लोगों को बारिश में बाइक चलाना अच्छा लगता है, क्योंकि बारिश में पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं और वातावरण में एक शांति व सुंदरता का अहसास होता है। बाइक पर चलते हुए धीमे-धीमे बहती ठंडी हवा और बूंदों को महसूस करना एक अलग अहसास देता है। यही कारण है कि लोग बारिश में रोड ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं। भारत में ऐसी कई सड़कें हैं, जो बारिश में जादुई सुंदरता बिखेरती हैं। बारिश में लोगों को ऐसी ही जगहों पर जाना अच्छा लगता है, जहां से नजारा अच्छा दिखे। क्योंकि, बारिश में अच्छे नजारों वाली जगहें और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं।
मुंबई से लोनावाला (Most Beautiful Bike Trips in India)
मुंबई वालों के लिए बाइक से बारिश में लोनावला तक जाने का सफर अच्छा है। यहां पहुंचने में आपको ज्यादा दूरी तक बाइक भी नहीं चलानी होगी और रास्ते में आपको अच्छे स्टॉल्स भी मिल जाएंगे, जहां आप रुक कर आराम कर सकते हैं। बाइक से पहुंचने में आपको 2 से 2.30 घंटे का समय लग सकता है।
पुणे से महाबलेश्वर (Couple Friendly Bike Travel Routes India)

पुणे से महाबलेश्वर बाइक से जाना भी अच्छा है। आपको ऐसी जगहों पर बाइक से जाना चाहिए, जिसमें आपको ज्यादा लंबा बाइक से सफर करना न हो। क्योंकि, भले ही बारिश में सफर करना रोमांटिक होता है, लेकिन बारिश में बाइक चलाना मुश्किल होता है। इसिलए सेफ्टी का ध्यान रखें और बारिश में बाइक धीरे चलाएं।
चेन्नई से यरकौड (Best Places for Bike Ride in India with Wife)
चेन्नई से यरकौड का सफर भी अच्छा है, लेकिन यहां पहुंचने में आपको ज्यादा समय लगेगा। इसलिए अगर आप अपने पार्टनर के साथ निकली हैं, तो कोशिश करें कि सुबह-सुबह ही निकल जाएं। इससे सफर आसानी से पूरा किया जा सकता है। अंधेरा होने पर बारिश में बाइक चलाना रिस्की हो जाता है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 7 घंटे का समय लग सकता है। यह पार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
दिल्ली से नैनीताल (Top Couple Bike Ride Destinations in India)
दिल्ली से नैनीताल भी आप बाइक से पहुंच सकते हैं। आप यहां तक पहुंचने के लिए आपको सीधे हाईवे मिल जाते हैं, जहां बारिश में बाइक चलाना और भी ज्यादा हसीन हो जाता है। नैनीताल पहुंचने से पहले आपको रास्ते बीच में खराब मिलेंगे, लेकिन बाइक से इसे कवर किया जा सकता है। यह सफर आपक लगभग 6 से 7 घंटे में पूरा कर पाएंगे।
उदयपुर से माउंट आबू (Best Bike Travel Locations in India for Newlyweds)
बारिश में उदयपुर से माउंट आबू का सफर भी हसीन हो जाता है। यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है, जहां लोग दूर-दूर से घूमने आते हैं। बारिश के समय यहां घूमना हर किसी को अच्छा लगता है, क्योंकि इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। यहां आपको सबसे ज्यादा कपल्स नजर आएंगे।यहपरिवार के साथ घूमने के लिए भी अच्छी जगहमें से एक है।
इसे भी पढ़ें-Chandigarh में रिश्तेदारों को घुमाने के लिए इन जगहों पर ले जाएं, नहीं होगा ज्यादा खर्चा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों