भारत विभिन्न सभ्यताओं वाला देश है, जिनकी अलग-अलग खूबियां हैं। भारत में कई सभ्यताएं विकसित हुई हैं। आज भी उन सभ्यता द्वारा बनवाए गए कई ऐसे मशहूर मकबरे और स्मारक मौजूद हैं, जिन्हें देखा जाना चाहिए। भारत में मुगल कालीन सभ्यता द्वारा बनवाई गई कई इमारतें,स्मारक, मकबरे आज भी मौजूद हैं, जो एक बेहतरीन वास्तुकला और शिल्पकला का नमूना है। इन इमारतों में सबसे मशहूर और खूबसूरत ताजमहल है।
यह खूबसूरत इमारत आगरा में स्थित है, जिसका दीदार करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।आज हम आपको आगरा की ऐसी इमारत के बारे में बताएंगे, जो ताजमहल के ठीक सामने बनी हुई है। मगर यह इमारत किसी रानी या राजा के लिए नहीं, बल्कि एक किन्नर के लिए बनवाया गया था। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस हवेली की क्या खासियत है।
आगा खां हवेली का इतिहास
ताजमहल के म्यूजियम में प्रदर्शित ब्रिटिशकालीन ड्राइंग्स में आगा खां की हवेली का जिक्र मिलता है। यह आगरा में स्थित है, जिसे ताजमहल और हवेली खान-ए-दुर्रां के बीच बनाया गया है। इतिहास के अनुसार आगा खां हवेली का निर्माण दशहरा घाट से पूर्वी दिशा पर यमुना किनारा पर किया गया था।
इस हवेली को मुमताज की सुरक्षा करने के लिए बनाया गया था। कहा जाता है कि इस हवेली का निर्माण साल 1652 के आस-पास किया गया था। हालांकि, इसको लेकर इतिहासकारों में विवाद है।
इसे जरूर पढ़ें-अकबर का सबसे वफादार किन्नर था इतिमाद खान, हरम पर रखता था निगाह
आगा खां हवेली की संरचना
आस्ट्रियन इतिहासकार ईवा कोच ने अपनी किताब ‘द कंप्लीट ताजमहल एंड द रिवरफ्रंट गार्डन्स आफ आगरा’ में हवेली आगा खां के बारे में बताया है कि आगा खां मुमताज की सेवा में तैनात एक किन्नर थे। यह ताजमहल से दूर रहकर मुमताज की सुरक्षा पर ध्यान देते थे। इसलिए इस हवेली का नाम भी आगा खां रखा गया था।
माना जाता है कि यह हवेली बहुत बड़ी थी, जिसकी संरचनाइंडो-इस्लामिक शैलीमें बनाईगई थी। हालांकि, अब इस हवेली के तीन मंजिला बुर्ज ही अवशेष के रूप में बाकी रह गए हैं।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की लिस्ट में शामिल है आगा खां हवेली
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने हवेली आगा खां को तीन साल पहले ही संरक्षित स्मारक घोषित किया है। इस हवेली का जिक्र ताजमहल के म्यूजियम में प्रदर्शित ब्रिटिशकालीन ड्राइंग्स में भी मिलता है। अगर आप इस हवेली को एक्सप्लोर करने के लिए नहीं गए हैं, तो एक बार जरूर जाएं और इतिहास से रूबरू होने की कोशिश करें।
इसे जरूर पढ़ें-आगा खान पैलेस: भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक
आगा खां हवेली में निशुल्क है प्रवेश
इस खूबसूरत हवेली का कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।(दिल्ली की शान हैं ये 5 महल) अगर आप इस हवेली को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो यहां सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच जाएं। अगर इससे ज्यादा लेट जाएंगे, तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
आप भी इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करें और अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों