गुजरात के जूनागढ़ में इन खूबसूरत प्लेसेस पर एक बार जरूर घूमने जाएं

गुजरात का जूनागढ़ खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसा एक शहर है जो प्रकृतिक, ऐतिहासिक इमारतों और खूबसूरती के लिए बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन माना जाता है। अगर आपको इतिहास से प्यार और प्रकृति से प्रेम करते हैं तो उसके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है ये जगह। यहा की रहस्यमई गुफाएं, लेख, ज़ूलॉजिकल पार्क धर्मिक मंदिर ट्रेवल प्रेमियों के लिए बेहद ही खास माना जाता है। यहां की रहन-सहन और संस्कृति भी पर्यटक के लिए बेस्ट चीज मानी जाती है। तो अगर आप भी गुजरात जाने का प्लान बना रही तो हैं तो जूनागढ़ के 5 बेस्ट डेस्टिनेशन पर पहुंच जाए क्योंकि यह जगह आपको भी बेस्ट लगने वाली है।
इसे भी पढ़ें:तमिलनाडु के इन 4 खूबसूरत डेस्टिनेशन्स को विजिट करना होगा बेहद एक्साइटिंग
Mohabbat Maqbara

इसे बहादुद्दीन की समाधि के रूप में जाना जाता है। यह एक मकबरा है और इसकी अनूठी वास्तुकला के चलाते जूनागढ़ के सबसे महत्वपूर्ण आकर्षणों बेस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। इसे 19 वीं सदी के अंत में बनाया गया था। खिड़कियों पर पत्थर की नक्काशी, चांदी से सजाए गए पोर्टल्स, घुमावदार सीढ़ियाँ आदि बेहद ही खूबसूरत है। अगर आप गुजरात घूमने का प्लान बना रही है तो जूनागढ़ के इस मोहब्बत मकबरा पर ज़रूर जाएं। आपको बता दें कि यहां हर दिन हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
Dataar Hills

दत्त हिल्स जूनागढ़ गुजरात के जूनागढ़ में एक पवित्र स्थल है, जो पर्वत शिखर के टॉप पर है। इस मंदिर में हिंदुओं और मुसलमानों द्वारा समान रूप से पूजा की जाती है। इस मंदिर में नीचे शहर का शानदार दृश्य प्रस्तुत दिखता है और एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। जूनागढ़ के इस हिल्स को गुजरात का सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। अगर आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जूनागढ़ में है तो यहां ज़रूर पहुचे।
Uperkot Fort

इतिहास के विषय में अगर आप रूचि रखते हैं तो आपके लिए डेस्टिनेशन बहुत ही खूबसूरत होने वाला है। यह फोर्ट लगभग 2300 साल पुरानी हैं और चारो तरफ से लगभग 20 मीटर ऊंची दीवारों खड़ी की गई है। यह डेस्टिनेशन बेहद ही शांत जगह पर है तो अगर आ किसी शांत जगह जाना चाहती है तो यहां ज़रूर पहुचे। इस फोर्ट के आस-पास मौजूद प्रकृतिक नज़ारा भी आपके यात्रा को चार चाँद लगाने वाले है।
Girnar Hills

जूनागढ़ शहर से केवल 5 किमी दूर गिरनार हिल्स एक खूबसूरत पहाड़ियों का एक समूह है, जिनकी उत्पत्ति वेदों से हुई है। इस हिल्स पर हर साल लाखों सैलानी घूमने आते हैं। गिरनार हिल्स जिस तरह से अपने प्रकृतिक दृशों के लिए जाना जाता उतना ही ये ट्रैकिंग मार्ग, धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक स्थल के लिए जाना जाता है। अगर आप अपने यात्रा में कुछ एडवेंचर करना चाहती है तो यह आपके लिए बेस्ट ट्रेवल पॉइंट होने वाला है।
इसे भी पढ़ें:आंध्र प्रदेश के इन 5 खूबसूरत और adventurous डेस्टिनेशन्स पर जरूर घूमने जाएं
Gir National Park

गिर राष्ट्रीय उद्यान एशियाई शेरों के लिए एकमात्र बचा हुआ पार्क माना जाता है। इस नेशनल पार्क में आपको शेरों को अलावा आपको कई ऐसे और भी जानवर देखें को मिल सकते हैं जिसे आपने काफी देखा भी नहीं होगा। अगर आप कुछ ऐसे ही पार्क और राष्ट्रीय उद्यान का सैर करना चाहती है तो जूनागढ़ के इस राष्ट्रीय पार्क का एक बार विजिट करें। आपके जानकारी के लिए बता दे कि इस पार्क को जूनागढ़ के नवाब द्वारा शुरू किया गया था। यहां 2010 में 411 शेर थे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।