herzindagi
image

Year Beginner: साल 2025 में बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन रहने वाली हैं देश की ये जगहें, नए साल पर पहुंच जाएं

Budget Destinations: अगर आप साल 2025 में देश के बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन्स को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इन जगहों पर पहुंच सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-11, 10:31 IST

Budget Destinations In India 2025: भारत में ऐसी कई शानदार और विश्व प्रसिद्ध जगहें मौजूद हैं, जो हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती रहती हैं। इसलिए भारत को विश्व का टूरिज्म कंट्री भी माना जाता है।

भारतीय लोग जब देश में किसी शानदार और खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बनाते हैं, तो साथ में बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन भी तलाश करते हैं। बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन सेलेक्ट करने पर पर्यटक बहुत कम पैसे में अच्छी खासी मौज-मस्ती कर लेते हैं।

अगर आपसे यह पूछा जाए कि साल 2025 में देश की कौन-कौन सी जगहें बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन लिस्ट में शामिल हो सकती हैं, तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है?

इस आर्टिकल में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साल 2025 में बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन हो सकती हैं। इन जगहों पर आप भी नए साल में घूमने के लिए जा सकते हैं।

उदयपुर (Udaipur)

Udaipur

देश के पश्चिम में स्थित राजस्थान एक प्रमुख और खूबसूरत पर्यटन केंद्र माना जाता है। इस राज्य में ऐसी कई शानदार और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जहां हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। यहां कई शाही मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने भी पहुंचते हैं।

राजस्थान में स्थित उदयपुर एक ऐसी जगह है, जिसे बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन माना जाता है। साल 2025 के लिए भी उदयपुर को फ्रेंडली डेस्टिनेशन माना जा रहा है। उदयपुर में घूमने से लेकर खाने-पीने की चीजें बहुत कम पैसे हो जाती है। हालांकि, मुख्य शहर में होटल्स महंगे मिलते हैं, पर शहर से बाहर बहुत कम पैसे में रूम मिल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi To Tosh: नए साल पर दिल्ली से 3 दिन के लिए तोष का ट्रिप बनाएं, मिलेगी बर्फबारी  

ऋषिकेश (Rishikesh)

Rishikesh

उत्तराखंड की धरती पर मौजूद ऋषिकेश एक खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है। इस शहर को कई लोग योग नगरी के नाम से भी जानते हैं। गंगा नदी के तट पर ऋषिकेश में हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।

ऋषिकेश, उत्तराखंड की एक ऐसी जगह है, जिसे कई पर्यटक बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन भी मानते हैं। यहां घूमना, खाना-पीना और स्टे करना बहुत कम पैसे में हो जाता है। ऋषिकेश मुख्य शहर से दूर कैम्प में बहुत कम पैसे में पर्यटक स्टे करने मौज-मस्ती कर सकते हैं।

  • नोट: ऋषिकेश में लेखक भी अन्य जगहों की तुलना में बहुत कम पैसे में घूम चुका है।

हम्पी (Hampi)

Hampi

दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में स्थित हम्पी एक ऐतिहासिक स्थल है। हम्पी प्राचीन मंदिरों और खंडहरों के लिए जाना जाता है। यहां स्थित इमारत और खंडहर आज यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है।

हम्पी अपनी खूबसूरती और प्राचीन इमारत के चलने हर दिन हजारों लोगों को आकर्षित करता है। इसलिए हम्पी को एक बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां घूमने से लेकर खाने-पीने और स्टे करने बहुत कम खर्च होता है। साल 2025 में भी हम्पी एक बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन हो सकता है।  

दार्जिलिंग (Darjeeling)

Darjeeling

देश के नॉर्थ ईस्ट हिस्से में स्थित दार्जिलिंग एक खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है। दार्जिलिंग को पूर्व का प्रवेश द्वार भी माना जाता है, जो पश्चिम बंगाल की खूबसूरती में चार चांद लगता है। दार्जिलिंग एक टॉप हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है।

दार्जिलिंग, एक सस्ता हिल स्टेशन भी माना जाता है। इसलिए नॉर्थ ईस्ट में सबसे अधिक संख्या में दार्जिलिंग ही घूमने के लिए पहुंचते हैं। साल 2025 में भी यह जगह एक बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन हो सकती है।

मैकलोडगंज (McLeod Ganj)

McLeod Ganj

हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जो पर्यटकों के लिए बेस्ट बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन रही हैं, पर उन सभी में से मैकलोडगंज सबसे आगे रहा है। मैकलोडगंज में रहने से लेकर खाने-पीने की चीजें बहुत कम पैसे में मिल जाती हैं।

मैकलोडगंज हिमाचल घूमने के लिए एक लो बजट डेस्टिनेशन तो है ही साथ में यह अलग-अलग एडवेंचर के लिए भी बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन माना जाता है। मैकलोडगंज में ट्रेकिंग, हाईकिंग, कैम्पिंग और रॉक क्लाइंब से लेकर पैराग्लाइडिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटी करने के लिए हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें: Destination Wedding: जम्मू कश्मीर की वो हसीन जगहें जो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए हैं फेमस    

अल्लेप्पी (Alleppey)

McLeod Ganj

दक्षिण भारतीय राज्य केरल में स्थित अल्लेप्पी एक विश्व प्रसिद्ध डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। अल्लेप्पी को बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन भी माना जाता है।

अरब सागर के किनारे स्थित अल्लेप्पी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ मनमोहक बीचेज से हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है। अल्लेप्पी एक हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। यहां घूमने-फिरने से लेकर खाने-पीने और वाटर स्पोर्ट्स करने में बहुत कम खर्च लगते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।