Lord Vishnu Mantra: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप

Lord Vishnu Mantra: हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु को पालनहार कहा गया है। भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास बना रहता है। वहीं, भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप भी शीघ्र फलदायी माना गया है। इसी कारण से भगवान विष्णु की पूजा में विष्णु मंत्रों का विशेष महत्व है।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि भगवान विष्णु को इस समस्त ब्रह्मांड में अति प्रिय उनकी भार्या लक्ष्मी जी हैं। ऐसे में भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप न सिर्फ श्री हरि की कृपा दिला सकता है बल्कि घर में मां लक्ष्मी का वास भी स्थापित कर सकता है। तो चलिए जानते हैं श्री हरि नारायण के उन मंत्रों के बारे में।
भगवान विष्णु के मुख्य मंत्र (Lord Vishnu Main Mantra)
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
- ॐ विष्णवे नम:
- ॐ हूं विष्णवे नम:
- ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
- श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
- ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
इसे जरूर पढ़ें: One Eye Coconut: सामान्य नारियल से कैसे भिन्न है एकाक्षी नारियल, जानें इसका महत्व
भगवान विष्णु का लक्ष्मी विनायक मंत्र (Lord Vishnu Lakshmi Vinayak Mantra)
दन्ताभये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्। धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) गणेशं कनकाभमीडे।।
भगवान विष्णु का धन प्राप्ति के लिए मंत्र (Lord Vishnu Mantra For Money)
- ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
- ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।
भगवान विष्णु का पंचरूप मंत्र (Lord Vishnu Panchroop Mantra)
ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।
भगवान विष्णु के किसी भी समय किये जाने वाले मंत्र (Lord Vishnu Daily Mantra)
- ॐ अं वासुदेवाय नम:
- ॐ आं संकर्षणाय नम:
- ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
- ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
- ॐ नारायणाय नम:
इसे जरूर पढ़ें: Basil Astro: इस तुलसी को घर में लगाने से क्यों किया जाता है मना? जानें
भगवान विष्णु के मंत्र जाप के लाभ (Lord Vishnu Mantra Chanting Benefits)
- भगवान विष्णु (भगवान विष्णु को क्यों कहते हैं नारायण) के ये सभी मंत्र चमत्कारी माने जाते हैं।
- भगवान विष्णु के इन मंत्रों के जाप से घ में लक्ष्मी स्थायी रूप से निवास करती हैं।
- भगवान विष्णु के इन मंत्रों के जाप से घर में कभी भी आर्थिक तंगी जैसी विकत समस्याएं जन्म नहीं लेती हैं।
- भगवान विष्णु के इन मंत्रों के जाप से परिवार में हमेशा प्रेम और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
तो ये थे भगवान विष्णु के मंत्र और मंत्र जाप से मिलने वाले लाभ। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।