herzindagi
Galtaji Temple Jaipur monkeys

ठंड के दिनों में फैमिली संग जरूर करें इन 4 धार्मिक स्थलों के दर्शन, मिलेगा सुकून का अनुभव

Beautiful religious places visit in winter: यदि आप भी सर्दियों के मौसम अपनी फैमिली के संग किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का प्लान बना रही हैं, तो अपनी लिस्ट में इन जगहों को जरूर शामिल करें। यह जगहें आपको सुखद और शांतिपूर्ण अनुभूति देंगे।
Editorial
Updated:- 2025-11-14, 18:10 IST

घूमना फिरना हर किसी को पसंद होता है। वहीं हमें अपनी व्यस्त जिंदगी से थोड़ा समय निकालकर परिवार के संग थोड़े-थोड़े समय बाद आउटिंग के लिए जरूर जाना चाहिए। जहां पर कुछ पल सुकून और शांति के बिता सकें। साथ ही, उस जगह पर कुछ पॉजिटिविटी का भी एहसास हो ताकि मन शांत रहे। कुछ लोगों को गर्मियों से ज्यादा सर्दियों में घूमना ज्यादा पसंद होता है। गुलाबी ठंड में ट्रैवलिंग और घूमने का मजा बेहद शानदार एक्सपीरियंस होता है। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों के दिनों में अपनी फैमिली संग किसी धार्मिक जगहों पर दर्शन करने का प्लान बना रही हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे मंदिरों के नाम बताने जा रहे हैं। जिनके दर्शन मात्र से ही आपको बेहद शांति का अनुभव होगा और यहां के आसपास का वातावरण आपको उस जगह से आने नहीं देगा। इन मंदिरों के ठंड के दिनों में दर्शन करने से आपकी ट्रिप यादगार बन जाएगी। आइए देखें इन 4 जगहों की लिस्ट।

राम मंदिर, अयोध्या

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। कई सालों के विवाद के बाद साल 2024 में इस मंदिर की स्थापना हुई। यह भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है। इस मंदिर को बेहद आलीशान तरीके से बनाया गया है। हर दिन यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर में दर्शन के अलावा आप सरयू नदी में भी स्नान आदि कर सकती हैं। यहां आप ट्रेन, बस या अपने निजी वाहन से आसानी से पहुंच सकती हैं।

ram mandir

गलताजी मंदिर, जयपुर

राजस्थान के गलताजी मंदिर को भी आप फैमिली के संग सर्दियों के दिनों में दर्शन करने पहुंच सकती हैं। इस मंदिर की काफी मान्यता है। इस ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण अरावली पहाड़ियों के बीचों बीच किया गया है। इस मंदिर में गुलाबी पत्थर लगे हुए हैं। इस मंदिर में अनेकों बंदर देखने को मिलेंगे। ऐसे में इसे बंदरों का मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर में मुख्य रूप से हनुमान जी की पूजा होती है। इसके अलावा यहां भगवान राम, भगवान कृष्ण और सूर्य देव की भी पूजा-अर्चना की जाती है। गलताजी मंदिर के पास झील भी है। इस मंदिर में आप अपने परिवार संग बस, ट्रेन, फ्लाइट या अपने निजी वाहन से भी पहुंच सकती हैं।

ये भी पढ़ें: वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने का प्लान बना रही हैं तो 10 किमी के अंदर स्थित इन फेमस मंदिरों के दर्शन करके जरूर आएं

galtaji

नीम करौली धाम, नैनीताल

उत्तराखंड के नैनीताल में बसा नीम करौली धाम कैंची धाम के नाम से भी फेमस है। इस धाम की बेहद मान्यता है। ऐसे में आम जनता समेत कई बड़े स्टार्स भी यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। कैंची धाम में आपको ठहरने की भी अच्छी व्यवस्था मिल जाएगी। यहां हनुमान जी के परम भक्त हुआ करते एक बाबा का आश्रम है। इनको हनुमान जी का अवतार भी कहा जाता है। नीम करौली धाम नैनीताल से करीब 38 किलोमीटर दूर कुमाऊं की पहाड़ियों में बसा है। इस जगह आप बस, टैक्सी और अपने वाहन से आसानी से पहुंच सकते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या सच में रातों-रात बना दिए गए थे भारत के ये प्रसिद्ध मंदिर? आइए जानते हैं इनके पीछे की कहानी

neem kroli dham

ज्वाला देवी, हिमाचल प्रदेश

ज्वाला देवी का मंदिर एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है। यह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है। इस जगह का चमत्कार यह है कि यहां एक ज्वाला हमेशा प्रज्वलित रहती है। इस मंदिर में किसी देवी की प्रतिमा नहीं बल्कि इसी ज्योति की पूजा की जाती है। भक्तों में इस मंदिर को लेकर बहुत आस्था और श्रद्धा है। यहां पहुंचने के लिए बस, कार ट्रेन आदि सभी प्रकार की सुविधाएं हैं।

jwala devi mandir

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।