herzindagi
image

सिर्फ आस्था नहीं, एडवेंचर भी! भारत के इन सीक्रेट मंदिरों का नजारा स्वर्ग से कम नहीं

भारत के ऐसे कई सीक्रेट मंदिर हैं, जिनके बारे में कम ही लोगों को पता है। ये मंदिर सिर्फ आपको आध्यात्मिक शांति ही नहीं देते हैं, बल्कि इनका नजारा भी बस देखते ही बनता है।
Editorial
Updated:- 2025-10-25, 10:00 IST

मंदिर का नाम सुनते ही मन में एक आध्यात्मिक शांति का अहसास होता है। भारत एक ऐसा देश है, जहां हर राज्य में ढेर सारे मंदिर हैं। इनमें से कई मंदिर ऐसे हैं, जो बहुत ही ज्यादा फेमस हैं और दूर-दूर से लोग यहां पर आते हैं। वहीं, कुछ मंदिर बहुत फेमस या भीड़भाड़ वाले नहीं होते। जहां कुछ मंदिर पहाड़ों में छिपे होते हैं, कुछ जंगलों में टुकड़े-टुकड़े में मौजूद होते हैं। वहीं कुछ चट्टानों में बसे होते हैं। भारत में ऐसे बहुत से मंदिर हैं, जिनके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। इसलिए, इन मंदिरों में आपको चुनिंदा लोग ही मिलेंगे।

इन बहुत से सीक्रेट मंदिरों की एक खास बात यह भी है कि यहां पर आपको सिर्फ आध्यात्मिक शांति का ही अहसास नहीं होता है, बल्कि मंदिर के आसपास का नजारा भी देखने लायक होता है। शांत पहाड़ी पर चढ़ाई करने से लेकर पक्षियों की चहचहाहट सुनने तक का अपना एक अलग ही अनुभव होता है। यही वजह है कि यहां पर आपको शांति, सुकून और कमाल के नजारे सब एक साथ मिल जाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको भारत के कुछ ऐसे ही सीक्रेट मंदिरों के बारे में बता रहे हैं, जो भक्ति और प्रकृति की जादुई खूबसूरती के अद्भुत मिश्रण का बेहतरीन उदाहरण हैं-

1 - 2025-10-13T141225.211

पार्वती मंदिर, पुणे, महाराष्ट्र

यह 17वीं सदी का एक छोटा सा लेकिन ऐतिहासिक मंदिर है, जो पार्वती हिल की चोटी पर स्थित है। अक्सर लोग इसे मिस कर देते हैं। इस मंदिर के आसपास के नजारे भी देखने लायक है। हिलटॉप से पूरे पुणे शहर के नजारे, घुमावदार सड़कें और किलों को देखा जा सकता है। मंदिर में दर्शन करने के अलावा आपको यहां पर सूर्यास्त जरूर देखना चाहिए। यहां से सूर्यास्त का नजारा अविस्मरणीय है। 

थिरपरप्पु वॉटरफॉल मंदिर, केरल

यह वॉटरफॉल के पास एक छोटा सा शिव मंदिर है। यह मंदिर काफी छोटा है और अक्सर लोग इस मंदिर में दर्शन करने के साथ-साथ वॉटरफॉल का आनंद उठाने के लिए आते हैं। वॉटरफॉल की खूबसूरती, हरियाली और पुराना मंदिर अपने आप में प्रकृति की खूबसूरती का बखान करते हैं। अगर आप यहां पर जाने का मन बना रही हैं तो मानसून के बाद जाना सबसे अच्छा रहेगा। इस समय वॉटरफॉल की खूबसूरती बस देखते ही बनती है। 

इसे भी पढ़ें: Gen-Z के बीच क्यों पॉपुलर हो रहा है Wild Travel Trend? इन जगहों पर ले सकती हैं मजा

2 - 2025-10-13T141223.041

मुलबेग मठ और मंदिर, लद्दाख

इस मुलबेग मठ और मंदिर के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। यह लेह-कारगिल राजमार्ग के किनारे स्थित है। यहां पर चट्टानों पर विशाल बुद्ध की नक्काशी आपको देखने को मिलेगी और उसके पास एक छोटा मंदिर है। बर्फीले पहाड़ से लेकर घाटियां इस मंदिर में दर्शन के अनुभव को और भी खास व यादगार बनाते हैं।

परशुराम क्षेत्र मंदिर, गोवा

यह मंदिर कंडोलिम की पहाड़ियों पर मौजूद एक ऑफबीट मंदिर है। इस मंदिर के बारे में भी ज्यादातर लोगों को पता नहीं है। हालांकि, जब आप यहां पर आती हैं तो आपको एक शांतिपूर्ण अहसास होता है। मंदिर से आपको पहाड़, जंगल और दूर से अरब सागर की झलक देखने का अवसर मिलता है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या-वाराणसी ही नहीं, इन जगहों से भी है भगवान राम और माता सीता का कनेक्‍शन, दीपावली पर बना लें घूमने का प्लान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।