नोएडा से 300 किमी पर मौजूद इन बेहतरीन हिल स्टेशन्स को वीकेंड में करें एक्सप्लोर

Hill Stations Near Noida: घूमना-फिरना भला किसे पसंद नहीं है। जब भी किसी भी थोड़ा बहुत समय मिलता है वो किसी न किसी बेहतरीन और खूबसूरत जगहों पर घूमने के लिए पहुंच जाता है। नोएडा एक ऐसा इलाका है जहां अधिकतर कामकाजी लोग रहते हैं और समय-समय पर घूमने का लुत्फ़ उठाते रहते हैं।
लेकिन कई बार सही जगहों के बारे में मालूम नहीं होने की वजह से घूमने-फिरने नहीं जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी नोएडा और आसपास के इलाकों में रहते हैं तो फिर इस लेख को आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
इस लेख में हम आपको नोएडा से लगभग 300 किमी की दूरी पर मौजूद कुछ बेहतरीन हिल स्टेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ वीकेंड में घूमने पहुंच सकते हैं। आइए जानते हैं।
लैंसडाउन (Lansdowne)
उत्तराखंड में मौजूद लैंसडाउन एक छोटा सा शहर है, लेकिन खूबसूरती के मामले में मनाली से भी कम नहीं है। इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां आपको चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आएगी।
अगर आप नोएडा की भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत और अद्भुत जगह परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं तो फिर आपको यहां जरूर पहुंचना चाहिए। लैंसडाउन में आप भुल्ला ताल, टीप एन टॉप, स्नो व्यूपॉइंट ट्रेक और तारकेश्वर महादेव मंदिर जैसी बेहतरीन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- नोएडा से लैंसडाउन की दूरी-लगभग 284 किमी
इसे भी पढ़ें:Spring Season में इन हसीन Beaches को करें एक्सप्लोर
मोरनी हिल्स (Morni Hills)
अगर आप नोएडा के आसपास में मौजूद किसी बेहतरीन हिल्स पर घूमने के साथ-साथ मनमोहक दृश्यों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इस वीकेंड आपको मोरनी हिल्स जरूर पहुंचना चाहिए।
जी हां, हरियाणा में मौजूद मोरनी हिल्स खूबसूरती के मामले में उत्तराखंड या हिमाचल की किसी मनमोहक जगह से कम नहीं है। यहां आप एक से एक बेतरीन एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। मोरनी हिल्स में आप करोह पीक, टिक्कर ताल और ठाकुर द्वार मंदिर घूमने के साथ-साथ बोटिंग, ट्रैकिंग और रॉक-क्लाइम्बिंग भी कर सकते हैं।(उत्तराखंड का अद्भुत खजाना है गोपेश्वर)
- नोएडा से मोरनी हिल्स दूरी- लगभग 284 किमी
गदरपुर (Gadarpur)
उत्तराखंड में मौजूद गदरपुर एक बेहद ही खूबसूरत गांव है। घास के मैदान, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और देवदार के पेड़ों के बीच में मौजूद अगर आप घूमना पसंद करते हैं और नोएडा से अधिक दूर भी नहीं जाना चाहते हैं तो यहां जरूर पहुंचना चाहिए।(Sosan के आगे शिमला भी लगता है फीका)
गदरपुर के पूर्व में किच्छा तहसील, पश्चिम में बाजपुर तहसील, उत्तर में नैनीताल जनपद की कालाढूंगी तहसील, तथा दक्षिण में उत्तर प्रदेश राज्य का रामपुर जिला है। ऐसे में इन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- नोएडा से गदरपुर की दूरी- लगभग 231 किमी
इसे भी पढ़ें:अप्रैल में 4 दिन घूमने का लुत्फ़ उठाएं सिर्फ 1 दिन की छुट्टी लेकर, ऐसे बनाएं प्लान
काशीपुर (Kashipur)
काशीपुर उत्तराखंड की एक छोटी, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक जगह है। प्राचीन मंदिर, झील, झरने और नदी से परिपूर्ण यह शहर वीकेंड में घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन है। उत्तर भारत में जब गर्मी होती है तो यहां का तापमान भी बहुत कम रहता है।
घास के मैदान, छोटे-बड़े पहाड़ और नदी का सफेद पानी इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां आप गिरी सरोवर, द्रोण सागर और गिरीताल जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- नोएडा से काशीपुर की दूरी- लगभग 223 किमी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।