पार्टनर के साथ गुड फ्राइडे के मौके पर बना रहे हैं 3 दिन का ट्रिप प्लान, तो बजट यात्रा के लिए ये हैक्स करें फॉलो

बजट में ट्रिप प्लान करने के लिए जरूरी है कि आप सस्ती जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं। आपको ऐसे लोकेशन का चयन करना चाहिए, जो आपके शहर से ज्यादा दूर न हो।
good friday 3 days budget trip hacks for couples

गुड फ्राइडे का इंतजार इस समय लाखों कपल्स को हो रहा है। क्योंकि, इस मौके पर उन्हें किसी लंबे ट्रिप पर घूमने का मौका मिल रहा है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार लगातार 3 दिन घूमने का मौका अगर मिले, तो कोई इस मौके को छोड़ना नहीं चाहेगा। तीन दिन के ट्रिप के लिए इस समय कपल्स बजट के साथ-साथ अच्छा लोकेशन भी सर्च कर रहे हैं। कपल्स इन गुड फ्राइडे के मौके पर किसी ऐसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, जो सस्ते होने के साथ-साथ अच्छा भी हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ हैक्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप बजट में ट्रिप आसानी से प्लान कर सकते हैं।

गुड फ्राइडे पर ट्रिप प्लान कर रहे लोगों के लिए जरूरी बातें

good friday 3 days budget trip hacks for coupless

  • गुड फाइडे पर ट्रिप पर जा रहे लोगों के लिए लोकेशन का सही चुनाव बहुत ज्यादा जरूरी है। किसी ऐसी लोकेशन का चयन न करें, जहां का मौसम अच्छा नहीं है। क्योंकि, ऐसी जगहों पर आप फंस सकते हैं और 3 दिन के बदले आपको ज्यादा दिन दूसरे शहरों में बिताना पड़ जाएगा। दरअसल, अधिक बारिश या लैंडस्लाइड से रास्ते बंद हो जाते हैं, जिससे यात्री फंस जाते हैं।
  • लोकेशन का सही चुनाव बजट के लिए भी जरूरी है। कई शहर घूमने के लिए लिहाज से महंगे हैं। यहां ऑटो से लेकर, ऐतिहासिक लोकेशन की एंट्री फीस तक हर चीज महंगी होती है। पहाड़ी जगहों पर कैब का खर्च भी ज्यादा होता है।

good friday 3 days budget trip hacks for couplessss

  • लोकेशन का सही चयन करने के बाद आपको डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए साधन का चुनाव करना पड़ता है। इसके लिए आप अपने बजट और समय के अनुसार साधन का चयन करें। ध्यान रखें कि देश के कई ऐसे हिस्से हैं, जहां ट्रेन सुविधाएं नहीं मिलती है। यहां आप केवल बस या कैब से ही यात्रा कर पाते हैं। ऐसी जगहों पर एसी बस में यात्रा करना महंगा होता है।
  • खाने-पीने का खर्चे करते समय आप आस-पास के होटल का बजट चेक कर लें। जहां आपको सस्ता और किफायती लगे वहां आप ट्रिप के दौरान खाना खाएं। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप ट्रिप के दौरान महंगे होटल में ही खाना खाएं।
  • होटल गुड फ्राइडे की वजह से टूरिस्ट प्लेसिस पर महंगे हो गए हैं, इसलिए रिसर्च के बाद ही बुकिंग करें। कई शहरों में आपको ऑनाइन की बजाय ऑफलाइन भी सस्ते होटल मिल जाते हैं। इसलिए आप लोकेशन पर पहुंचकर सीधा भी बुकिंग कर सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP