हिमाचल प्रदेश में अप्रैल में घूमने का प्लान बना रहे लोगों की बदलते मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। कभी तेज धूप, कभी अचानक बरसात, और कहीं-कहीं बिजली गिरने की घटनाएं, ये सभी मिलकर पर्यटकों को डरा रही हैं। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि अप्रैल में ट्रिप प्लान करना सही होगा भी या नहीं। बीते कुछ हफ्तों से हिमाचल के कई क्षेत्रों में मौसम ने ऐसी करवट ली है कि पर्यटकों को अपना प्लान बदलना पड़ा है। पहाड़ी जगहों पर अस्थिर मौसम न केवल यात्रा को असहज बनाता है, बल्कि जोखिम भरा भी बना देता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हिमाचल प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको जाने से बचना चाहिए।
अप्रैल में आंधी और तूफान की चेतावनी (Himachal Pradesh Weather Update)
अगर आप 16 अप्रैल के बाद घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि मौसम विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 18 और 19 तारीख को हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा व ओलावृष्टि का भी संकेत जताया गया है। ऐसे में, जो लोग इन जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए मौसम की जानकारी का पता होना जरूरी है।
हिमाचल प्रदेश में आंधी और तूफान कितने खतरनाक? (Himachal Pradesh Alert)
यह पहाड़ी जगह है, इसलिए तेज हवा और लगातार बारिश से लैंडस्लाइड की भी समस्या होती है। ऐसे में ऊंचाई से पत्थर गाड़ियों पर भी गिर सकते हैं। इसलिए ऐसे मौसम में लोग पहाड़ी जगहों पर जाने से बचते हैं। वैसे तोयहकप्लस के लिए बेस्ट रोमांटिक जगहमानी जाती है, लेकिन मौसम का ध्यान रखना जरूरी है।इसके साथ ही सड़कें भी स्लीपी हो जाती है, ऐसे में जो लोग बाइक या स्कूटी पर सफर कर रहे होते हैं, उनके लिए यह और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है।
हिमाचल प्रदेश में किन जगहों पर जाने से बचें?(Which Places to Avoid Going)
शिमला जिला, कुल्लू-मनाली हाईवे, किन्नौर जिला, चंबा और भरमौर के रास्तों और धर्मशाला के साथ मैकलोडगंज के रास्तों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं कई बार देखी गई है। ऐसे में जो लोग हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वह अधिक बारिश होने पर होटल से बाहर निकलने से बचें। जब बारिश रुक जाए, तो उन्हें सफर करने का प्लान बनाना चाहिए।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों