भारत के लगभग हर राज्य और शहर में एक से एक प्रसिद्ध ऐतिहसिक जगहें हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात मध्य प्रदेश आदि राज्यों की तरह दिल्ली के बगल में मौजूद हरियाणा में भी कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं। हरियाणा की ऐतिहासिक जगहें सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में भी फेमस है। पानीपत, हिसार, रोहतक आदि जगहों पर मौजूद ऐतिहासिक इमारत, किला आदि चीजें बेहद ही फेमस हैं। आज इस लेख में हम आपको हरियाणा की 10 सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन जगहों के बारे में जानने के बाद आप भी यहां घूमने का प्लान ज़रूर बनाना चाहेंगे, तो आइए जानते हैं।
हरियाणा के हिसार में मौजूद गुजरी महल एक प्राचीन और प्रमुख ऐतिहासिक जगह है। इस महल का निर्माण फिरोजशाह तुगलक के करवाया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ताजमहल की तरह ही ये भी प्रेम की निशानी है। दरअसल, फिरोजशाह तुगलक ने अपनी प्रेमिका गुजरी के लिए इस महल का निर्माण करवाया था। इस महल के अंदर दीवान-ए-आम और बरदारी भवन भी प्रसिद्ध हैं।
हरियाणा के नारनौल में मौजूद बीरबल का छत्ता एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल होने के साथ एक ऐतिहासिक जगह भी है। इसका निर्माण शाहजहां के शासनकाल में हुआ था। हरियाणा में मौजूद यह मुग़लकालीन ऐतिहासिक स्मारकों में से सबसे बड़ा है। इसे कई लोग राय मुकुंद दास का छत्ता के नाम से भी जानते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
करनाल झील एक ऐतिहासिक जगह होने के साथ-साथ एक पौराणिक जगह भी है। इस झील को लेकर मान्यता है कि महाभारत काल में महान योद्धा कर्ण द्वारा इसकी स्थापना की गई थी। कहते हैं कि करनाल शहर की स्थापना भी कर्ण द्वारा ही गई थी। ये झील करनाल के साथ हरियाणा में बेहद ही लोकप्रिय जगह है और यहां दूर-दूर से सैलानी घूमने के लिए आते हैं। (फेमस झील) इस झील से कुछ ही दूरी पर मौजूद यमुना कैनाल पर्यटकों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है।
हरियाणा के पलवल में मौजूद मटिया किले का निर्माण मध्य काल में किया गया था। इस किले के अंदर कई मकबरा ही मौजूद है। पलवल में घूमने के लिए यह एक अच्छी जगह है। इस महल को अफगान कला का बेहतरीन नमूना भी माना जाता है। हालांकि, फोर्ट के कई हिस्से खंडहर में तब्दील हो चुके हैं।
करनाल में मौजूद कोस मीनार एक ऐतिहसिक जगह होने के साथ-साथ लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। कहा जाता है कि ऐतिहासिक जीटी रोड का जब निर्माण शेरशाह सूरी करवा रहे थे तब रोड पर प्रत्येक कोस पर इसका भी निर्माण करवा रहे थे, जिसे कोस मीनार के नाम से जाना जाने लगा। उस समय यह मीनार दूरी की सूचक के रूप में काम करती थी।
राजस्थान में मौजूद जल महल की नहीं बल्कि, हरियाणा के नारनैल जिले में मौजूद जल महल की बात हो रही है। इस ऐतिहासिक महल का निर्माण शाह कुली खान द्वारा करवाया गया था। पानीपत के द्वितीय युद्ध के बाद इस महल का निर्माण किया गया था। उस समय लगभग 11 एकड़ के विशाल भूखंड है।
हरियाणा के रोहतक जिले में मौजूद महम की बावड़ी भारत के एक प्रसिद्ध बावडियों में से एक है। इसका निर्माण शाहजहां काल में किया गया था। कहा जाता है कि इस बावड़ी की लम्बाई लगभग 2 सौ से अधिक और चौड़ाई 90 फुट से भी अधिक है। इसके अंदर जाने के लिए लगभग 108 सीढ़ियां हैं।
हरियाणा के जींद में मौजूद रानी तालाब एक ऐतिहासिक जगह होने के साथ-साथ जींद के लोगों की शान भी है। इस रानी तालाब का निर्माण अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के तर्ज कर किया है। इसका निर्माण राजा रघुवीर सिंह ने करवाया था। कहा जाता है कि इस तालाब का निर्माण रानी के स्नान के लिए बनवाया गया था। आपको बता दें कि इस तालाब के बीच में एक मंदिर भी है।
पानीपत में मौजूद काबुली बाग़ का निर्माण बाबर ने करवाया था। कहा जाता है कि इस बाग का निर्माण पानीपत की प्रथम लड़ाई की विजय के बाद हुआ था। इस बाग के अंदर मस्जिद के साथ-साथ एक तालाब भी है। ये बाग मुग़ल वास्तु शिप्ल के अनुसार किया है। एक अन्य कहानी ये है कि बाबर इसका निर्माण बेगम की याद में करवाया था।
हरियाणा के हिसार में मौजूद अग्रोह धाम एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक हिन्दू स्थल है। यह मंदिर अग्रसेन महाराजा और देवी महालक्ष्मी को समर्पित है। इस स्थल का निर्माण लगभग 1976 के आसपास किया था। इस मंदिर में घूमने और दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते रहते हैं।