Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:46 AM IST

कम बजट में पूरा होगा फॉरेन ट्रिप का सपना, इन देशों की कर सकते हैं सैर

अगर आप घूमने के शौकीन हैं और विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां पर घूमने के लिए आपको बस एक लाख रुपए की जरूरत होगी। 
Updated:- 2024-10-03, 19:00 IST
image

घूमना किसे पसंद नहीं होता, वीकेंड हो या कोई हॉलीडे.. जब भी मौका लगता है, तो कहीं न कहीं घूम ही आते हैं। हालांकि, कई बार देश से बाहर घूमने की भी इच्छा होती है, लेकिन बजट की वजह से हम अपना ट्रिप कहीं आसपास ही प्लान करते हैं। मगर हर बार ऐसा करना सही नहीं रहता, एक बार तो हमें प्लान करना ही होगा। घूमना-फिरना आपके मन को सुकून पहुंचाता है। 

हमें ट्रैवलिंग के नए-नए एक्सपीरियंस होते हैं। कई बार हमारा सफर इंग्लिश वाला सफर बन जाता है, तो कभी हम अपनी लापरवाही की वजह से कई तरह की परेशानी का सामना करते हैं। जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं, तो कभी रुकने-ठहरने में परेशानी होती है। 

लेकिन अगर सही तरीके से प्लान किया जाए, तो हम सिर्फ एक लाख रुपए के बजट में भी कई विदेशी जगहों की यात्रा करना आसान है। यहां हम कुछ ऐसे देशों की जानकारी दे रहे हैं, जहां आप इस बजट में आराम से ट्रेवल कर सकते हैं और शानदार एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

नेपाल

nepal best places

नेपाल सबसे किफायती इंटरनेशनल डेस्टिनेशन में से एक है। काठमांडू और पोखरा जैसे शहरों में हिमालय की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। वीजा की जरूरत नहीं होने के कारण यात्रा और भी आसान हो जाती है। आप यहां ट्रेकिंग, दर्शनीय स्थलों पर जाना और आध्यात्मिक यात्रा का एक्सपीरियंस कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- फ्लाइट टिकट महंगी होने की वजह से नहीं कर पाते हैं यात्रा? तो इन 5 टिप्स को फॉलो करें

कहां घूमें- पशुपतिनाथ मंदिर, पोखरा, काठमांडू, नगरकोट।
कुल खर्च- 30,000- 50,000 हजार। 

भूटान

Bhutaan

भारत का पड़ोसी देश भूटान अपनी सुंदरता और शांति के लिए जाना जाता है। यहां भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती है। साथ ही, आपको यहां का स्थानीय परिवहन भी काफी सस्ता पड़ेगा।

भूटान की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य आपका मन मोह लेगा। थिंपू और पारो जैसे शहरों में घूमना और वहां की बौद्ध संस्कृति को करीब से देखना एक अनूठा अनुभव होगा।

कहां घूमें- थिंपू, पारो, पुनाखा, टाइगर नेस्ट मॉनेस्ट्री।
कुल खर्च- 40,000-60,000 हजार।  

श्रीलंका

श्रीलंका भारत के दक्षिण में स्थित है और यह समुद्र तटों, प्राचीन मंदिरों और वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है। आप यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां की सस्ती उड़ानें और होटल इस देश को भारतीय यात्रियों के लिए किफायती बनाते हैं। आप यहां सुंदर बीच, प्राचीन किले और नेचर ट्रेल्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

कहां घूमें- कोलंबो, कांडी, गॉल, सिगिरिया।
कुल खर्च- 50,000-70,000 हजार।   

थाईलैंड

Thailand trip in hindi

थाईलैंड बहुत लोगों का फेवरेट है,  जिसे खाना, संस्कृति और समुद्र तट पर्यटकों को खूब भाते हैं। बैंकॉक की रंगीन सड़कों से लेकर फुकेत और पटाया के समुद्र तटों तक, हर जगह घूमने का अलग होता है। यहां की सस्ती फ्लाइट्स और ठहरने के किफायती ऑप्शन मौजूद हैं, जिसे बजट में रहने वाला देश बनाते हैं।  

कहां घूमें- बैंकॉक, पटाया, फुकेत, क्राबी।
कुल खर्च- 60,000-80,000 हजार।   

वियतनाम

वियतनाम एक सस्ता और सुंदर देश है, जो भारतीय यात्रियों के बीच धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है। हनोई और हो ची मिन्ह सिटी की ऐतिहासिक धरोहरें और हालोंग बे की सुंदरता देखने लायक हैं। यहां सस्ती उड़ानें और खानपान की किफायती कीमत इस देश को बजट में घूमने लायक बनाती हैं।

कहां घूमें- हनोई, हो ची मिन्ह सिटी, हालोंग बे, फू कॉक आइलैंड।
कुल खर्च- 60,000-90,000 हजार।   

इसे जरूर पढ़ें- वंदे भारत ट्रेन और CC कोच में क्या है अंतर, जानें

ट्रिप करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

image

  • फ्लाइट और होटलों की बुकिंग पहले से करें, ताकि कम कीमत पर टिकट मिल सके।
  • ऑफ-सीजन के दौरान हवाई टिकट और होटलों में भारी छूट मिलती है।
  • बजट में रहने के लिए स्थानीय परिवहन और स्थानीय स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाएं।
  • ऐसे देश चुनें जहां भारतीयों को वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा मिलती हो, ताकि वीजा खर्च से बचा जा सके।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।