Holiday Destination Under 15000: नए साल पर 15 हजार के बजट में घूम आएं भारत के ये 5 डेस्टिनेशन, दिल जीत लेगा हर एक नजारा

नया साल आने वाला है और हर किसी का मन होता है कि साल की शुरुआत किसी सुंदर जगह पर घूमकर की जाए, लेकिन ज्यादातर लोग सोचते हैं कि ट्रेवल करने के लिए बहुत ज्यादा पैसे चाहिए। जबकि सच ये है कि भारत में कई ऐसी डेस्टिनेशन हैं जहां आप सिर्फ 15 हजार के बजट में बेहतरीन छुट्टियां मना सकते हैं। यहां आपको एडवेंचर से लेकर बीच, पहाड़, मंदिर, फूड और कल्चर, सब कुछ बहुत ही कम दाम में मिल जाता है।
अगर आप इस न्यू ईयर पर एक छोटी लेकिन मजेदार ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो हम आपको 5 बजट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। आइए जानते हैं-
ऋषिकेश, उत्तराखंड
अगर आप नए साल की शुरुआत सुकून और एडवेंचर के साथ करना चाहती हैं, तो ऋषिकेश सबसे सही जगह है। गंगा नदी के किनारे बसा ये शहर शांत भी है और रोमांच से भरा भी। यहां आपको सस्ते हॉस्टल मिल जाएंगे। 50 से 100 रुपए में आप स्ट्रीट फूड का मजा ले सकती हैं। वहीं रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटी 400 से 800 रुपये में हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Year Beginner: साल 2025 में बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन रहने वाली हैं देश की ये जगहें, नए साल पर पहुंच जाएं
क्या-क्या कर सकते हैं?
- रिवर राफ्टिंग
- लक्ष्मण झूला घूमना
- फ्री योगा सेशन
- शाम की गंगा आरती
- नदी किनारे छोटे-छोटे बीच पर समय बिताना
कितना चाहिए बजट?
आप यहां 250 से 500 रुपए में स्टे कर सकती हैं। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से अप्रैल तक का होता है।
जयपुर, राजस्थान
अगर आप नए साल पर थोड़ी रॉयल फील लेना चाहती हैं लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहती, तो जयपुर आपके लिए परफेक्ट है। यहां की हवेलियां, किले, मार्केट और फूड कम पैसों में पूरा राजस्थानी एक्सपीरियंस देते हैं।
क्यों है बजट फ्रेंडली?
- सस्ते हॉस्टल और होटल
- लोकल स्ट्रीट फूड बहुत कम दाम में
- ज्यादातर किलों की एंट्री 100 से 200 रुपए में
क्या देखें?
- आमेर फोर्ट (सुबह-सुबह खूबसूरत व्यू)
- हवा महल
- सिटी पैलेस
- जोहरी और बापू बाजार में शॉपिंग
- कचौरी, दाल-बाटी, घेवर का स्वाद
कितना आएगा खर्च?
- स्टे: 300 से 600
- फूड: 60 से 120
- ट्रांसपोर्ट: 10 से 20
यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का होता है।
वाराणसी, यूपी
नए साल की शुरुआत शांति और पॉजिटिविटी से करना है तो वाराणसी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां आप बिना ज्यादा खर्च किए बहुत कुछ देख और अनुभव कर सकती हैं।
क्यों है बजट फ्रेंडली?
- सस्ते गेस्ट हाउस
- किफायती स्ट्रीट फूड
- घाट, मंदिर, सुबह की गंगा आरती, सब कुछ फ्री
- बोट राइड भी कम दाम में
क्या करें?
- सूर्योदय के समय बोट राइड
- दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती
- काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करें
- सारनाथ घूमना
- कचौरी-सब्जी और बनारसी लस्सी
कितना चाहिए बजट
- स्टे: 300 से 600
- फूड: 40 से 100
वाराणसी घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च का होता है।
गोकर्ण, कर्नाटक
कर्नाटक अपने आप में एक खूबसूरत राज्य है। यहां अगर आप गोवा वाले बीच जैसी वाइब लेना चाहती हैं लेकिन भीड़ और महंगे दाम नहीं चाहती, तो गोकर्ण बेहतरीन ऑप्शन है। यहां के बीच शांत, साफ और बेहद सुंदर हैं।
क्यों है बजट फ्रेंडली?
- सस्ते बीच हट और हॉस्टल
- बीच फ्री
- लोकल बसें और ऑटो कम दाम में
- बीच ट्रेकिंग लगभग फ्री
- कुदले और ओम बीच
- बीच ट्रेक (फ्री)
- महाबलेश्वर मंदिर
- हाफ मून बीच पर सनसेट
- बजट सीफूड
कितना आएगा खर्च
- स्टे: 300 से 600
- फूड: 100 से 200
यहां घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय बेस्ट हाेता है।
मैक्लोडगंज, हिमाचल
अगर आप न्यू ईयर पहाड़ों में बिताना चाहती हैं, तो मैक्लोडगंज सबसे कंफर्टेबल और बजट फ्रेंडली ऑप्शन है। यहां का मौसम, फूड, ट्रेक और तिब्बती संस्कृति हर किसी को पसंद आती है।
क्यों है बजट फ्रेंडली?
- सस्ते हॉस्टल और होमस्टे
- कैफे खाना बजट में
- ज्यादातर व्यू पॉइंट फ्री
- त्रिउंड ट्रेक कम खर्च में
क्या देखें?
- त्रिउंड ट्रेक
- दलाइ लामा मंदिर
- भागसू वॉटरफॉल
- नड्डी विलेज का सनसेट
- तिब्बती बाजार से शॉपिंग
बजट भी जानें
- स्टे: 300 से 700
- ट्रेक और कैंपिंग: 800 से 1500
मार्च से जून और अक्टूबर से जनवरी का महीना यहां घूमने के लिए बेस्ट होता है।
इसे भी पढ़ें: Honeymoon Destination: कूर्ग या मुन्नार, हनीमून कपल के लिए कौन-सा है बेस्ट और रोमांटिक डेस्टिनेशन?
नया साल जब भी आता है तो लोग कुछ अच्छा और नया करना चाहते हैं। ये 5 जगहें साबित करती हैं कि कम बजट में भी शानदार और यादगार ट्रिप हो सकती है। बस बैग पैक करें और 10 से 15 हजार के बजट में आप इन जगहों पर घूम सकती हैं। ध्यान रहे कि नए साल पर सभी चीजें महंगी हो जाती हैं। इसीलिए आप अभी से बुकिंग करा लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।