herzindagi
image

Hill Stations to Celebrate New Year: नए साल के खास मौके पर घूमें ये 5 हिल स्टेशन, ट्रिप बनेगी यादगार

Hill Stations to Celebrate New Year: हर साल की तरह इस साल भी अधिकतर महिलाएं नए साल के खास मौके पर कोई न कोई खास ट्रिप जरूर प्लान करती हैं, ऐसे में अब आप कुछ हिल स्टेशन विजिट कर सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
Editorial
Updated:- 2025-12-08, 18:51 IST

कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जो अपनी फॅमिली वालों के साथ या दोस्तों के साथ कोई न कोई ट्रिप जरूर प्लान करती हैं। ऐसे में अगर आप भी नए साल के खास मौके पर कोई ट्रिप प्लान करने का सोच रही हैं, लेकिन डेस्टिनेशन को लेकर कंफ्यूज हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हिल स्टेशन बताएंगे, जहां जाकर आप अपने नए साल को यादगार बना सकती हैं।

औली (Auli)

जब बात हिल स्टेशन की हो और उत्तराखंड का नाम न आये ऐसा हो ही नहीं सकता है। इस साल नए साल को यादगार बनाने के लिए आप उत्तराखंड का मशहूर हिल स्टेशन औली विजिट कर सकती हैं। इस हिल स्टेशन को घूमने के लिए लोग दूर दूर से यहां आते हैं और कई तरह की मेमोरीज बनाकर जाते हैं। यही नहीं इस जगह को भारत का 'मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है। यहां आप बर्फ में ट्रेकिंग का मजा उठा सकती हैं। 

1 - 2025-12-08T174753.503

दार्जिलिंग (Darjeeling), पश्चिम बंगाल

इसके अलावा अगर आप साउथ साइड जाने का प्लान कर रही हैं, तो आपके लिए पश्चिम बंगाल की एक फेमस जगह दार्जिलिंग भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। यहां आपको विश्व प्रसिद्ध चाय के बागानों के नज़ारे देखने को मिलेंगे साथ ही सनसेट और सुन राइज के खूबसूरत पॉइंट भी यहां दिखेंगे। नए साल के खास मौके पर आप यहां आकर ट्रिप को यादगार बना सकती हैं। इस जगह आपको टॉय ट्रेन की सवारी, और पीस पैगोडा का भी मजा आएगा।

2 - 2025-12-08T174748.634

स्पीति घाटी (Spiti Valley), हिमाचल प्रदेश

आप चाहें तो इस साल न्यू ईयर के खास मौके पर हिमाचल प्रदेश की जानी मानी जगह स्पीति घाटी भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। यह जगह कपल्स और दोस्तों के लिए बेस्ट हो सकती हैं। ऐसे में आप यहां आकर अपने नए साल के सेलिब्रेशन को एन्जॉय कर सकती हैं। यहां दुनिया के सबसे ऊंचे और प्राचीन बौद्ध मठों का घर भी देखें को मिलेगा।

5 - 2025-12-08T174817.069

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना रही हैं तो ध्यान रखें, इन रूट्स पर लगा है लंबा जाम

शिलांग (Shillong)

आप चाहें तो 2026 की शुरुआत एक और खूबसूरत हिल स्टेशन से कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं, शिलांग की। इस जगह को पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। आप शिलांग में कई जगह एक्सप्लोर कर सकती हैं। जैसे शिलांग पीक, लैटलम कैन्यन, वार्ड्स लेक आदि। यहां आपको शानदार घाटी और सनसेट के साथ सुन राइज का नजारा देखने को मिलेगा।

4 - 2025-12-08T174833.386

लैंसडाउन (Lansdowne)

इन सभी के अलावा आप उत्तराखंड का एक और फेमस हिल स्टेशन लैंसडाउन भी जा सकती हैं। यहां आप अपनी फॅमिली या दोस्तों के साथ जाकर ट्रिप प्लान कर सकती हैं। यह जगह पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है, जो अपनी खूबसूरती के लिए जनि जाती हैं। यह जगह दिल्ली से करीब 5 से 6 घंटे की दूरी पर है। ऐसे में आप दिल्ली से भी यहां तक पहुंच सकती हैं। न्यू ईयर के लिए ये सभी स्टेशन बेस्ट हो सकते हैं। 

3 - 2025-12-08T174745.261

इसे भी पढ़ें- Biggest low budget Movies of 2025: ये हैं साल 2025 की कम बजट में बनी फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- instagram 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।