बैंगलुरु शहर में घूमने के ढेर सारे ऑप्शन्स हैं। इस शहर में आप कई तरह की दिलचस्प एक्टिविटीज का मजा ले सकती हैं। अगर आप लॉन्ग वीकेंड में यह शहर घूमने का प्लान बना रही हैं तो आपको इसके आसपास के अट्रैक्टिव डेस्टिनेशन्स की सैर करने के बारे में भी जरूर सोचना चाहिए।
मैसूर
कर्नाटक की रॉयल सिटी मैसूर बैंगलुरु के सबसे करीब के डेस्टिनेशन्स में से एक है। यह शहर इतिहास प्रेमियों को जरूर घूमना चाहिए। यहां आप बाग-बगीचों और ऐतिहासिक स्थलों की सैर पर जा सकती हैं। दशहरा के समय में यहां घूमने में और भी ज्यादा मजा आता है, जब यहां बड़ी संख्या में लोग जुलूस निकालते हैं।
दूरी: मैसूर Kempegowda Bus Stand से 150 किमी दूर है।
कैसे पहुंचें: बैंगलुरु से आप यहां रेल और रोड के जरिए पहुंच सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:समुद्र में लैंड होती फ्लाइट से लेकर सिर के ऊपर उड़ते प्लेन, ये हैं दुनिया के 5 सबसे अजीब एयरपोर्ट्स
दर्शनीय स्थल: आप मैसूर में मैसूर पैलेस, सैंड स्कल्पचर, म्यूजियम, चामुंडेश्वरी मंदिर, ब्लू लगून, रेल म्यूजियम, रीजनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री, सेंट फिलोमेना चर्च जैसी जगहें घूम सकते हैं।
एक्टिविटीज: आप यहां जीआरएस फैंटसी पार्क घूम सकती हैं, चामुंडी हिल्स में गो कार्टिंग का मजा ले सकती हैं और Vinayaka Mylari में बढ़िया खाने का मजा ले सकती हैं।
कुर्ग
कर्नाटक के सबसे पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है कुर्ग और आप यहां रातभर का सफर करके आराम से पहुंच सकती हैं। पश्चिमी घाट में स्थित यह इलाका विविध तरह के पेड़-पौधों से सुसज्जित है। यहां आपको तीन वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरीज और एक नेशनल पार्क में कई दुर्लभ प्रजाति के वन्य प्राणी भी देखने को मिलते हैं। यहां के कॉफी प्लांटेशन, बढ़िया मौसम और स्वच्छ जलवायु में आपको घूमने का मजा बहुत ज्यादा आएगा।
इसे जरूर पढ़ें:Boat rides का मजा लेने के लिए इंडिया की इन जगहों पर जरूर जाएं
दूरी: Kempegowda Bus Stand से 263 किमी दूर है
कैसे पहुंचें: आप बस के रास्ते कुर्ग पहुंच सकती हैं
दर्शनीय स्थल: आप यहां Namdroling Monastery, Golden Temple, Talakaveri, Raja’s Seat, Abbey Falls, Dubare Elephant Camp, Nagarhole National Park और Irpu Falls को देखने का आनंद उठा सकती हैं।
एक्टिविटीज: आप यहां हाथी पर बैठ कर Dubare Elephant Camp घूम सकती हैं, राजा की सीट पर बैठकर सूरज डूबने का मजा ले सकती हैं, बारापोल नदी पर रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकती हैं।
ऊटी
ऊटी देशभर के सैलानियों के लिए बेहद पॉपुलर डेस्टिनेशन है। यहां के चाय बागान, चॉकल और खूबसूरत पहाड़ इतने आकर्षक हैं कि इसे शहर को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। दूर-दूर तक घने जंगल, खुशनुमा मौसम, पंछियों की सुमधुर आवाज आपको पूरी तरह से रिलैक्स कर देते हैं। यह जगह आप परिवार के साथ भी घूम सकती हैं और अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहती हैं तो उस लिहाज से भी यह मुफीद है।
बैंगलुरु से दूरी: ऊटी केंपेगौड़ा बस स्टैंड से एनएच 275 से होते हुए 270 किमी दूर पड़ता है।
यहां कैसे पहुंचें: आप रोड के रास्ते बैंगुलुर से ऊटी पहुंच सकती हैं।
दर्शनीय स्थल: आप यहां पर सरकारी बोटेनिकल गार्डन, रोज गार्डन, वैक्स म्यूजियम, चॉकलेट म्यूजियम, ऊटी लेक, Doddabetta, Avalanche Lake जैसी जगहों पर घूम सकती हैं।
एक्टिविटीज: आप यहां नील गिरि माउंटेन रेलवे (यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शुमार) में राइड ले सकती हैं, पाइकारा झील की खूबसूरती निहार सकती हैं, ऊटी की झील में बोट राइडिंग का मजा ले सकती हैं या फिर टोडा की झोपड़ियों में घूम सकती हैं
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों