Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:41 AM IST

राजकोट की इन खूबसूरत जगहों पर एक बार ज़रूर घूमने पहुंचें

गुजरात में ऐसे कई ट्रेवल डेस्टिनेशन हैं, जो आज भी सैलानियों के लिए प्रमुख स्थान है, राजकोट उन्हीं खूबसूरत जगहों में से एक है।
Updated:- 2021-12-30, 16:56 IST
best tourist places to visit in rajkot in hindi

घूमने के लिए किसी जगह के बारे में अच्छे से मालूम होना चाहिए और ट्रेवल बैग पैक किया और फिर घूमने के लिए निकल गए। कुछ ऐसा ही घूमने वाले व्यक्ति शौक रखते हैं। गुजरात का राजकोट शहर कुछ ऐसा ही है, जब चाहा बैग पैक किया और घूमने के लिए निकल गए। गुजरात शहर का चौथा सबसे बड़ा शहर खूबसूरत पर्यटन स्थलों के अलावा सांस्कृतिक वेश-भूषा, पारंपरिक खान-पान और रीति रिवाज के लिए भी प्रसिद्ध है।

राजकोट में घूमने के लिए ऐतिहासिक स्मारक, झील, डॉल म्यूजियम और पैलेस जैसे कई खूबसूरत जगहे हैं। आज इस लेख में हम आपको राजकोट में घूमने के लिए कुछ ऐसे ही बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने दोस्त, परिवार या पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

रंजीत विलास पैलेस

places to visit in rajkot inside

ये अपने दौर का सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक पैलेस था। आज ये पैलेस राजकोट के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है। किसी भी समय अपने परिवार, दोस्त और पाटर्नर के साथ घूमने के लिए यह एक परफेक्ट जगह है। यह पैलेस इतिहास और संस्कृति के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है जो कि लगभग दो सौ से अधिक एकड़ में फैला है।

इस पैलेस का निर्माण महाराजा अमरसिंह ने करवाया था। इस पैलेस में आपको मुगल, डच, गोथिक और विक्टोरियन वास्तुकला देखने को मिल जाएंगे। यहां आप सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:गुजरात के जूनागढ़ में इन खूबसूरत प्लेसेस पर एक बार जरूर घूमने जाएं

लालपरी झील

places to visit in rajkot inside

शहर के आखरी छोर पर स्थित यह झील स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों के लिए भी एक फेमस पिकनिक स्पॉट है। इसके आसपास के खूबसूरत नज़ारे को देखकर यक़ीनन आप कुछ पल के लिए सब कुछ भूल जाएंगे। अगर आप बोटिंग का शौक रखते हैं, तो आप इस झील में लागत कीमत देकर बोटिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। खास कर वीकेंड में आपको यहां हजारों सैलानी सैर करते हुए दिख जाएंगे।

रोटरी डॉल्स म्यूजियम

tourist places to visit in rajkot inside

अगर आप परिवार के साथ राजकोट घूमने के लिए निकले हैं, तो बच्चों के साथ रोटरी डॉल्स म्यूजियम ज़रूर घूमने पहुंचे, क्यूंकि बच्चों को यह म्यूजियम यक़ीनन बेहद ही पसंद आएगा। कहा जाता है कि इस म्यूजियम में विभिन्न देशों से लाई गई लगभग हज़ार से भी अधिक गुड़ियों का संग्रह है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं। कहा जाता है कि हर एक गुडिया दुनिया भर की विभिन्न परंपराओं और संस्कृतियों की कहानियों को दर्शाती है।

खंभालिदा गुफाएं

best tourist places to visit in rajkot gujrat inside

अगर आपको घूमने के साथ-साथ प्राचीन भारत के इतिहास और राजकोट के इतिहास के बारे में जानना है, तो आपको एक बार राजकोट जिले में गोंडल शहर के पास स्थित 'खंभालिदा गुफा' घूमने के लिए ज़रूर जाना चाहिए। कहा जाता है कि यह गुफा लगभग 4वीं या 5वीं ईस्वी से लेकर आज भी वैसे ही मौजूद है। इस गुफा के बारे यह भी कहा जाता है कि इसे चुना पत्थर की चट्टानों से काट कर बनाया गया जो देखने में अद्भुत है। आज इस गुफा का रख रखाव पुरातत्व विभाग द्वारा किया जाता है।(गुजरात के मुख्य धार्मिक स्थल)

इसे भी पढ़ें:गुजरात में कुछ दिन गुजारने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें


काबा गांधी नो डेलो

गुजरात घूमने के लिए निकले हैं और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से रूबरू ना हो ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। कहा जाता है 'काबा गांधी नो डेलो' वो स्थान है जहां गांधी जी ने अपना बचपन बिताया था। इसे 'महात्मा गांधी म्यूज़ियम' के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इस इमारत के अंदर आज भी युवा लड़कियों के लिए सिलाई और कढ़ाई की क्लास भी होती है। यहां आप सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे के बीच घूमने के लिए जा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@www.indiatravelblog.net,www.holidify.com,media-cdn.tripadvisor.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।