Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:29 AM IST

पूरे विश्व में फेमस हैं मध्य प्रदेश की ये 5 जगह, फैमिली के साथ आप भी करें विजिट

मध्य प्रदेश में कई ऐसे नेशनल पार्क और वाईल्डलाइफ सेंचुरी हैं जहां वनस्पति और जीवों की ऐसी प्रजातियां उपलब्ध हैं जो लगभग लुप्त होने की कगार पर हैं। 
Updated:- 2019-10-16, 11:58 IST
places in Madhya Pradesh that are world famous main

मध्य प्रदेश एक ऐसा शहर है जो अपनी ऐतिहासिकता और संस्कृति के जाना जाता है। यह देश के बीचों बीच बसा शहर है, इसलिए इसे हिंदुस्तान का दिल भी कहते हैं। मध्य प्रदेश में पर्यटक यहां की शाही विरासत, ऐतिहासिक स्मारकों, किलों, महलों और मंदिरों को देखने के लिए दूर दूर से आते हैं। सिर्फ यही नहीं मध्य प्रदेश में कई ऐसे नेशनल पार्क और वाईल्डलाइफ सेंचुरी हैं जहां वनस्पति और जीवों की ऐसी प्रजातियां उपलब्ध हैं जो लगभग लुप्त होने की कगार पर हैं। ऐसे में इन चीजों को करीब से देखना सिर्फ हिंदुस्तानियों के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के हर व्यक्ति के लिए सपने जैसा होता है। इस राज्य की एक और सबसे अलग बात यह है कि यह अपनी सीमा किसी भी देश के साथ साझा नहीं करता है, इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित भी है। आज इस आर्टिकल में आपको मध्य प्रदेश की 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें देखने के लिए लोग दूर दूर आते हैं।

इसे भी पढ़ें: ताज महल ही नहीं बल्कि ये इमारतें भी हैं सच्चे प्यार की निशानी, जानें

खजुराहो पर्यटन

places in Madhya Pradesh that are world famous inside

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित खजुराहो पर्यटन अपनी कामुक नक्काशी से सजे आश्चर्यजनक मंदिरों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यह शहर मध्ययुगीन काल में भारतीय वास्तुकला और संस्कृति का भी जीता जागता नमूना है। इस शहर में बने हिंदू और जैन मंदिरों की वास्तुकला प्रेम के एक खास रूप को दर्शाती है। जिन्हें देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं।

 

बांधवगढ़ नेशनल पार्क

places in Madhya Pradesh that are world famous inside

इस पार्क को मध्य प्रदेश का आकर्षण माना जाता है। अगर आप फैमिली और बच्चों के साथ मध्य प्रदेश घूमने जा रहे हैं तो बांधवगढ़ नेशनल पार्क जरूर जाएं। कहते हैं कि यह पार्क पुराने समय में रीवा के महाराजाओं के लिए शिकारगाह था। इस पार्क में रॉयल बंगाल टाइगर्स हैं। इस पार्क में स्तनधारियों की 22 से ज्यादा और अविफौना की 250 प्रजातियां उपलब्ध हैं।

भेड़ाघाट पर्यटन

places in Madhya Pradesh that are world famous inside

अगर आप मध्य प्रदेश जाकर मौज मस्ती करना चाहते हैं तो भेड़ाघाट पर्यटन की सैर जरूर करें। यहां आप मध्य प्रदेश की संस्कृति को करीब से देखने के साथ ही बोटिंग का मजा लूट सकते हैं। भेड़ाघाट की चट्टानें संगमरमर से बनी हैं, इसकी यह खासियत इसे विश्वभर में मशहूर करती है। मध्य प्रदेश का यह छोटा सा शहर में नर्मदा के दोनों किनारों पर 100 फुट ऊंची देदीप्यमान चट्टानों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

 

ओरछा

places in Madhya Pradesh that are world famous inside

अगर मध्य प्रदेश जाकर ओरछा नहीं घूमा तो क्या फायदा! इस जगह की खासियत यह है कि यह बेतवा नदी के तट पर स्थित है और यहां कई आकर्षक किले, मंदिर और महल हैं। ओरछा घूमने के बाद पर्यटकों के दिलों पर एक अलग ही जादू चल जाता है। इसके अलावा चतुर्भुज मंदिर, राज मंदिर और लक्ष्मी मंदिर भी ओरछा के मुख्य आकर्षण हैं।

इसे भी पढ़ें: इतिहास और वास्तु कला का केंद्र है त्रिवेंद्रम, ये 5 जगह हैं घूमने के लिए बेस्ट

पचमढ़ी पर्यटन

places in Madhya Pradesh that are world famous inside

अगर आप नेचुरल चीजों को करीब से देखने का शौक रखते हैं तो पचमढ़ी पर्यटन जरूर जाएं। पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है जो 1,067 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पचमढ़ी चीन गुफाओं और सुंदर स्मारकों जैसे असंख्य आकर्षणों से भरा हुआ है। यहां जाकर आप आराम के पल बिता सकते हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।