herzindagi
know about popular temples in gwalior in hindi

ग्वालियर जाएं तो जरूर देखें ये मंदिर

ग्वालियर, ग्वालियर और मंदिर, ग्वालियर के मंदिर, ट्रेवल टिप्स, ट्रेवल टिप्स इन हिन्दी, gwalior, gwalior popular temples, gwalior temples, travel tips, travel tips in hindi 
Editorial
Updated:- 2023-04-07, 13:30 IST

ग्वालियर अपने समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां पर सिर्फ पुराने किले या ऐतिहासिक स्थल ही मौजूद नहीं हैं, बल्कि कई बेहतरीन मंदिर भी हैं। इन प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिरों के कारण ग्वालियर को मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। इन मंदिरों का अपना एक अलग धार्मिक महत्व है। साथ ही साथ, ये ऐतिहासिक रूप से भी महत्वपूर्ण माने गए हैं। इन मंदिरों का आर्किटेक्चर और जटिल नक्काशी बस देखते ही बनती है।

इन सभी मंदिरों को अलग-अलग युगों में बनाया गया है, जिसके कारण जब आप इस मंदिर में जाते हैं तो आपको उस युग और सभ्यता के बारे में काफी जानकारी मिलती है। इन मंदिरों की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन्हें देखने के लिए सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं आते हैं, बल्कि पूरे देश के कोने-कोने से लोग यहां दर्शन हेतु आते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ग्वालियर के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बता रहे हैं-

कोटेश्वर मंदिर

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और आपको पुराने समय के इतिहास की एक झलक देता है। इस मंदिर के बाहर एक रंगीन मुख है और अंदर आपको शिव लिंगम मिलेगा। इस मंदिर में सोमवार और महाशिवरात्रि के दौरान बहुत अधिक भीड़ देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों के बीच इस मंदिर का विशेष महत्व है। जो भी शिव भक्त है, वह ग्वालियर आने के बाद कोटेश्वर मंदिर का दर्शन अवश्य करता है। आप भी इस मंदिर में अवश्य जाएं। (भारत में स्थित हैं ये 4 बेहद ही अद्भुत मंदिर)

इसे ज़रूर पढ़ें-केरल के वागामोन में घूमें इन जगहों पर

सूर्य मंदिर

kantrshvar temple

जब सूर्य मंदिर की बात होती है तो हमारे दिमाग में कोणार्क का ही ख्याल आता है। लेकिन वास्तव में ग्वालियर में भी सूर्य मंदिर है। यह सूर्य मंदिर 1980 के दशक में बनाया गया था और यह भगवान सूर्य को समर्पित है। यह ग्वालियर के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। मंदिर आपको शांत माहौल के बीच आध्यात्मिक घंटे बिताने का मौका देता है। जब आप यहां हों तो तानसेन और मोहम्मद गौस का मकबरा भी देखें जो यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

चतुर्भुज मंदिर

ग्वालियर में स्थित चतुर्भुज मंदिर भगवान विष्णुको समर्पित है, जिसका पौराणिक व गणितीय महत्व है। इस मंदिर का निर्माण 875 एडी में होने का अनुमान है और यह ग्वालियर में घूमने के लिए सबसे अच्छे मंदिरों में से एक है। ग्वालियर किले के परिसर के अंदर यह एकमात्र अखंड मंदिर है जिसके अंदर आपको भगवान विष्णु की चार भुजाओं वाली मूर्ति मिलेगी। जिसे देखने वाला बस देखता ही रह जाएगा।

तेली का मंदिर

teli temple

यह ग्वालियर के सबसे पॉपुलर हिंदू मंदिरों में से एक तेली का मंदिर है। यह मंदिर विष्णु, शिव और मातृकाओं को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस क्षेत्र में रहने वाले तेली समुदाय के सदस्यों द्वारा इसे 8वीं या 9वीं शताब्दी के दौरान बनाया गया था। इस मंदिर का आर्किटेक्चर इसे सबसे अलग बनाती है। इस मंदिर को द्रविड़ शैली में बनाया गया है। यह मंदिर ’म्यूजिकल हार्मोनिक्स’ का एक सुंदर उदाहरण है और अपनी तरह के सर्वश्रेष्ठ के लिए जाना जाता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-देश का अनोखा रेलवे स्टेशन, यहां लोग टिकट तो लेते हैं लेकिन यात्रा नहीं करते

शीतला माता मंदिर

शीतला माता मंदिर की गिनती ग्वालियर के सबसे प्रमुख मंदिरों में होती है। इस मंदिर में हर दिन कई श्रद्धालु पूजा करने आते हैं। मंदिर बड़े परिसर में बनाया गया है और इसमें देवी शीतला की मूर्ति है। ऐसा माना जाता है कि देवी यहां पर गंभीर बीमारियों को ठीक करती है। इसलिए, अगर किसी को चिकन पॉक्स या टाइफाइड है, तो उन्हें इस मंदिर में लाया जाता है। (ये हैं देवी के प्रसिद्ध मंदिर)

तो अब आप जब भी ग्वालियर जाएं तो इन मंदिरों के दर्शन करना ना भूलें। साथ ही साथ, अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- trawell, wikimedia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।