herzindagi
best place in haryana

हरियाणा के हिसार शहर में जरूर देखें ये पांच चीजें

<p class="selectable-text copyable-text iq0m558w" dir="ltr"><span class="selectable-text copyable-text">हिसार शहर हरियाणा के तेजी से बढ़ते शहरी केंद्रों में से एक है। यहां पर ऐसी कई जगहें हैं, जिन्हें आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।</span> <p class="selectable-text copyable-text iq0m558w" dir="ltr">&nbsp;
Editorial
Updated:- 2023-05-24, 17:55 IST

हिसार हरियाणा राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर है। इसका एक विस्तृत इतिहास है और अब यह तेजी से ग्रोथ करने वाले शहर में से एक है। यहां पर पूर्व-हड़प्पा सभ्यता और हड़प्पा सभ्यताओं के अवशेष और निशान देखने को मिलता है। साथ ही यह मोहनजोदड़ो के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हड़प्पा स्थल है और लगभग 2180 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस जगह का नाम फिरोज शाह तुगलक के शासन के दौरान 1354 ईस्वी में शहर का नाम हिसार-ए-फिरोजा रखा गया।

यह उत्तर भारत और हरियाणा के सबसे विकसित शहरों में से एक है और इसे “स्टील सिटी ऑफ इंडिया“ भी कहा जाता है। इस शहर में लोग घूमने के लिए कम ही आते हैं, लेकिन यहां पर घूमने व देखने लायक कहीं बेहतरीन जगहें हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको हिसार में घूमने लायक कुछ बेहतरीनज जगहों के बारे में बता रहे हैं-

अग्रोहा धाम

अग्रोहा धाम एक आध्यात्मिक जगह है और यह देवी महालक्ष्मी को समर्पित है। यहां पर देवी सरस्वती की मूर्ति विराजमान है। यहां एक बड़ा तालाब है जिसे शक्ति सरोवर कहा जाता है। इस तालाब की अनूठी विशेषता यह है कि इसमें भारत की 41 पवित्र नदियों का पानी है। इस स्थान पर दूर-दूर से भक्त देवी से प्रार्थना करने आते हैं और इस पवित्र सरोवर में डुबकी भी लगाते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस कुंड में स्नान करते हैं, वे सभी पापों से मुक्त हो जाते हैं।

फिरोज शाह कॉम्पलेक्स

haryana

दिल्ली के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक ने 1354 एडी में इस किले का निर्माण किया था। 1354 में हिसार की स्थापना के बाद यह किला पहली इमारत थी। इस किले के अंदर चार गेट, दिल्ली गेट, नागोरी गेट, तलागी गेट और मोरी गेट के साथ थे। किले के अंदर लाट की मस्जिद और भूमिगत तहखाना भी है जो इस जगह का प्रमुख आकर्षण है।

इसे जरूर पढ़ें:चलिए जानते हैं हरियाणा की 10 सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जगहों के बारे में

गुजरी महल

jugri mahal

गूजरी महल का निर्माण फिरोज शाह तुगलक ने अपनी गूजरी रानी के लिए करवाया था जो गुर्जर जाति की थी। ये जगह भी ताजमहल की तरह मोहब्बत की बुनियाद पर बनी है। कहा जाता है कि एक बार राजा शिकार यात्रा पर थे और उन्होंने गुर्जर लड़की को देखा और उसकी सुंदरता पर मोहित हो गए। राजा उसे शादी के बाद दिल्ली ले जाना चाहता है लेकिन वह हिसार नहीं छोड़ना चाहती थी, इसलिए उसने अपनी प्यारी रानी के लिए हिसार में यह चौकोर आकार का महल बनवाया। आज इस महल को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। ( नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं हरियाणा के ये खूबसूरत हिल्स)

इसे जरूर पढ़ें:हरियाणा के खूबसूरत हिल्स

जहाज कोठी म्यूजियम

 hisar travel places

हिसार में जहाज कोठी में अपना पहला ऐतिहासिक म्यूजियम सेटअप किया गया है। जहाज कोठी फिरोज शाह कॉम्प्लेक्स में स्थित एक प्राचीन जहाज के आकार की इमारत है। यह मूल रूप से जैन मंदिर था जो बाद में जॉर्ज थॉमस और जेम्स स्किनर का निवास स्थान बन गया। जोनल म्यूजियम में जैन आर्टिफैक्ट्स और जॉर्ज थॉमस के शिलालेख पत्थर का संग्रह है। यकीनन यह एक बेहद ही खूबसूरत जगह है, लेकिन अभी इसे हिसार का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बनाने के लिए थोड़ा और प्रयास करने की जरूरत है।

ब्लू बर्ड लेक

 hisar travel

हिसार में एकमात्र झील एनएच 10 पर हिसार एयरपोर्ट के पास स्थित है। झील और इसके आसपास का पार्क क्षेत्र 52 एकड़ में फैला हुआ है। यह खूबसूरत झील अपने आप में 20 एकड़ में है। इसके पास एक छोटा सा द्वीप है जो प्रवासी पक्षियों और अन्य वनस्पतियों और जीवों के लिए एक बेहतरीन स्थान है। ब्लू बर्ड झील पर 1000 से अधिक सफेद बत्तखें रहती हैं। इस झील में मछली पकड़ने की सुविधा और नौका विहार की सुविधा है। हिसार में कपल्स, स्कूल टूर और फैमिली रिलैक्सेशन के लिए घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


Image Credit- haryanatourism, wikipedia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।