Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

चंडीगढ़ से केवल 85 किमी दूर है स्वर्ग जैसी ये 3 जगहें, पर्यटक घूमने जाते हैं लेकिन किसी को बताते नहीं

Best Hill Station Near Chandigarh: चंडीगढ़ में पर्यटकों के लिए सुखना झील, रॉक गार्डन और रोज गार्डन जैसी जगहें पहली पसंद हैं, लेकिन कई बार शहर की चहल-पहल और भागदौड़ से कुछ पल सुकून के बिताने के लिए लोग पहाड़ों पर जाने का प्लान करते हैं।
Updated:- 2025-08-25, 16:37 IST
3 secret tourist places near chandigarh under 85 km distance

Offbeat Hill Stations Near Chandigarh: चंडीगढ़ से कुछ ही दूरी पर कई खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र हैं। वीकेंड पर लोग बिना किसी ट्रिप प्लान के भी घूमने निकल पड़ते हैं, क्योंकि 2 दिन की छुट्टियों के लिए यह जगहें बेस्ट हैं। चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों के लिए सबसे अच्छी बात ही यह है कि हां से थोड़ी ही दूरी पर आपको हरे-भरे पहाड़, ठंडी हवाएं और शांत वातावरण में समय बिताने का मौका मिल जाता है। अगर आप भी अपने पार्टनर, दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रही हैं, तो आपके लिए यह आर्टिकल काम का है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 80 किमी की दूरी पर स्थित कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

नाहन

यहां आपको पहाड़ों पर बने पुराने किलों के साथ-साथ ऐतिहासिक मंदिरों में दर्शन का मौका मिलेगा। यहां एक ऐसी झील है, जिसे हिमाचल की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील में से एक भी माना जाता है। रेनुका वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में आप हिरण, नीलगाय और अन्य जानवर देखने जा सकती हैं। इसके अलावा आपको यहां ट्रेकिंग का भी मौका मिलेगा। नाहन हिमाचल प्रदेश में एक छोटी सी पहाड़ी जगह है।  

  • दूरी- चंडीगढ़ से नाहन की दूरी लगभग 85 किमी की है।
  • समय- चंडीगढ़ से अपनी गाड़ी से जाने में आपको लगभग 2.30 घंटे का समय लग जाएगा।
  • घूमने के लिए जगहें- रेणुका झील, रेणुका अभयारण्य, सुकेती जीवाश्म पार्क . जैतक किला, रानी ताल, जगन्नाथ मंदिर, त्रिलोकीनाथ गुफा मंदिर, पवित्र तीर्थस्थल और गिरि नगर जैसी जगहों पर जा सकती हैं।

3 secret tourist places near chandigarh under 85 km distance

अर्की

यह हिमाचल प्रदेश में है। अर्की के आसपास कई पुरानी गुफाएं और मंदिर हैं। जो लोग 2 दिनों का छोटा ट्रिप प्लान कर रहे हैं, उनके लिए यह यादगार सफर होगा। कई लोग इस समय भीड़भाड़ से बचकर एक ऑफबीट और शांत हिल स्टेशन तलाश रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए अच्छा है कि वह एक बार यहां समय बिताने जाएं।

  • दूरी- चंडीगढ़ से अर्की की दूरी भी लगभग 85 किमी की है।
  • समय- चंडीगढ़ से अपनी गाड़ी से जाने में आपको लगभग 3 घंटे का समय लग जाएगा, क्योंकि ट्रैफिक ज्यादा मिल सकता है।
  • घूमने के लिए जगहें- शालाघाट, बाड़ी धार अर्की का किला और लुटरू महादेव मंदिर जैसी जगहों पर घूमने जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-रविवार को घूमने के लिए अच्छी हैं चंडीगढ़ की ये 3 जगहें, बच्चों को भी आयेगा मजा

3 secret tourist places near chandigarh under 85 km distance 2

सोलन

सोलन हिमाचल प्रदेश की एक खूबसूरत पहाड़ी जगह है। इसे लोग शिमला की तरह ही खूबसूरत मानते हैं, लेकिन शिमला की तुलना में कम भीड़भाड़ और शांत माहौल, वीकेंड गेटअवे के लिए परफेक्ट। यहां चारों ओर चीड़ और देवदार के जंगल, ठंडी हवाएं और सुहावना मौसम रहता है।  यह सुंदर हिल स्टेशनवाली जगहों में से एक हैं।

  • दूरी- चंडीगढ़ से सोलन की दूरी भी लगभग 68 किमी की है।
  • समय- चंडीगढ़ से अपनी गाड़ी से जाने में आपको 2 घंटे का समय लग जाएगा।
  • घूमने के लिए जगहें- डक शाही जेल म्यूजियम, शूलिनी देवी मंदिर, जटोली शिव मंदिर, मोहन पार्क और माजाथल वन्यजीव अभयारण्य आप जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें -चंडीगढ़ से गोवा का ये टूर पैकेज आपको आएगा पसंद, जानें बजट से लेकर सब कुछ

3 secret tourist places near chandigarh under 85 km distance 3

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।