herzindagi
cheapest trip plan

भारत के पास की सबसे सस्ती इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स

विदेश यात्रा करना हममें से कई लोगों का सपना है, जानें भारत के पास के ऐसे देश जहां सस्ते दामों में प्लान कर सकते हैं ट्रिप।
Editorial
Updated:- 2021-11-03, 18:29 IST

कई बार हम विदेश की यात्रा करने का मन बनाते हैं, पर विदेश का नाम सुनते ही पॉकेट में पैसे की तंगी नजर आती है और जाने का प्लान कैंसिल हो जाता है। पर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आप सस्ते दामों में भी विदेश की यात्रा के लिए प्लान कर सकते हैं। इन खूबसूरत देशों की करेंसी भारत की करेंसी के मुकाबले बेहद कम है, यह एक और कारण है कि ऐसे देशों की ट्रिप आपके लिए ज्यादा एक्सपेंसिव नहीं होती है।

आज के आर्टिकल में हम आपको 4 ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जहां की यात्रा आपके लिए बेहद सस्ती है। इसके अलावा इन देशों में आपको हर सुविधा बड़ी आसानी से मिल जाएगी, जिस कारण अगर आप विदेश यात्रा का मन बना रहे हैं तो आप इन देशों में घूमने के लिए जा सकते हैं।

नेपाल-

nepal trip

भारत के सबसे करीबी देशों में नेपाल एक है। हिमालय के बीच बसा यह देश नदियों, पर्वतों और खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है। भारत से जुड़े होने के कारण यहां की यात्रा आपके लिए बहुत सस्ती होती है, यहां आपका एक दिन का खर्चा 1500 रुपये से 2000 रुपये के बीच है। यह देश ट्रैकिंग करने वालों के लिए सबसे बेस्ट है, इस जगह पर दुनिया की सबसे बड़े पर्वतों कंचनजंगा,माउंट एवरेस्ट और अन्नपूर्णा जैसी जगहों पर ट्रैकिंग का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। इस देश में कई हिंदू और बौद्ध धार्मिक स्थल भी हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

थाईलैंड-

thiland trip

विदेश ट्रैवल करने के लिए थाईलैंड सबसे बेहतरीन लोकेशन में से एक है। थाईलैंड में आपको प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ आधुनिक बिल्डिंग और खूबसूरत डेस्टिनेशन्स देखने को मिल जाएंगी। यहां रहने के लिए आपको 15000 प्रति दिन खर्च करना होगा। जो कि किसी भी विदेश यात्रा के लिए बेहद कम खर्च होता है। आप अगर सोलो ट्रिप का मन बना रहे हैं तब तो आप और भी सस्ते दामों में ये देश घूमकर आ सकते हैं।

इस देश में एंजॉयमेंट करने के लिए कुछ खास चीजें मिल जाएंगी, जिनमें लोकल मार्केट शॉपिंग, फ्लोटिंग मार्केट टूर, हेल्थ टूरिज्म और वाटर स्पोर्ट्स शामिल हैं। आप अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए थाईलैंड को सबसे ऊपर रख सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- राजस्थान की वो हवेली जिसे डिज़ाइन करने में लग गए थे करीब 30 साल

भूटान-

bhutan trip

"थंडर ड्रैगन की भूमि" कहा जाने वाला भूटान देश हिमालय के पहाड़ी क्षेत्रों में बसा हुआ है। यह देश दक्षिण एशियाई देशों के सबसे साफ-सुथरे देशों में से एक है। यह देश बौद्ध मठों,पारंपरिक वास्तुकला और अपनी खूबसूरत घाटियों के लिए जाना जाता है। सीनिक ब्यूटी देखने के लिए यह देश आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है, यहां रहने के लिए आपका एक दिन का खर्च 1500 से 2000 रुपये तक पड़ता है। यहां घूमने के लिए फुएंत्शोलिंग, थिम्पू, हा वैली और दोचुला दर्रा जैसी खूबसूरत जगहें हैं।

इसे भी पढ़े-ऐसे देश जो अपने यहां ठहरने के पैसे देते हैं

वियतनाम-

vietnam trip

दक्षिण पूर्व एशिया में बसा वियतनाम देश इस महाद्वीप के सबसे खूबसूरत देशों में एक है। यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। अगर आप भारत से इस देश में घूमने जाना चाहते हैं तो आपकी जेब पर ज्यादा भार नहीं आएगा।

यहां घूमने पर आपका एक दिन का खर्च 2000 से 2500 के बीच में आएगा जो कि विदेश यात्रा के हिसाब से काफी सस्ता है। यहां आप बोटिंग और क्रूज पर जाकर एन्जॉय कर सकते हैं, वहीं घूमने के लिए आप हनोई, हो ची मिन्ह सिटी और मेकॉन्ग डेल्टा जैसी खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं।

श्रीलंका-

shri lanka trip

भारत के दक्षिण में बसा श्रीलंका देश भी विदेश यात्रा के लिए एक अच्छी लोकेशन हो सकती है। यह केरल से मात्र तीन घंटे की दूरी पर है, जिस कारण यहां भारतीय सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। यहां आप जल और वायु दोनों ही रास्तों से घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा दोनों देशों में सप्ताह में एक दिन की ट्रेन भी चलाई जाती है जो कि चेन्नई से लंका तक जाती है।

आप घूमने के लिए यहां कोलंबो, मटारास, कतरगामास और किरिंडा जैसी जगहों पर जा सकते हैं। श्रीलंका में कई ऐसी जगहें भी हैं, जहां से आपको रामायण कनेक्शन भी देखने को मिलता है। यहां आपका एक दिन का खर्च 1500 रुपये से 2000 रुपये के बीच में पड़ता है,हालांकि अगर आप नॉर्थ से इस जगह घूमने जाते हैं तो आपका बजट थोड़ा सा बढ़ जाता है।

तो ये थे दुनिया के कुछ ऐसे देश जहां यात्रा के लिए प्लान कर सकते हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ट्रैवल की जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit -trip advisor.com, tripto.com,holidayrider.com, collinsdictionary and sachkahoon.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।