Hawa Mahal: बिना किसी नींव के सदियों से खड़ा है ये महल, जानिए इसके नाम की कहानी

भारत अपनी संस्कृति, परम्परा और धरोहर के लिया विश्वभर में जाना जाता है। यहां कई ऐसी इमारत और किले हैं जिनका इतिहास सदियों पुराना है। हम सभी छुट्टियों को बिताने के लिए अक्सर पहाड़ों और किलों वाली जगहों पर घूमने का प्लान करते हैं। इन स्थानों पर जाकर इन चीजों से जुड़े अलग-अलग किस्से जानने को मिलते हैं। भारत के राजस्थान में कई ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिलती हैं।
गुलाबी शहर में स्थित हवा महल की कहानी

राजस्थान की राजधानी जयपुर है। इस शहर को गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर न सिर्फ हिंदुस्तानी बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने और इसकी सुंदरता को देखने आते हैं। जयपुर में स्थित हवा महल मशहूर महलों में से एक है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि यह महल बिना नींव के बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें- गुलाबी शाम में Rose Island नहीं घूमा तो आपका झारखंड घूमना है बेकार
क्यों पड़ा इस महल का नाम 'हवा महल'
जयपुर का हवा महल लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। हवा महल का अर्थ होता है हवाओं का महल। 5 मंजिल वाले इस महल की संरचना मधुमक्खी के छत्ते की तरह दिखाई देती है। हवा महल में कई सारी खिड़कियां और झरोखे बने हुए हैं। इन झरोखे से हवा बिना किसी रुकावट के अंदर आती है। इस वजह से इस महल का नाम हवा महल पड़ा।
किसी भी नींव पर नहीं है टिका

5 मंजिल का यह महल बिना किसी नींव के टिका हुआ है। हवा महल में घुमावदार संरचना में बना हुआ है, जो 87 डिग्री के एंगल पर झुका हुआ है। इस महल में तमाम खिड़कियां और झरोखे बनाने के पीछे का कारण यह था कि शाही घराने की महिलाएं महल के अंदर से सड़क पर होने वाली हलचल को देख सकें।
इसे भी पढ़ें- बाबा बनखंडी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है ये खूबसूरत गांव, यहां भक्तों की हर मुदारें होती हैं पूरी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।