Hill Stations Near Bareilly: बरेली के आसपास स्थित इन बेहतरीन हिल स्टेशन्स को आप भी करें एक्सप्लोर

Famous Hill Stations Near Bareilly- बरेली उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर है। यह राज्य का आठवां सबसे बड़ा शहर भी माना जाता है। रामगंगा नदी के तट पर बसा बरेली शहर अतीत में रोहिलखंड की राजधानी के नाम से भी जाना जाता था।
बरेली में ऐसे कई ऐतिहासिक और खूबसूरत स्थल स्थित हैं जो सैलानियों को काफी आकर्षित करते हैं। बरेली का जुड़ाव स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम लड़ाई से भी है।
इस आर्टिकल में हम आपको बरेली के आसपास में स्थित कुछ ऐसे हिल स्टेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ हसीन पल बिता सकते हैं।
नैनीताल (Why is Nainital so famous)
बरेली के आसपास में स्थित किसी बेहतरीन और अद्भुत हिल स्टेशन का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले नैनीताल जरूर लिया जाता है। उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद नैनीताल किसी जन्नत से कम नहीं है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़, घास के मैदान और झील-झरने नैनीताल की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। नैनीताल में स्थित नैनी झील, नैना देवी मंदिर, केव गार्डन और व्यू पॉइंट जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। नवंबर और दिसंबर के महीने में नैनीताल की खूबसूरती चरम पर होती है।
- दूरी-बरेली से नैनीताल की दूरी करीब 143 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Travel: कपकोट की खूबसूरती के आगे नैनीताल भी लगता है फीका, घूमने का जल्दी प्लान बनाएं
अल्मोड़ा (Bareilly to almora distance)
अल्मोड़ा उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद एक बेहद ही खूबसूरत और शांत जगह है। अगर आप भीड़-भाड़ की दुनिया से दूर किसी हसीन और शांत जगह पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो आपको यहां जरूर पहुंचना चाहिए।
समुद्र तल से करीब 3 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद अल्मोड़ा कई बेहतरीन जगहों के लिए जाना जाता है। डियर पार्क, लाल बाजार, स्नो व्यू पॉइंट और कई प्रसिद्ध मंदिरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। अल्मोड़ा में दोस्तों संग शानदार एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं।
- दूरी-बरेली से अल्मोड़ा की दूरी करीब 190 किमी है।
एबट माउंट (Where is Abbott Mount)
ऐसे बहुत कम लोग ही होंगे जो एबट माउंट के बारे में जानते होंगे। ऐसे में आपको बता दें कि उत्तराखंड के चंपावत जिले में मौजूद एबट माउंट एक बेहद ही हसीन और शानदार हिल स्टेशन है।
समुद्र तल से करीब 6 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद एबट माउंट शानदार वातावरण के लिए जाना जाता है। महाकाली और सरयू नदी के किनारे स्थित होने चलते यह देशी और विदेशी पर्यटकों के बीच भी फेमस है। महाकाली और सरयू नदी सुकून का पला बिता सकते हैं। सर्दियों के मौसम में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।
- दूरी-बरेली से एबट माउंट की दूरी करीब 229 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Ketti Valley की खूबसूरती के आगे फेल है हिमाचल और उत्तराखंड, जल्दी घूमने पहुंचें
भीमताल (Bhimtal places to visit)
भीमताल उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन होने के साथ एक रोमांटिक हिल स्टेशन भी है। ऊंचे-उंचे पहाड़, बड़े-बड़े देवदार के पेड़ और शानदार दृश्य इस जगह की खूबसूरती में चार चादं लगाने का काम करते हैं।
समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद भीमताल झील के लिए काफी फेमस है। यहां स्थित गर्ग पर्वत, हिडिम्बा पर्वत और व्यू पॉइंट के अलावा अन्य कई हसीन जगहें मौजूद हैं। यहां आप दोस्तों के साथ शानदार एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
- दूरी- बरेली से भीमताल की दूरी करीब128 किमी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।