herzindagi
image

वंदे भारत ट्रेन और CC कोच में क्या है अंतर, जानें

भारतीय रेलवे अब यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरह की ट्रेन सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इनमें तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और महामना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-03, 15:52 IST

लंबी दूरी से यात्रा करने वाले लोगों को ट्रेन से यात्रा करना पसंद होता है। भले ही उन्हें यात्रा में थोड़ा ज्यादा समय लगे, लेकिन यह उनके बजट के अनुकूल होता है। अब तो भारतीय रेल विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए तरह-तरह के सुपर फास्ट ट्रेन भी चलाई जाती है। जिससे जल्दी यात्रा करना उनके लिए आसान हो जाता है। पिछले कुछ समय से हर तरफ वंदे भारत ट्रेन की चर्चा ज्यादा हो रही है। वंदे भारत ट्रेन के आने से यात्री लंबी दूरी की यात्रा अन्य ट्रेनों के मुकाबले और भी जल्दी कर लेते हैं।

वंदे भारत ट्रेन में जिस तरह से बैठ कर यात्रा की जा सकती है। उसी तरह कई ट्रेनों में CC कोच भी होता है। इस कोच में यात्री बैठकर सफर करते हैं। ऐसे में इन दोनों कोच में क्या फर्क है और क्या वंदे भारत ट्रेन के मुकाबले दूसरी ट्रेन के CC कोच में सफर करना फायदेमंद होता है, इसके बारे में हम विस्तार से बताएंगे।

वंदे भारत ट्रेन में मिलने वाली सुविधाएं

vande BARAT

  • वंदे भारत ट्रेन के दरवाजे ऑटोमेटिक होते हैं, यह आपके पास जाते ही खुल जाते हैं।
  • इस ट्रेन का बाथरूम भी अन्य ट्रेन के मुकाबले बहुत ज्यादा सुंदर और साफ होता है।
  • वंदे भारत ट्रेन की सीटें आरामदायक होती हैं। इसे आप अपने कम्फर्ट के हिसाब से झुका भी सकते हैं।
  • सीटों के आगे अटैच टेबल होता है, जो खाना रखकर खाने के लिए अच्छा होता है।
  • ट्रेन में शीशे के पास पर्दे लगे होते हैं, जिसे आप बंद कर सकते हैं।
  • वंदे भारत ट्रेन से सफर करने पर आप यात्रा अन्य ट्रेन के मुकाबले आधे समय में पूरी कर लेंगे।
  • वंदे भारत ट्रेन की टिकट अन्य ट्रेन के मुकाबले महंगी होती है।
  • आप वंदे भारत ट्रेन की टिकट ऑनलाइन बुक भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- ट्रेन में के 3E और 3AC कोच में क्या होता है अंतर, टिकट बुक करने से पहले जान लें पूरी जानकारी

ट्रेन में CC कोच

CC

  • CC का मतलब भी एसी चेयर कार होता है।
  • जिस तरह आप वंदे भारत ट्रेन में लेटकर यात्रा नहीं कर सकते, ठीक उसी तरह CC कोच में भी आपको बैठकर यात्रा करनी होती है।
  • हालांकि, इस कोच की सीटें वंदे भारत ट्रेन की तरह उतनी आरामदायक नहीं होती।
  • इस कोच की टिकट वंदे भारत ट्रेन के मुकाबले काफी सस्ता है।
  • CC कोच वाले ट्रेन में एक लगभग एक डिब्बा ही चेयर वाला होता है। लेकिन वंदे भारत ट्रेन में आपको पूरी ट्रेन ही चेयर वाली होती है।
  • ट्रेन से सफर करना आसान होता है। अगर आप कम बजट में बैठकर यात्रा करना चाहते हैं, तो आप इस कोच से सफर कर सकते हैं। 
  • यह वंदे भारत ट्रेन की तरह ही AC कोच होता है। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- ट्रेन के General और 2S कोच में क्या होता है अंतर, जानें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- OUARA, INDIAN RAILWAY

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।