्बे हैं, जो आज भी हजारों सैलानियों के लिए प्रमुख पर्यटक स्थल है। यहां के छोटे और शांत शहरों में जो सुकून मिलता है, शायद ही उत्तर भारत के किसी राज्यों में सैलानियों को मिले। एक ही जगह पर झील, प्राचीन महल, पवित्र मंदिर और प्रसिद्ध चंदेरी साड़ी मिलना किसी भी सैलानी के यक़ीनन प्रथम स्थान हो सकता है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं, मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर 'चंदेरी' की। प्रकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक तथ्यों से परिपूर्ण चंदेरी शहर कई सैलानियों के लिए प्रमुख डेस्टिनेशन है। अशोकनगर जिले में बुंदेलखंड और मालवा की सीमा पर स्थित है चंदेरी शहर झीलों, पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा एक बेहद ही शानदार पर्यटक स्थल है। आज इस लेख में हम आपको चंदेरी में घूमने के लिए कुछ प्रमुख जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कभी भी परिवार, दोस्त या फिर पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। आइए जानते यहां की प्रमुख जगहों के बारे में।
- चंदेरी का किला
- राजघाट बांध
- कोशक महल
- कटी घाटी
- चंदेरी की साड़ी की खरीदारी करने
चंदेरी का किला
इस शहर में सबसे प्रमुख और सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है चंदेरी का किला। मुख्य शहर से लगभग कुछी दूरी पर स्थित यह किला लगभग सत्तर मीटर की ऊंचाई पर मौजूद सबसे प्राचीन और सबसे आकर्षण स्थलों में से एक है। 11 वीं शताब्दी में बनवाया गया यह किला अपने समय की भव्य सरंचनाओं में गिना जाता है। इस किला के अंदर ऐसी कई इमारत भी मौजूद है, जो इतिहास के कई कहानियों को दर्शाती है। कहा जाता है कि कई आक्रमणों को झेल चूका यह किला आज भी सीना ताने खड़ा है। अगर आप चंदेरी जा रहे हैं, तो यहां एक बार ज़रूर घूमने के लिए पहुंचें।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के इन 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन्स पर मिलता है घूमने का असली मजा
राजघाट बांध
चंदेरी में घूमने के साथ पिकनिक मनाने के लिए अगर सबसे पहले किसी जगह का नाम लिया जाता है, तो उस जगह का नाम है राजघाट डैम/बांध। शहर में लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस डैम के आसपास परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने और मौज-मस्ती कर सकते हैं। इस बांध के आसपास की खूबसूरत दृश्य किसी भी सैलानी का दिल खुश कर सकता है। बरसात के समय में इस डैम में पानी भरा रहता है। यहां पर स्थित बिजली पॉवर प्रोजेक्ट भी आप घूमने के लिए के जा सकते हैं।
कोशक महल
मध्य प्रदेश के साथ-साथ चंदेरी शहर का एक बेहतरीन मध्य कालीन महल है कोशक महल। शहर से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोशक महल को मध्यकालीन अफगान स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना माना जाता है। इस महल का निर्माण महमूद ख़िलजी ने 1445 में करवाया था। कहा जाता है कि महमूद ख़िलजी को युद्ध में मिली जीत की याद में इस महल का निर्माण करवाया गया था। इस महल का निर्माण स्थानीय सफेद बलुआ पत्थर से किया गया है। यहां आप कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
Recommended Video
इसे भी पढ़ें: पूरे विश्व में फेमस हैं मध्य प्रदेश की ये 5 जगह, फैमिली के साथ आप भी करें विजिट
कटी घाटी
चंदेरी का किला, राजघाट बांध और कोशक महल घूमने के बाद आप विश्व प्रसिद्ध कटी घाटी घूमने के लिए जा सकते हैं। मुख्य रूप से यह एक प्रवेश द्वार है, जो तक़रीबन चालीस फीट चौड़े और लगभग 190 फीट की लम्बाई में पहाड़ी को काटकर निर्माण किया गया है। जिस तरह से इसका निर्माण किया गया है, उसे देखने के लिए और सेल्फी लेने लिए हजारों सैलानी यहां घूमने के लिए आते हैं। कहा जाता है कि प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए भी इस जगह को खूब पसंद किया जाता है।
इसके अलावा आप बादल महल, खुनी दरवाजा, रानी महल आदि खूबसूरत जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। घूमने के साथ-साथ आप यहां से विश्व प्रसिद्ध चंदेरी की साड़ी की खरीदारी भी कर सकते हैं। यहां आप बेहतरीन स्थानीय भोजन का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@cdn.s3waas.gov.in,bp.blogspot.com)